Constipation Awareness Month: एक्सरसाइज न करने पर कब्ज की शिकायत क्यों होती है? जानें इनका कनेक्शन

How Does Lack Of Exercise Cause Constipation In Hindi: एक्सरसाइज न करने से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं, इसमें कब्ज भी शामिल है। इनका आपस क्या कनेक्शन है, जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।
  • SHARE
  • FOLLOW
Constipation Awareness Month: एक्सरसाइज न करने पर कब्ज की शिकायत क्यों होती है? जानें इनका कनेक्शन


How Does Lack Of Exercise Cause Constipation In Hindi: आपने अक्सर विशेषज्ञों से सुना होगा कि सबको एक्सरसाइज करना चाहिए। यह हेल्थ के लिए बहुत अच्छा होता है। एक्सरसाइज करने से बॉडी लचीली रहती है, बीमारियों का जोखिम कम होता और पाचन से जुड़ी सभी समस्याएं दूर होती हैं। यहां तक कि प्रेग्नेंट महिलाओं को भी नियमित रूप से एक्सरसाइज करने की सलाह दी जाती है। इससे उनकी डिलीवरी आसान हो जाती है। यह भी कहा जाता है कि पाचन को दुरुस्त रखने तथा कब्ज से छुटकारा पाने के लिए भी फिजिकली एक्टिव रहना जरूरी है। यहां सवाल उठता है कि आखिर एक्सरसाइज और कब्ज का आपस में क्या कनेक्शन है? एक्सरसाइज की मदद से कब्ज की समस्या कैसे दूर होती है। जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।

एक्सरसाइज न करने पर कब्ज की शिकायत क्यों होती है?- How Does Lack Of Exercise Cause Constipation In Hindi

is constipation related to cancer 01 (1)

एक्सरसाइज करना हमारे ओवर ऑल हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद है। कब्ज होने पर अगर आप नियमित रूप से एक्सरसाइज करते हैं, तो इससे अपनी समस्या का निदान किया जा सकता है। वहीं, अगर आप एक्सरासइज नहीं करते हैं, तो कब्ज की शिकायत हो सकती है। यहां यह जानना जरूरी हो जाता है कि आखिर इनके बीच क्या कनेक्शन है? जब आप नियमित रूप से एक्सरसाइज करते हैं, तो इसकी वजह से बड़ी आंत में खाना धीमे-धीमे मूव करता है। इसके अलावा, एक्सरसाइज करने से मल से अवशोषित किए जाने वाले पानी की मात्रा भी सीमित करता है। ध्यान रखें कि कब्ज के दौरान मल त्याग करने की प्रक्रिया काफी मुश्किल हो जाती है। इस दौरान कई बार मलद्वार से खून भी निकलने लगता है। अगर आप एक्सरसाइज करते हैं, तो इस तरह की समस्या कम होती है और मल त्याग प्रक्रिया आसान हो जाती है। एक्सरसाइज करने से आंतों की मांसपेशियों में संकुचन उत्तेजित होता है, जिससे मल त्याग प्रक्रिया सामान्य होने में मदद मिलती है। कुल मिलाकर आप कह सकते हैं कि अगर आपकी लाइफस्टाइल और खानपान की आदतें खराब हैं। साथ ही, एक्सरसाइज भी नहीं करते हैं, तो ऐसे में कब्ज की परेशानी ट्रिगर कर सकती है।

इसे भी पढ़ें: पेट नहीं होता है साफ और बनी रहती है कब्ज? इन 5 एक्सरसाइज से दूर होंगी पेट की सभी परेशानियां

कब्ज से छुटकारा पाने के लिए कौन-सी एक्सरासइज करें

how does lack of exercise cause constipation 01

नियमित वॉक करें

वॉक सबसे आसान और सरल एक्सरसाइज है। अगर आपको किसी भी तरह की परेशानी है, तो हल्की-फुल्की चहलकदमी भी कर सकते हैं। इससे न सिर्फ कब्ज की परेशानी का हल निकलेगा, बल्कि काफी आपकी ओवर ऑल हेल्थ में सुधार होगा।

इसे भी पढ़ें- ब्लोटिंग और कब्ज से छुटकारा पाने के लिए करें ये 3 योगासन, मिलेगा आराम 

स्विमिंग करें

अगर आप फिजिकली फिट और एक्टिव हैं, तो कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए स्विमिंग जैसी एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। ध्यान रखें कि स्विमिंग मेंटल हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद है। हां, अगर आपको स्विमिंग नहीं आती है, तो इस संबंध में एक्सपर्ट की मदद जरूर लें।

स्ट्रेचिंग करें

स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज भी आसान एक्सरसाइजों में शामिल होती है। इसे भी हर उम्रवर्ग के लोग कर सकते हैं। खासरक, कामकाजी वर्ग के लिए यह अधिक फायदेमंद है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इससे बॉडी स्ट्रेच होती है, मसल्स खुलती हैं और बॉडी का लचीलापन भी बढ़ता है। यह कब्ज की शिकायत को दूर करने में भी सहायक साबित होता है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

पैरों में सुन्नपन और सुई चुभने जैसा महसूस क्यों होता है? एक्सपर्ट से जानें कारण

Disclaimer