Pre Diwali Detox Tips: फेस्टिवल सीजन की शुरुआत हो चुकी है। जल्दी ही दिवाली आने वाली है। दिवाली के आसपास बहुत से लोग परिवार और दोस्तों के साथ पार्टी करने के साथ एक-दूसरे के घर भी जाते हैं। इस मौसम में तैलीय चीजों के सेवन, मीठी ड्रिंक्स का सेवन और ज्यादा मीठा खाने की वजह से वजन तेजी से बढ़ जाता है। वजन बढ़ने के साथ इसमें पाचन खराब भी हो जाता है। ज्यादा तैलीय भोजन से पेट में गैस, अपच और एसिडिटी की समस्या होना आम बात है। ऐसे में ये जरूरी हो जाता हैं कि फेस्टिवल सीजन से पहले शरीर को डिटॉक्स किया जाएं, जिससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिल सकें। साथ ही शरीर को डिटॉक्स करने से पेट भी हेल्दी रहेगा और पेट संबंधी परेशानियां कम होगी। दिवाली से पहले शरीर को डिटॉक्स करने के लिए कुछ टिप्स को फॉलो किया जा सकता हैं। यह टिप्स शरीर को डिटॉक्स करने के साथ वजन को भी कंट्रोल करने में मदद करेगी। इन टिप्स के बारे में जानने के लिए हमने बात की शारदा क्लीनिक के फिजिशियन डॉक्टर केपी सरदाना से।
हाइड्रेट रहें
शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के लिए हाइड्रेट रहना बहुत जरूरी है। कोशिश करें कि दिनभर में आठ गिलास पानी अवश्य पिएं। पानी के साथ नारियल पानी, नींबू पानी या कोई डिटॉक्स ड्रिंक का सेवन भी कर सकते हैं। ऐसा करने से लिवर डिटॉक्स होने के साथ बीमारियां भी कम होगी।
फल, सब्जियों का सेवन करें
दिवाली से पहले शरीर को डिटॉक्स करने के लिए फल और सब्जियों का सेवन अवश्य करें। इसके साथ साबुत अनाज, मीट, नट्स और प्रोटीन का सेवन भी किया जा सकता हैं। इन खाद्य पदार्थों में पोषक तत्व और फाइबर होते हैं जो शरीर को नेचुरल तौर पर डिटॉक्स करते हैं। यह फूड्स खाने को पचाने में मदद करने के साथ शरीर को डिटॉक्स करते हैं।
एक्सरसाइज
दिवाली से पहले शरीर को डिटॉक्स करने के लिए हेल्दी डाइट के साथ एक्सरसाइज करना भी जरूरी हो जाता है। कोशिश करें कि रोज 30 मिनट तक अवश्य एक्सरसाइज करें। ऐसा करने से शरीर को एनर्जी मिलने के साथ तनाव कम होगा।
इसे भी पढ़ें- बदलते मौसम में प्रदूषण से हो सकता है सेहत और त्वचा को नुकसान, बचाव के लिए रोज पिएं ये स्पेशल चाय
प्रोस्सेड फूड्स का सेवन
दिवाली से पहले शरीर को डिटॉक्स करने के लिए प्रोस्सेड फूड्स का सेवन न करें। प्रोस्सेड फूड्स शरीर में सूजन को बढ़ाने के साथ रक्त शर्करा को भी बढ़ाते हैं। ऐसे में इन फूड्स का हरगिज सेवन न करें। दिवाली से पहले शरीर को डिटॉक्स करने के लिए प्रोस्सेड फूड्स का सेवन बंद करने से शरीर स्वस्थ रहेगा।
प्रीबायोटिक्स का सेवन करें
दिवाली से पहले शरीर को डिटॉक्स करने के लिए प्रोबायोटिक्स युक्त खाद्य पदार्थों जैसे दही, छाछ, कांजी के साथ जई, सेब, केले, प्याज और लहसुन का सेवन करें। इन चीजों के सेवन से पेट में सूजन और पाचन-तंत्र से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं।
दिवाली से पहले शरीर को डिटॉक्स करने के लिए इन टिप्स को फॉलो किया जा सकता हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इन टिप्स को फॉलो करें।
All Image Credit- Freepik