How To Eat Honey To Boost Your Immunity During Season Change: अक्टूबर के साथ ही मौसम बदलने की शुरुआत हो जाती है। यह हल्की गुलाबी ठंड में सेहत को विशेष तौर पर ख्याल रखना पड़ता है क्योंकि जरा सी लापरवाही से सर्दी, खांसी और जुकाम की समस्या हो जाती है। इस मौसम में सेहतमंद रखने के लिए इम्यूनिटी को मजबूत करना जरूरी होता है। इम्यूनिटी मजबूत रहने से मौसमी बीमारियों का खतरा कम होता है और शरीर सेहतमंद रहता है। बहुत से लोग इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए कई तरह की दवाइयों का सेवन करने लगते हैं। लेकिन यह दवाइयां अंदरूनी तौर पर शरीर को नुकसान पहुंचा सकती हैं। ऐसे में बदलते मौसम में इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए शहद का सेवन किया जा सकता हैं। शहद में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे सोडियम, पोटेशियम, फाइबर, आयरन, विटामिन बी6 और विटामिन सी पाया जाता हैं। शहद के सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ अंदरूनी तौर पर शरीर गर्म रहता है। आइए जानते हैं फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से कि बदलते मौसम में शहद से इम्यूनिटी कैसे बढ़ाएं।
शहद और गर्म पानी
इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए बदलते मौसम में शहद का सेवन किया जा सकता है। इसका सेवन करने के लिए 1 गिलास हल्का गुनगुना पानी लें। इसमें 1 चम्मच शहद को मिलाकर रोज सुबह पिएं। ऐसा करने से पाचन-तंत्र हेल्दी रहने के साथ इम्यूनिटी भी मजबूत होगी।
शहद और अदरक
शहद और अदरक के सेवन से कई समस्याओं से राहत मिलती है। इसका सेवन करने के लिए छोटा सा अदरक को कद्दूकस करके 1 चम्मच रस निकालें। अब इस रस में 1/2 शहद को मिलाकर मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को खाएं। यह मिश्रण सर्दी से राहत देने के साथ गले की खराश और खांसी को भी दूर करता है।
शहद और नींबू
इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए शहद और नींबू का सेवन भी किया जा सकता है। नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है। इसके सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होती है और बीमारियों से बचाव होता हैं। इसका सेवन करने के लिए 1 गिलास गुनगुने पानी में 1 चम्मच शहद और 1 नींबू का डाल कर मिलाएं। इस ड्रिंक को पीने से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ वजन कम होने में भी मदद मिलती हैं।
इसे भी पढ़ें- Soaked Figs Benefits: भीगे अंजीर खाने से सेहत को मिलते हैं ये 6 फायदे, जानें खाने का सही तरीका
शहद के फायदे
- शहद के सेवन से पाचन-तंत्र मजबूत होने के साथ कब्ज, अपच और एसिडिटी से बचाव होता हैं।
- शहद के सेवन से वजन कम करने में भी मदद मिलती है।
- शहद में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो खांसी को कम करने में मददगार होता है।
- शहद के सेवन से हार्ट संबंधित बीमारियां कम होती हैं।
- शहद के सेवन से बेहतर नींद आने में मदद मिलती है।
इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए शहद को इन तरीकों से सेवन किया जा सकता हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik
Read Next
दिवाली से पहले शरीर को डिटॉक्स करने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, नहीं सताएगी वजन बढ़ने की चिंता
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version