आंखों में सूजन और आंखें लाल होना आम समस्या है। कई बार ये समस्या आंखों में किसी चीज के चले जाने से होती है और कई बार संक्रमण के कारण होती है। इसके कारण आंखों में दर्द और बेचैनी भी होती है। आंखों में दर्द और लाली को कॉन्जटिवाइटिस भी कहते हैं। इस रोग के कारण कई बार दर्द इतना बढ़ जाता है कि काम करना भी मुश्किल हो जाता है। आंखों में दर्द, सूजन और लाली से कई घरेलू नुस्खों से राहत पाई जा सकती है। आइये आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही घरेलू नुस्खे, जिनसे आप इस तरह की आंखों की समस्याओं में राहत भी पा सकते हैं और इससे आपकी आंखों को कोई नुकसान भी नहीं होगा।
चम्मच का प्रयोग
ये एक आसान तरीका है जिससे आंखों की कई परेशानियों में राहत मिलती है। इसके लिए स्टील की कई चम्मचों को फ्रिजर में थोड़ी देर ठंडा होने के लिए रख दें। जब ये चम्मचें ठंडी हो जाएं तो इन्हें अपनी आंखों पर रखें और आंखों की सिंकाई करें। ठंडी सिंकाई से आंखों के ब्लड वेसल्स को आराम मिलता है और सूजन कम हो जाती है। अगर आप काम करते हुए थक जाते हैं तो भी आप इस विधि से आंखों की थकान को दूर कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:- आंखों को स्वस्थ रखने के आसान उपाय
खीरे का प्रयोग
आंखों की सूजन और दर्द में खीरा भी बड़ा फायदेमंद होता है। खीरे में मौजूद एस्ट्रीजेंट आंखों की सूजन को कम करते हैं और दर्द से राहत दिलाते हैं। इसके लिए खीरे के कई गोल टुकड़े काट लें और इन्हें ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें। ठंडा होने के बाद इन टुकड़ों को निकालकर आंखों पर रखें और थोड़ी देर आंखें बंद करके लेट जाएं। 5 मिनट बाद जब टुकड़ों की ठंडक खत्म हो जाए तो नए टुकड़े रख लें। इससे आंखों की सूजन और दर्द में राहत मिलेगी।
खूब पानी पियें
कोई भी इंफेक्शन इसलिए होता है क्योंकि शरीर में कुछ विषैले पदार्थ इकट्ठा हो जाते हैं जो अंगों के कामों में बाधा बनते हैं। इन विषैले पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है। शरीर में अगर पानी की कमी होती है तो इससे शरीर के सभी अंग प्रभावित होते हैं। आंखों का इंफेक्शन भी ऐसे ही बैक्टीरिया और वायरस के कारण होती है इसलिए पर्याप्त पानी पीने से आंखों की सूजन, दर्द और लालिमा में फायदा मिलता है। इसके अलावा कॉफी, कोल्ड ड्रिंक और एल्कोहल के अलावा तरल पदार्थों का सेवन आपके लिए अच्छा रहता है।
इसे भी पढ़ें:- आंखों की समस्याओं को ना करें नजरअंदाज
टी बैग का प्रयोग
टी बैग भी आंखों की सूजन और दर्द के लिए प्रभावी उपाय है। इसके लिए एक बार यूज हो चुके ग्रीन टी या ब्लैक टी बैग्स फायदेमंद होते हैं। चाय की पत्तियों में कई एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसके लिए आप उपयोग किए गए टी बैग्स को फ्रिज में रख दें। 15 मिनट बाद जब टी बैग खूब ठंडा हो जाए, तो इसे आंखों पर रख लें और आंखें बंद करके थोड़ी देर लेट जाएं। इससे आंखों को आराम मिलेगा और दर्द और सूजन ठीक हो जाएगा।
आलू के टुकड़े
आलू में स्टार्च मौजूद होता है जो सूजन को कम करता है। अगर आंखों में दर्द और सूजन है तो आप आलू का भी प्रयोग कर सकते हैं। आलू से आंखों के आसपास काले घेरे भी ठीक होते हैं। इसके लिए आलू को छीलकर इसके गोल पतले टुकड़ों को काट लें और सीधे आंखों पर रख लें। इसे फ्रिज में रखने की जरूरत नहीं है क्योंकि इससे आलू को काटने के बाद निकलने वाला स्टार्च सूख जाता है। आंखों पर आलू के टुकड़े को रखकर थोड़ी देर आंखों को आराम दें।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Home Remedies In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version