ब्रोकली खाने में काफी स्वादिष्ट और सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद होती है। इसे आप कई प्रकार से खा सकते है। ब्रोकली सब्जी, सलाद और अन्य तरीके से लोग खाते हैं लेकिन इसका सबसे आसान तरीका है ब्रोकली जूस बनाना। इसे आप कई तरीके से बना सकते हैं और इसके कई फायदे भी हैं। इससे आपका डायबिटीज कंट्रोल में रहता है और कोलेस्ट्रोल के लक्षण को भी कम करने में मदद मिलती है। साथ ही इससे पाचन तंत्र को मजबूत बनाने और शरीर का इम्यून सिस्टम बेहतर बनाए रखने में मदद मिलती है। दरअसल ब्रोकली में प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम, आयरन, सेलेनियम, विटामिन ए, सी के साथ पोलीफेनोल पाए जाते हैं। इसमें फाइबर औऱ विटामिन सी की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो सेहत के लिए बेहद जरूरी होते हैं। आइए ब्रोकली जूस के फायदे और सेवन के तरीकों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
ब्रोकली जूस के फायदे
1. कोलेस्ट्रोल में कमी
ब्रोकली जूस में घुलनशील फाइबर होते है, जिसकी मदद से कोलेस्ट्रोल को कम करने में मदद मिलती है। इससे आपका पाचन तंत्र भी सही रहता है और एलडीएल कोलेस्ट्रोल को कंट्रोल करने में सहायता मिलती है। इससे हाई ब्लड प्रेशर और हृदय संबंधी समस्याओं में काफी आराम मिलता है। इसके सेवन से हार्ट स्ट्रोक और दिल की बीमारी का खतरा कम हो जाता है।
Image Credit- Freepik
2. सूजन को कम करे
ब्रोकली जूस में एंटीऑक्सीडेंट और अमीनो 3 फैटी एसिड पाए जाते हैं, जिसके सेवन से सूजन की दिक्कत में राहत मिलती है। इसेक एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण के कारण दर्द और जलन में भी आराम मिलता है। एलर्जी की समस्या में भी आप इसे खा सकते हैं।
3. इम्यून सिस्टम मजबूत बनाए
इसके सेवन से आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इसमें विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और फ्लेवोनोइड्स पाए जाते हैं, जिसकी मदद से शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता का विकास होता है और शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इससे आपकी स्किन और चेहरे की सुंदरता भी बढ़ती है।
इसे भी पढ़ें- प्रेगनेंसी में ब्रोकली खाने के 5 फायदे और कुछ नुकसान या सावधानियां
4. डायबिटीज रखे कंट्रोल
ब्रोकली जूस में एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर पाए जाते हैं, जिसकी मदद से डायबिटीज के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है। इसके सेवन से ब्लड में शुगर का लेवल कम हो सकता है। साथ ही इंसुलिन का स्तर को भी संतुलित रखने में यह सहायक है। इसके सेवन से टाइप 3 मधुमेह को कम किया जा सकता है।
Image Credit- Freepik
5. हड्डियों के लिए उपयोगी
इसमें कैल्शियम और विटामिन के की भरपूर में मात्रा पाई जाती है, जिसके सेवन से हड्डियों को मजबूत करने और रोगों को दूर करने में मदद मिलती है। इसके अलावा इसमें फॉस्फोरस, जिंक और विटामिन ए भी पाए जाते हैं, जो ऑस्टियोआर्थराइटिस को रोकने में मदद करते हैं।
ब्रोकली जूस बनाने के तरीके
1. आप ब्रोकली जूस पीने के लिए 2 कप ब्रोकली काटकर उसे अच्छे से ब्लेंड करके उसका जूस निकालकर पी सकते हैं। इसमें आप काला नमक मिला सकते हैं।
2. ब्रोकली सूप भी बना सकते हैं। इसके लिए आप 1 कप ब्रोकली, एक कप गाजर और 1 कप बारीक कटा हुए सेलेरी लेकर उसे अच्छे से उबाल लें। फिर एक पैन में मिर्च, लहसुन, काली मिर्च और तेल डालकर उसे अच्छी तरह से पकाएं और फिर इसमें ब्लेंड किए हुए पेस्ट को डाल दें और अच्छ से पकाएं। अंत में इसमें स्वादानुसार नमक और चाट मसाला डालकर खाएं।
3. इसके अलावा आप ब्रोकली और चुकंदर सूप भी बना सकते हैं या अलग-अलग सब्जियों के साथ मिलाकर ब्रोकली जूस बना सकते है। इससे सेहत को कई लाभ मिलते हैं।
Read Next
माइंड डाइट को माना जाता है दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद, जानें इस डाइट में क्या खाएं और क्या नहीं
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version