ज्यादा एक्सरसाइज करने से भी पड़ता है इम्यून सिस्टम पर असर, जानें क्या कहती है नई स्टडी

सर्च के मुताबिक ज्यादा एक्सरसाइज करना शरीर को प्रभावित कर सकता है। ऐसा करने से इम्यून सिस्टम पर असर पड़ता है। आइये जानते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
ज्यादा एक्सरसाइज करने से भी पड़ता है इम्यून सिस्टम पर असर, जानें क्या कहती है नई स्टडी

ज्यादा एक्सरसाइज करना भी कई बार सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। ज्यादा या फिर तीव्र गति से एक्सरसाइज करने से थकान या फिर बुखार आने की भी आशंका बढ़ जाती है। एस्टीम्ड जर्नल मेडिकल मिलिट्री मेडिकल रिसर्च के मुताबिक ज्यादा एक्सरसाइज करना शरीर को प्रभावित कर सकता है। ऐसा करने से इम्यून सिस्टम पर असर पड़ता है। आइये विस्तार से जानते हैं इस स्टडी के बारे में। 

क्या कहती है स्टडी? 

स्टडी के शोधकर्ताओं के मुताबिक नकायासु और उनके वैज्ञानिकों द्वारा की गई इस स्टडी में 11 फायरफाइटर्स के यूरीन, सलाइवा और ब्लड प्लाजमा का सैंपल लिया गया। यह सैंपल उनके द्वारा की जाने वाली 45 मिनट की तीव्र एक्सरसाइज के बाद लिया गया। जिसके बाद शरीर में ऑक्सीजन, फ्लूड और एनर्जी की कमी हो सकती है। स्टडी के मुताबिक अगर आप बहुत अधिक देर तक एक्सरसाइज या फिर वर्कआउट करने लगते हैं तो ऐसे में ब्लड वेसल्स पर प्रभाव पड़ने के साथ-साथ इम्यून सिस्टम पर भी उल्टा असर दिख सकता है। 

ज्यादा एक्सरसाइज करने के नुकसान 

  • ओवर वर्कआउट या फिर ज्यादा एक्सरसाइज करना सेहत के लिए कई तरीकों से नुकसानदायक हो सकती है। 
  • इससे मांसपेशियों में दर्द रहने के साथ ही साथ हड्डियों के ढ़ांचे पर भी असर पड़ सकता है। 
  • ऐसे में शरीर में उर्जा की कमी महसूस होने के साथ-साथ पूरा दिन थकान का अनुभव हो सकता है। 
  • इसे करने से कई बार हार्ट से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। 
  • ज्यादा एक्सरसाइज करने से कई बार इम्यूनिटी भी कमजोर हो सकती है। 
  • ऐसा करने से कई बार भूख में भी कमी महसूस हो सकती है। 

इम्यूनिटी मेनटेन करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स 

  • इम्यून सिस्टम को हेल्दी रखने के लिए ज्यादा स्ट्रेस लेने से बचें। 
  • इसे मजबूत करने के लिए एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी से भरपूर आहार ही खाएं। 
  • इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आपको धूम्रपान और शराब से परहेज करना चाहिए। 
  • इसके लिए शारीरिक रूप से सक्रिय रहें और फीजिकल एक्टीविटीज में शामिल होते रहें। 
  • इसके लिए आपको वजन को भी संतुलित रखना चाहिए। 

Read Next

प्रेग्नेंसी के दौरान हो रही है सूजन की समस्या तो जरूर करें बचाव, बढ़ाता है बच्चों में स्ट्रेस का जोखिम

Disclaimer