Black plastic items side effects in Hindi: प्लास्टिक का इस्तेमाल करना सेहत के लिए कितना नुकसानदायक होता है यह तो सभी को पता है। प्लास्टिक की बोतल में पानी पीने से लेकर प्लास्टिक की प्लेट में खाना तक सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। दरअसल, प्लास्टिक में माइक्रोप्लास्टिक होते हैं, जो कई बार कैंसर तक के जोखिम को बढ़ा देते हैं। क्या आप जानते हैं किचन में इस्तेमाल किए जाने वाले काले प्लास्टिक के बर्तन भी आपकी सेहत को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकता है। इनमें हानिकारक कैमिकल्स पाए जाते हैं। यह केवल किचन के समान ही नहीं, बल्कि काले रंग के खिलौने तक में पाए जाते हैं। आइये गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी से जानते हैं इससे होने वाले नुकसान के बारे में।
काले प्लास्टिक में होते हैं हानिकारक कैमिकल
डॉ. सेठी के मुताबिक हाल ही में इसे लेकर एक स्टडी की गई है, जिसमें यह पाया गया कि किचन में इस्तेमाल होने वाले काले प्लास्टिक वाले बर्तन और खिलौनों आदि में कैमिकल पाए जाते हैं। इससे स्वास्थ्य को भारी नुकसान हो सकते हैं। दरअसल, यह प्लास्टिक रिसाइकिल वेस्ट से बनते हैं। इनमें टॉक्सिक फ्लेम रिटार्डेंट्स पाए जाते हैं, जिनका सीधा संबंध कैंसर और हार्मोनल डिस्टर्बेंस से होता है। यही नहीं इन प्लास्टिक के संपर्क में आने से बच्चों के विकास की गति भी धीमी हो जाती है। इसलिए अगर आप प्लास्टिक का इस्तेमाल करते हैं तो ऐसा करने से बचें।
टॉप स्टोरीज़
View this post on Instagram
बढ़ सकता है कैंसर का जोखिम
स्टडी के मुताबिक किचन में पाए जाने वाले काले प्लास्टिक जैसे ट्रे, कप, कॉफी मग आदि में कुछ जहरीले तत्व पाए गए, जिनसे कैंसर से मरने का खतरा 3 गुना तक ज्यादा बढ़ गया था। इससे बचने के लिए आपको स्टेनलेस स्टील पर स्विच करना चाहिए। वहीं, प्लास्टिक के बर्तनों की जगह आप लकड़ी की स्टिक और बर्तनों का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप इन बर्तनों का इस्तेमाल करते हैं तो इसके बाद हाथों को साबुन से अच्छे से धोएं। इससे कैमिकल शरीर में प्रवेश नहीं करते हैं।