Expert

पैरों में सुन्नपन और सुई चुभने जैसा महसूस क्यों होता है? एक्सपर्ट से जानें कारण

अक्सर ज्यादा देर तक एक ही पोजीशन में बैठे रहने से पैर सुन्न हो जाते हैं। कई लोगों को पैरों में सुई चुभने जैसी समस्याएं महसूस होती हैं। आइए एक्सपर्ट से इसके पीछे की वजह जानते हैं।  
  • SHARE
  • FOLLOW
पैरों में सुन्नपन और सुई चुभने जैसा महसूस क्यों होता है? एक्सपर्ट से जानें कारण


कई बार व्यक्ति के ज्यादा देर तक एक ही पोजीशन में बैठे रहने की वजह से पैर सुन्न हो जाते हैं। वहीं, कई लोगों को इस स्थिति में पैरों के सो जाने या फिर सुई चुभने जैसी परेशानियां भी महसूस होती हैं। मगर क्या आपने कभी सोचा है कि लोगों को ऐसा क्यों महसूस होता है? इस सवाल का जवाब सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखीजा ने अपनी इंस्टाग्राम वीडियो के जरिए दिया है। इस वीडियो में उन्होंने पैरों में सुन्नपन, सुई चुभने और सो जाने जैसी समस्याओं के पीछे की वजह बताई है। आइए इस बारे में एक्सपर्ट से विस्तार से जानते हैं।

पैरों में सुई चुभने जैसा क्यों महसूस होता है?

numb legs

न्यूट्रिशनिस्ट के मुताबिक, पैरों में चींटियों का चलना, पैरों का सुन्नपन और सो जाने जैसी समस्याएं तब होती है, जब पैर की नसों पर ज्यादा दबाव पड़ता है। हालांकि, लोग इस समस्या को नजरअंदाज कर देते हैं, क्योंकि पैरों की हल्की मूवमेंट के बाद सुन्नपन की समस्या चली जाती है। अगर आपको ये समस्या सामान्य से ज्यादा हो रही है, तो ये परेशानी का सबब बन सकती है। इस स्थिति में पैरों के सुन्नपन की परेशानी शरीर में हो रही पोषक-तत्वों की कमी की तरफ इशारा करती है। आइए जानते हैं कि किन न्यूट्रिएंट्स की कमी से ये समस्या हो सकती है।

इन विटामिनों की कमी से पैर हो जाते हैं सुन्न

विटामिन-बी12 की कमी

शरीर में विटामिन-बी12 की कमी होने पर पैर सुन्न हो जाते हैं। इस विटामिन की कमी से नसों पर बुरा असर होता है। विटामिन-बी12 की कमी के कारण बहुत ज्यादा कमजोरी और थकान महसूस होती है। यह विटामिन फिजिकल ही नहीं, बल्कि मेंटल हेल्थ पर भी बुरा असर डालता है। साथ ही, भूख में कमी, वजन घटना और त्वचा का पीला पड़ना जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- विटामिन-बी12 से जुड़ी इन 5 बातों को न करें नजरअंदाज, सेहत के लिए है जरूरी 

मैग्नीशियम की कमी

शरीर में मैग्नीशियम की कमी से नसों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में व्यक्ति को पैरों में झुनझुनी या सुन्नता महसूस हो सकती है। बता दें कि मैग्नीशियम मसल्स रिलैक्सेशन के लिए बहुत जरूरी होता है। इसके अलावा, मैग्नीशियम की कमी से व्यक्ति को थकावट महसूस होना, मांसपेशियों में ऐंठन, किसी अंग का काम न करना और असामान्य हार्ट रेट जैसी परेशानियां भी हो सकती हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Pooja Makhija (@poojamakhija)

विटामिन-डी की कमी

शरीर में विटामिन-डी की कमी होने से पैरों में दर्द, सुन्नता और झुनझुनी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इस विटामिन की कमी होने पर शरीर में मौजूद कैल्शियम अब्सॉर्ब नहीं हो पाता है। इस वजह से भी पैरों में सुन्नता की समस्या हो सकती है। इससे बोन डेंसिटी को भी नुकसान होता है।

इसे भी पढ़ें- क्या विटामिन-डी की कमी के कारण बढ़ सकती है एंग्जाइटी की समस्या, एक्सपर्ट से जानें

अगर आपको भी पैरों की सुन्नता का सामना करना पड़ रहा है, तो इससे बचाव के लिए आप कुछ सप्लीमेंट्स की मदद ले सकते हैं। हालांकि, यह विटामिनों की कमी दूर करने का हेल्दी तरीका नहीं होता है। अगर आप नेचुरली इस समस्या से बचना चाहते हैं, तो डाइट में कुछ हेल्दी चीजों को शामिल कर सकते हैं। इससे विटामिनों की कमी पूरी होगी। साथ ही, शरीर को कई अन्य फायदे भी हो सकते हैं।

Read Next

फैटी लिवर की समस्या से राहत पाने के लिए रोजाना करें ब्रिस्क वॉक, जानें सही तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version