अर्थराइटिस यानि जोड़ों में दर्द की समस्या, आमतौर पर यह समस्या बढ़ती उम्र के लोगों को परेशान करती है। लेकिन आज के समय में गलत खानपान के कारण और खराब दिनचर्या के चलते छोटी उम्र के लोग भी गठिया की समस्या का शिकार हो रहे हैं। लेकिन सवाल ये है कि क्या अर्थराइटिस में तेज दर्द के दौरान एक्सरसाइज की जा सकती है? बता दें कि लोगों को पता ही नहीं होता कि तेज दर्द में एक्सरसाइज करने से समस्या बढ़ सकती है या घट सकती है। ऐसे में लोग अधूरे ज्ञान के चलते दर्द को कम करने के लिए गलत तरीकों को अपनाना शुरू कर देते हैं और गठिया की समस्या को बढ़ा लेते है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि अर्थराइटिस के मरीजों के लिए दर्द के दौरान एक्सरसाइज करना कितना जरूरी है कितना नुकसानदेह। साथ ही बरतने वाली सावधानी के बारे में भी जानेंगे। इसके लिए हमने जॉव्इंट केयर फिजियोथेरेपी एंड रेहाब सेंटर ग्रेटर नोएडा के डॉक्टर अंकुर नागर (Physiotherapist Dr. Ankur Naagar) से बात की है। पढ़ते हैं आगे...
अर्थराइटिस को एक्सरसाइज से कंट्रोल किया जा सकता है?
नहीं, व्यायाम करने से अर्थराइटिस को रोका जरूर जा सकता है लेकिन इसे जड़ों से खत्म नहीं किया जा सकता है। हालांकि, कुछ ऐसी भी एक्सरसाइज मौजूद हैं जो अर्थराइटिस के लक्षणों को काफी हद तक कम कर सकती हैं लेकिन इस समस्या को दूर कर पाना मुश्किल है।
टॉप स्टोरीज़
अर्थराइटिस के दर्द को कम करने के लिए एक्सरसाइज कितनी फायदेमंद है?
बता दें कि अगर गठिया के दौरान व्यक्ति को ज्यादा दर्द होता है तो उस वक्त डॉक्टर्स एक्सरसाइज कम करने की सलाह देते हैं। खासकर अधिक शारीरिक गतिविधि वाली एक्सरसाइज (दौड़ना, उछल-कूद) गठिया की समस्या को और बढ़ा सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि एक्सरसाइज के कारण हो सकता है कि इससे मसल्स पर ज्यादा प्रभाव पड़े और व्यक्ति का दर्द और बढ़ जाए। ऐसे में एक्सरसाइज करने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें- लड़कियों को क्यों रहता है अर्थराइटिस का ज्यादा खतरा? डॉक्टर से जानें अर्थराइटिस के सभी प्रकार और उनके लक्षण
अर्थराइटिस के लिए एक्सरसाइज के दौरान बरतने वाली एक्सरसाइज
1 - अर्थराइटिस के दौरान व्यक्ति को एक्सरसाइज सीमित मात्रा में करनी चाहिए। खासतौर पर तब जब दर्द जेयादा हो। वर्कआउट या एक्सरसाइज को कम करने से हड्डी को आराम मिल सकता है। साथ ही उन एक्सरसाइज से दूर रहें जो दर्द को बढ़ा सकती हैं। जोंड़ों पर ज्यादा दबाव ना डालने वाली एकसरसाज से बचें।
2 - एक्सरसाइज के दौरान प्रभावित हिस्से पर ज्यादा जोर नहीं डालना चाहिए। ऐसा इसलिए क्यों प्रभावित हिस्सा पहले से ही काफी कमजोर होता है। ऐसे में अगर व्यक्ति उस हिस्से पर ज्यादा जोर देगा तो नकारात्मक असर पड़ सकता है।
3 - एक्सरसाइज का चुनाव किसी को देखकर या अपने मन से ना करें। केवल उन एक्सरसाइज को ही दिनचर्या में जोड़ें जो जोड़ों को मजबूती दे सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- World Arthritis Day 2021: अर्थराइटिस से जुड़े 7 मिथक (भ्रम), जिन्हें लोग मानते हैं सही? जानें इनकी सच्चाई
अर्थराइटिस में हल्के दर्द के दौरान कौन-कौन सी एक्सरसाइज कर सकते हैं?
हल्का दर्द महसूस करने पर अर्थराइटिस में व्यायाम किया जा सकता है। ऐसे में जानते हैं निम्न व्यायामों के बारे मेंं-
1 - स्ट्रेचिंग करें : स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज के माध्यम से अर्थराइटिस से राहत मिल सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये व्यायाम आपकी मसल्स के साथ बॉडी को भी लचीला बनाती है। अधिक स्ट्रेचिंग ना करके केवल उतनी स्ट्रेचिंग करें जितनी आप कर सकते हैं। अधिक एक्सरसाइज करने से गठिया का दर्द बढ़ सकता है।
2 - चेयर एक्सरसाइज करें : जैसा की नाम से ही पता चल रहा है ये एक्सरसाइज कुर्सी के माध्यम से की जाती है। इसे करने से शरीर ललीचा बनता है, जिससे वो और ज्यादा गतिविधियों को अपनी दिनचर्या में जोड़ सकता है।
नोट - अर्थराइटिस के दौरान होने वाले दर्द से लोगों के रोजमर्रा के काम प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में लोग एक्सरसाइज की मदद से इस समस्या को दूर करने की कोशिश करते हैं। बता दें कि गठिया के दर्द के लिए एक्सरसाइज को अपनी दिनचर्या में जोड़ने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए। वरना ये समस्या और बढ़ सकती है। इसके अलावा यदि एक्सरसाइज करने से दर्द और बढ़ गया है तो तुरंत एक्सपर्ट को दिखाना चाहिए।