रेगुलर एक्सरसाइज करने से शरीर स्वस्थ रहता है। मगर कई बार जब आपको छोटी-मोटी सामान्य बीमारी हो जाती है, तो एक्सरसाइज करने का मन नहीं करता है। इस समय मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है और सर्दियां आने वाली हैं। दिन और रात के तापमान में काफी अंतर होने के कारण इस मौसम में सर्दी, जुकाम, बुखार आदि सामान्य समस्याएं हैं, जिनसे बहुत सारे लोग परेशान रहते हैं। तबीयत खराब होने पर अक्सर लोग एक्सरसाइज करना बंद कर देते हैं। जुकाम होने पर गले में खराश, नाक बंद होना, नाक से पानी बहना, थकान और बुखार जैसी समस्याएं होती हैं। ऐसे में सवाल ये है कि क्या शरीर थका होने या बीमार होने पर भी आपको एक्सरसाइज करना चाहिए? आइए आपको बताते हैं इस बारे में क्या है एक्सपर्ट की राय।
रेगुलर एक्सरसाइज है फायदेमंद
'यूनिवर्सल स्लिमिंग एंड फिटनेस लैब' के फिटनेस एक्सपर्ट मोहित माथुर बताते हैं कि रेगुलर एक्सरसाइज हम सभी के लिए बेहद जरूरी है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के अनुसार हर इंसान को रोजाना कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए। इससे लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों का खतरा दूर होता है और शरीर फिट रहता है। अगर कोई व्यक्ति जिम नहीं जा सकता है, तो घर ही थोड़ी-बहुत एक्सरसाइज, स्ट्रेचिंग, रनिंग, वॉकिंग आदि करके खुद को फिट रख सकता है।
इसे भी पढ़ें:- बीमारी में खाएं ये 5 आहार, दूर होगी कमजोरी और जल्द मिलेगा रोग से छुटकारा
क्या बीमारी में करना चाहिए एक्सरसाइज?
इस सवाल के जवाब में मोहित बताते हैं कि, "आमतौर पर ऐसा कोई तय नियम नहीं है कि आपको बीमारी में एक्सरसाइज करना चाहिए या नहीं। छोटी-मोटी बीमारी जैसे बुखार, जुकाम, सर्दी आदि होने पर अगर आपका शरीर साथ नहीं दे रहा है, तो आप 1-2 दिन रेस्ट कर सकते हैं, ताकि आपकी बॉडी को रिकवर करने का मौका मिल जाए। मगर यदि आपका शरीर साथ दे रहा है, तो आपको हल्की-फुल्की एक्सरसाइज कर लेना चाहिए।
यहां यह ध्यान रखने की बात है कि अगर आपको जुकाम है और आपको बार-बार छींक या खांसी आ रही है, तो आपको जिम जाने से बचना चाहिए। इसका कारण ये है कि छींकने-खांसने के दौरान आपके मुंह से ढेर सारे जर्म्स निकलते हैं, जो अन्य लोगों को भी बीमार कर सकते हैं। मगर ऐसी स्थिति में अगर सक्षम हैं तो आप घर पर ही अकेले में एक्सरसाइज कर सकते हैं।
बीमार हों तो एक्सरसाइज से ज्यादा जरूरी है खानपान
मोहित बताते हैं कि बीमार होने पर आपके शरीर को जल्दी रिकवर करने में एक्सरसाइज के बजाय आपकी डाइट ज्यादा महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। सामान्य सर्दी-जुकाम होने पर आपको गर्म चीजों का सेवन ज्यादा करना चाहिए और जंक फूड्स, फास्ट फूड्स का सेवन बंद कर देना चाहिए। बीमारी के दौरान आपके लिए सही डाइट क्या है, इसके लिए आप अपने डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं। आमतौर पर एक चीज पर लोग कम ध्यान देते हैं, वो ये कि आपको पानी खूब पीना चाहिए। भले ही आप बीमार हों या स्वस्थ हों, पानी आपकी सेहते के लिए बहुत जरूरी है।
इसे भी पढ़ें:- आंखों की सूजन, दर्द और थकान को दूर करते हैं ये आसान घरेलू नुस्खे
बीमारी के दौरान एक्सरसाइज करते समय जरूरी सावधानियां
- बीमारी के दौरान अगर शरीर साथ न दे तो एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए।
- अगर आप एक्सरसाइज करना चाहते हैं तो हल्की-फुल्की एक्सरसाइज और स्ट्रेचिंग ही करें।
- बीमारी के दौरान ज्यादा एक्सरसाइज करने या शरीर के विरोध के बावजूद एक्सरसाइज करने से आपको नुकसान हो सकता है।
- छींक, खांसी या कोई वायरल बीमारी होने पर आपको पब्लिक प्लेस पर एक्सरसाइज नहीं करना चाहिए।
- बेहतर यही है कि बीमारी के दौरान आप शरीर को रेस्ट दें, ताकि आपका शरीर जल्दी रिकवर हो सके और आप जल्दी स्वस्थ हो सकें।
Read more articles on Exercise Fitness in Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version