Facts About Vitamin B12 In Hindi: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए डाइट में सभी पोषक तत्व होना जरूरी है। अगर आपकी डाइट में किसी भी पोषक तत्व की कमी होगी, तो उसका असर आपकी सेहत पर नजर आने लगेगा। जैसे कि प्रोटीन और कैल्शियम की मात्रा कम होने से हड्डियां और मसल्स कमजोर होना। वहीं विटामिन-बी12 भी शरीर के लिए आवश्यक तत्व माना जाता है। इसकी कमी होने से शरीर में थकावट और कमजोरी हो सकती है। वहीं कोशिकाओं को ठीक से काम करने के लिए भी विटामिन-बी12 की जरूरत होती है। इसकी कमी होने से शरीर में रेड ब्लड सेल्स की कमी आ सकती है, साथ ही यह एनिमिया का खतरा भी बढ़ा सकता है। आज इसी विषय पर बात करते हुए हम आपको विटामिन-बी12 से जुड़ी कुछ बातें बताएंगे।
विटामिन-बी12 से जुड़ी इन 5 बातों को न करें नजरअंदाज- Facts About Vitamin B12
विटामिन-बी12 लेवल बैलेंस होना जरूरी
एक्सपर्ट के मुताबिक स्वस्थ शरीर के लिए विटामिन-बी12 बैलेंस होना जरूरी है। अगर आपके शरीर में विटामिन-बी12 की कमी है, तो इससे आपको कई गंभीर समस्याएं होने का खतरा भी हो सकता है। हमारे शरीर में यह विटामिन 500 से ज्यादा ही होना चाहिए। इससे कम होने पर यह स्वास्थ्य समस्याएं होने का कारण बन सकता है।
पेट से जुड़ी समस्याएं विटामिन-बी12 का कारण हो सकती हैं
अगर आपको पेट से जुड़ी समस्याएं ज्यादा रहती हैं, तो आपको अपनी डाइट में विटामिन-बी12 लेवल बढ़ा देना चाहिए। यह पेट से जुड़ी समस्याओं में जल्द राहत देने में मदद कर सकता है। इसके लिए आप विटामिन-बी12 के इंजेक्शन भी ले सकते हैं। इनसे आपको समस्या से जल्द राहत पाने में मदद मिल सकती है।
इसे भी पढ़े- शरीर में विटामिन बी 12 का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए? जानें इसकी कमी के लक्षण
अक्सर एनर्जी लो रहना विटामिन-बी12 का कारण हो सकता है
अगर ज्यादातर समय आपको अपनी एनर्जी लो महसूस होती है, तो यह विटामिन-बी12 की कमी की ओर इशारा करता है। इसके साथ ही अगर आपको थोड़ा काम करते ही थकावट और सुस्ती महसूस होती है, तो यह विटामिन-बी12 की कमी होने का संकेत हो सकता है। ऐसे में आपको तुरंत विटामिन-बी12 का टेस्ट कराना चाहिए। साथ ही अपनी डाइट में भी विटामिन-बी12 की मात्रा बढ़ानी चाहिए।
बालों के झड़ने पर विटामिन-बी12 फायदेमंद हो सकता है
बालों और त्वचा से जुड़ी समस्याओं में भी विटामिन-बी12 कारण हो सकता है। अगर आपके चेहरे पर पिगमेंटेशन की समस्या ज्यादा रहती है या आपके बाल ज्यादा झड़ते हैं, तो ऐसे में विटामिन-बी12 की कमी इसका मुख्य कारण हो सकती है। ऐसे में आपको तुरंत विटामिन-बी12 लेवल चेक कराना चाहिए। साथ ही अपनी डाइट में विटामिन-बी12 की मात्रा बढ़ानी चाहिए।
इसे भी पढ़े- विटामिन बी12 की कमी से बढ़ता है इन बीमारियों का खतरा, लक्षणों को न करें अनदेखा
इन कारणों से शरीर में विटामिन-बी लेवल सही होना जरूरी है। अगर अक्सर आपको थकावट, कमजोरी, सुस्ती महसूस होती रहती है। साथ ही त्वचा की रंगत में बदलाव या बालों का झड़ना बढ़ गया है, तो अपना विटामिन-बी12 टेस्ट जरूर कराएं। लेख में दी गई जानकारी अगर पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।