Doctor Verified

डिशवॉशर से बर्तन धोना सेहत के लिए हान‍िकारक है? एक्‍सपर्ट से जानें

डिशवॉशर के डिटरजेंट अवशेष स्वास्थ्य के लिए जोखिम बढ़ा सकते हैं। ड‍िटरजेंट के कण, पेट में जाने से स्‍वास्‍थ्‍य खराब हो सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
डिशवॉशर से बर्तन धोना सेहत के लिए हान‍िकारक है? एक्‍सपर्ट से जानें


आजकल घरों में बर्तन की सफाई के ल‍िए ड‍िशवॉशर (Dishwasher) का इस्‍तेमाल क‍िया जाता है। लोगों के ल‍िए ड‍िशवॉशर में बर्तन धोना सुव‍िधाजनक होता है। ब‍िना हाथों को गीला किए, ड‍िशवॉशर की मदद से बर्तन साफ हो जाते हैं और समय की बचत भी होती है। हाल ही में कुछ र‍िपोर्ट्स यह बताया गया है क‍ि ड‍िशवॉशर का इस्‍तेमाल सेहत के ल‍िए अच्‍छा नहीं है। र‍िपोर्ट्स की मानें, तो ड‍िशवॉशर में इस्‍तेमाल होने वाले ड‍िटरजेंट टैबलेट्स, बर्तनों पर सूक्ष्‍म केम‍िकल्स के अवशेष छोड़ सकते हैं। अगर ये अवशेष बार-बार भोजन के संपर्क में आएंगे, तो सेहत के ल‍िए खतरे बढ़ सकते हैं, लेक‍िन क्‍या यह सच है? क्या वाकई ड‍िशवॉशर का इस्‍तेमाल सेहत के ल‍िए खराब है? इस सवाल का जवाब जानने के ल‍िए हमने लखनऊ के एसजीपीजीआई (SGPGI) में हॉस्‍प‍िटल मैनेजमेंट के एचओडी डॉ. राजेश हर्शवर्धन से बात की।

क्‍या कहती है स्‍टडी?- What Study Says

is-dishwasher-harmful-for-stress

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेड‍िस‍िन की एक स्‍टडी में बताया गया है क‍ि डिशवॉशर में इस्तेमाल होने वाले डिटरजेंट्स और रिंस एड जैसे उत्पाद, शरीर में आंत की परत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। जब डिशवॉशर में बर्तन ठीक से साफ नहीं होते हैं, तो बचे हुए केम‍िकल्‍स मुंह में जाने या भोजन के संपर्क में आने पर स्वास्थ्य जोखिम बढ़ा सकता है।

इसे भी पढ़ें- किचन में काले प्लास्टिक वाले बर्तनों का इस्तेमाल सेहत के लिए हो सकता है नुकसानदायक, डॉक्टर से जानें कारण

डिशवॉशर से बर्तन धोना सेहत के लिए हान‍िकारक है?- Does Dishwasher Harm Health

डॉ. राजेश हर्शवर्धन ने बताया क‍ि अभी तक सीधे बड़े पैमाने पर अध्ययन नहीं हुआ है, इसलिए साफ तौर पर यह नहीं कहा जा सकता कि डिशवॉशर का इस्‍तेमाल, स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। सुरक्षित रहने के लिए यह जरूरी है कि बर्तनों को डिशवॉशर से निकालने के बाद अच्छी तरह से रिंस किया जाए, सही मात्रा में डिटरजेंट का इस्‍तेमाल किया जाए और समय-समय पर मशीन को भी साफ किया जाए। इस तरह इसके फायदे तो मिलेंगे ही, साथ ही स्‍वास्‍थ्‍य जोखिम भी कम होंगे।

डिशवॉशर से सेहत को होने वाले नुकसान- Health Hazards Of Using Dishwasher

  • कमजोर इम्यूनिटी वाले, छोटे बच्चों और एलर्जी वाले लोगों में ये केम‍िकल्‍स ज्यादा असर डाल सकते हैं।
  • अगर डिशवॉशर में प्लास्टिक के बर्तन बार-बार गर्म पानी में धोए जाते हैं, तो उनसे भी सूक्ष्म प्लास्टिक या केम‍िकल्‍स निकलने का खतरा रहता है।
  • डिशवॉशर में इस्तेमाल होने वाले डिटरजेंट, बर्तनों पर हल्के अवशेष छोड़ सकते हैं। यह अवशेष बार-बार भोजन के साथ शरीर में जाएं, तो आंत की सतह (Gut Barrier) को नुकसान पहुंचा सकते हैं, जिससे सूजन या एलर्जी जैसी समस्या हो सकती है।
  • अगर डिशवॉशर समय-समय पर साफ नहीं किया जाता, तो अंदर बैक्टीरिया और फंगस पनप सकते हैं, जो बर्तनों में पहुंचकर इंफेक्‍शन फैला सकते हैं।

ड‍िशवॉशर से होने वाले नुकसान से कैसे बचें?- How To Prevent Side Effects Caused By Dishwasher

  • ड‍िशवॉशर में हाई क्‍वॉल‍िटी वाला पाउडर या टैबलेट चुनें।
  • मशीन के सेटिंग्स में र‍िंस ओनली साइकिल का इस्तेमाल करें, ताकि बर्तन पर कोई डिटरजेंट न बचे।
  • जैसे ही मशीन काम खत्म करे, बर्तन बाहर निकाल दें ताकि अंदर की भाप बाहर निकल सके।
  • डिशवॉशर का ज्‍यादा इस्तेमाल करने के बजाय कुछ बर्तनों को हाथ से धोएं, खासकर जिन पर खाना ज्‍यादा चिपका हो।

निष्कर्ष:

ड‍िशवॉशर सेहत के ल‍िए क‍ितना हान‍िकारक है इस पर कोई बड़ी र‍िसर्च मौजूद नहीं है इसल‍िए सर्तकता बरतने में ही भलाई है। ड‍िशवॉशर का सीम‍ित इस्‍तेमाल ही सुरक्ष‍ित माना जाता है।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

FAQ

  • क्या डिशवॉशर मशीन स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित है?

    सामान्य इस्‍तेमाल के ल‍िए डिशवॉशर सुरक्षित है, लेकिन सही मात्रा में डिटरजेंट व रिंस ऐड का इस्तेमाल जरूरी है। इससे बर्तनों पर केम‍िकल कम होंगे और स्‍वास्‍थ्‍य बेहतर होगा।
  • क्या डिशवॉशर आपके पेट के स्वास्थ्य के लिए खराब है?

    कुछ अध्ययनों में डिशवॉशर, डिटरजेंट व रिंस ऐड के अवशेष से आंत की सतह को कमजोर करने की आशंका दिखी है इसलिए सावधानी और सही रिंसिंग से जोखिम को कम किया जा सकता है।
  • क्या डिशवॉशर साबुन के अवशेष हानिकारक हैं?

    हां, अगर डिशवॉशर साबुन या रिंस ऐड के अवशेष बार-बार भोजन के साथ शरीर में जाएं, तो एलर्जी, सूजन या पेट संबंधी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। इसलिए बर्तनों को सही तरीके से धोना और रिंस करना जरूरी है।

 

 

 

Read Next

क्या बर्फ की क्यूब्स चबाना दांतों के लिए हानिकारक है? डेंटिस्ट से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Sep 16, 2025 17:08 IST

    Published By : यशस्वी माथुर

TAGS