प्रेग्नेंसी के दौरान हो रही है सूजन की समस्या तो जरूर करें बचाव, बढ़ाता है बच्चों में स्ट्रेस का जोखिम

एक स्टडी के मुताबिक प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में होने वाली सूजन कई बार आगे चलकर बच्चों में स्ट्रेस और डिप्रेशन की समस्या का कारण भी बन सकता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रेग्नेंसी के दौरान हो रही है सूजन की समस्या तो जरूर करें बचाव, बढ़ाता है बच्चों में स्ट्रेस का जोखिम

प्रेग्नेंसी में महिलाओं को कई जटिलताओं का सामना करना पड़ता है। इस दौरान शरीर में कई बदलाव देखे जाते हैं। प्रेग्नेंसी होने पर कई बार शरीर में सूजन भी होने लगती है। हाल ही में हुई एक स्टडी की मानें तो प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में होने वाली सूजन कई बार आगे चलकर बच्चों में स्ट्रेस और डिप्रेशन की समस्या का कारण भी बन सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं इस स्टडी के बारे में। 

क्या कहती है स्टडी? 

स्टडी के शोधकर्ताओं की मानें तो अगर प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को मैटरनिटी इंफ्लेमेशन यानि सूजन हो रही है तो यह आगे चलकर बच्चों में ज्यादा गुस्सा आने का कारण या फिर डिप्रेशन का कारण बन सकता है। स्टडी के मुताबिक 35 प्रतिशत बच्चे डिसरेगुलेशन यानि भावात्मक विकृति का शिकार होते हैं। यह बच्चे पैदा होने के साथ ही इस समस्या से पीड़ित होते हैं। वहीं, इनमें से 28 प्रतिशत बच्चे ऐसे होते हैं, जो बिना डिसरेगुलेशन का शिकार होते हैं। डिसरेगुलेशन होने पर पीड़ित का मूड स्विंग या फिर इमोशन बदल सकते हैं। 

खराब लाइफस्टाइल से भी हो सकती है ये समस्या 

शोधकर्ताओं के मुताबिक खराब लाइफस्टाइल या फिर अनहेल्दी रूटीन मेनटेन करना भी बच्चों में मेंटल हेल्थ या भावनात्मक विकृति का कारण बन सकता है। यूनिवर्सिटी ऑफ मसाचुसेट्स चैन मेडिकल स्कूल के जीन फ्रेजियर के मुताबिक व्यवहार में बदलाव लाकर बच्चों में होने वाले इस जोखिम को कम किया जा सकता है। लड़कियों के मुकाबले लड़कों में यह समस्या ज्यादा देखी जाती है। 

इसे भी पढ़ें - सर्दियों में प्रेग्नेंट महिलाएं डाइट में जरूर शामिल करें ड्राई फ्रूट्स, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

प्रेग्नेंसी में सूजन कम करने के लिए क्या करें? 

  • प्रेग्नेंसी के दौरान हाथ-पैर या शरीर के अन्य हिस्सों में सूजन हो सकती है। 
  • इसे कम करने के लिए नमक पानी से सिकाई की जा सकती है। 
  • सूजन कम करने या फिर इससे बचने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। 
  • इसके लिए आप ठंडे पानी की सिकाई कर सकते हैं। इससे ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है। 
  • सूजन कम करने के लिए आप चाहें तो मसाज भी कर सकते हैं। 

Read Next

अल्जाइमर के खतरे को कम करने के लिए कैसा होना चाहिए खान-पान? जानें क्या कहती है नई स्टडी

Disclaimer