फिट और हेल्दी रहने के लिए सब्जियों को पकाकर खाएं या कच्चा? जानें डॉक्टर से

फिट और हेल्दी रहने के लिए सब्जी को पकाकर खाना ज्यादा फायदेमंद होता है या फिर कच्चा खाना। चलिए डॉक्टर से जानते हैं इसके बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
फिट और हेल्दी रहने के लिए सब्जियों को पकाकर खाएं या कच्चा? जानें डॉक्टर से


सब्जियां खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती हैं। इससे शरीर में पोषक तत्वों की कमी पूरी होती है। कुछ लोगों में यह कंफ्यूजन रहती है कि सब्जियों को पकाकर खाना फायदेमंद होता है या फिर कच्चा खाना। कई जगहों पर इसे पकाकर खाते हैं तो कुछ लोग इसे कच्चा खाना पसंद करते हैं। चलिए डाइटिशियन डॉ. भावेश गुप्ता से जानते हैं फिट और हेल्दी रहने के लिए सब्जियों को कच्चा खाना चाहिए या फिर पकाकर। 

सब्जियों को कच्चा खाएं या फिर पकाकर? 

डॉ. भावेश के मुताबिक कच्ची चीजों में पोषक तत्वों की मात्रा अधिक होती है। ऐसा ही सब्जियों के साथ भी है। इनमें पोषक तत्वों की मात्रा ज्यादा होती है, लेकिन इन्हें कच्चा खाना कई बार हानिकारक भी साबित हो सकता है। दरअसल, इनमें पोषक तत्वों के साथ ही साथ एंटी न्यूट्रिएंट्स और प्लांट डिफेंस कैमिकल भी पाए जाते हैं। इसलिए अगर आप लंबे समय तक कच्ची सब्जियों का ही सेवन करते हैं तो इससे शरीर में स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्याएं भी दिख सकती है। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dt. Bhawesh Gupta || DIETITIAN (@diettubeindia)

सब्जी को पकाकर खाना होता है सुरक्षित

डॉ. भावेश की मानें तो कच्ची सब्जी खाने के बजाय इसे पकाकर खाना अधिक फायदेमंद और सुरक्षित हो सकता है। हालांकि, हो सकता है कि कच्ची सब्जी की तुलना में आपको इससे पोषक तत्व थोड़े कम मिलें, लेकिन सब्जी को पकाने से इसमें मौजूद प्लांट डिफेंस कैमिकल नष्ट हो जाते हैं, जिससे सेहत को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचता है। इसलिए अगर आप भी कच्ची सब्जियां खाने के शौकीन हैं तो बजाय इसके सब्जी को कुक करके खा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें - क्या रात को गोभी की सब्जी खा सकते हैं? जानें एक्सपर्ट की राय

इन सब्जियों को कच्चा न खाएं 

  • कुछ सब्जियों को तो भूलकर भी कच्चा खाना सेहत के लिए कई तरीकों से नुकसानदायक हो सकता है। 
  • ब्रोकली को कच्चा खाने से पेट से जुड़ी समस्या जैसे गैस और अपच आदि हो सकता है। 
  • अगर आप कच्चा बैंगन खाते हैं तो इससे पेट में ऐंठन या उल्टी जैसी शिकायत हो सकती है। 
  • कच्ची आलू खाने से भी कई बार पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।  

Read Next

बालों की ग्रोथ बढ़ाते हैं ये 5 विटामिन सी से भरपूर फल, डाइट में जरूर करें शामिल

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version