Is It Safe To Eat Cauliflower At Night In Hindi: आपने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा कि रात को सोने से पहले गोभी खाने से उनके पेट में ब्लोटिंग या पेट में गैस बनने की समस्या हो जाती है। सवाल है क्या सच में रात के समय गोभी नहीं खाई जानी चाहिए? जबकि गोभी में कई ऐसे न्यूट्रिएंट्स मौजूद हैं। इसे हम बेझिझक अपनी बैलेंस्ड डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। इसके बावजूद, यह जान लेना जरूरी है कि रात के समय गोभी खाना चाहिए या नहीं? इस संबंध में हमने डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की है।
क्या रात के समय गोभी खा सकते हैं?- Can We Eat Cauliflower At Night
गोभी में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जैसे विटामिन और मिनरल्स। यह विटामिन सी, विटामिन के और फोलेट जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर पौष्टिक सब्जी है। इसे आप दिन या रात किसी भी समय खा सकते हैं। यह हेल्थ के लिए बहुत ही लाभकारी मानी जाती है। यही नहीं, इसमें कैलोरी कम होते हैं। इस वजह से अगर आप इसे आप रात की डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। यह आपके मील को बैलेंस्ड करता है। इतना ही नहीं, यह डाइट्री फाइबर का अच्छा स्रोत माना जाता है, जो कि खाने को डाइजेस्ट करने में मदद करता है। यहां तक कि गोभी खाने से पेट भरे का अहसास होता है, जो कि आपको बेवक्त स्नैक्स खाने से रोकता है। इस सब फायदों को देखा जाए, तो आप निश्चित तौर पर गोभी को रात के समय खा सकते हैं। हालांकि, अगर किसी को रात के समय गोभी खाना सूट न करे या उनकी तबियत बिगड़ती हो, तो उन्हें गोभी खाने से बचना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: इन 4 समस्याओं में नहीं करना चाहिए फूलगोभी का सेवन, बढ़ सकती है परेशानी
टॉप स्टोरीज़
किन लोगों को रात के समय गोभी नहीं खाना चाहिए?- Who Should Avoid Cauliflower At Night
पाचन शक्ति का कमजोर होना- Week Digestive System
जिन लोगों की पाचन शक्ति कमजोर है, उन्हें फूलगोभी नहीं खानी चाहिए। असल में, फूलगोभी जैसी क्रूसिफेरस सब्जियां खाने पर गैस या पेट में ब्लोटिंग जैसी पेट से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। खासकर, रात के समय जो लोग जयादा मात्रा में इसका सेवन कर बैठते हैं, उन्हें काफी तकलीफ से गुजरना पड़ता है। हालांकि, ऐसा सबके साथ नहीं है।
इसे भी पढ़ें: नाश्ते में नहीं खानी चाहिए ये 5 सब्जियां, पाचन हो सकता है खराब
शारीरिक जरूरत को समझें- Understand Your Body Need
जरूरी नहीं है कि पाचन शक्ति कमजोर लोगों को ही गोभी रात से समय नहीं खाना चाहिए। अगर किसी को रात के समय गोभी खाने से अच्छी नींद नहीं आती है, असुविधा महसूस होती है, तो बेहतर है कि गोभी को दिन के समय खाएं।
इसे भी पढ़ें: पेट फूलने और गैस से परेशान रहते हैं, तो रात में न खाएं ये 5 सब्जियां
पोर्शन साइज कम रखें- Look At The Portion Size
कई बार रात के समय कम मात्रा में गोभी खाना भी हेल्थ के लिए सही होता है। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो काफी ज्यादा मात्रा में गोभी खा बैठते हैं, जिससे इसे डाइजेस्ट करने में परेशानी आती है। इससे नींद भी बाधित होता है। इस तरह की परेशानी से बचने के लिए जरूरी है कि आप गोभी का सेवन कम मात्रा में करें।
पकाने की प्रक्रिया पर ध्यान दें- Cooking Method is Important
फूलगोभी किस तरह से पकाई गई है, यह बात भी बहुत मायने रखती है। कुछ लोग गोभी को काफी मसालेदार बनाते हैं। मसालेदार भोजन रात के समय हेल्थ के लिए सही नहीं होते हैं। इस तरह की चीजों को पचाना काफी मुश्किल होता है। अगर आप गोभी को कम मसाले में पकाएं, तो रात के समय इसका सेवन कर सकते हैं।
कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि रात के समय गोभी खाई जाए या नहीं, इसका कोई सटीक जवाब नहीं है। अगर आपको यह सूट करती है, पाचन संबंधी समस्या नहीं होती है, पेट में ब्लोटिंग या गेस बनने जैसी प्रॉब्लम नहीं होती है, तो आप इसका सेवन कर सकते हैं।
image credit: freepik