Does Spicy Food Really Cause Acid Reflux: बिना तेल और मसाले के भारतीय खाने का स्वाद न के बराबर होता है। मसालेदार भोजन का बहुत ज्यादा सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक माना जाता है। भोजन का जायका बढ़ाने और स्वाद बेहतर बनाने के लिए तमाम तरह के मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन कुछ मसालों का सेवन सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक माना जाता है। मिर्च, हल्दी और धनिया जैसे मसालों का बहुत ज्यादा सेवन करने से शरीर को कई नुकसान पहुंच सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ मसालों का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। मसालों में मौजूद औषधीय गुण शरीर को हेल्दी रखने और बीमारियों से बचाने में भी मदद करते हैं। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं क्या वाकई मसालेदार भोजन का सेवन करने से एसिड रिफ्लक्स और पेट से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।
क्या मसालेदार खाना खाने से एसिड रिफ्लक्स होता है?- Does Spicy Food Really Cause Acid Reflux in Hindi
पेट से जुड़ी परेशानियों में अक्सर आपको लोग हल्का और कम मसालेदार भोजन का सेवन करने की सलाह देते हैं। बहुत ज्यादा मिर्च मसाले वाले फूड्स का सेवन करने से आपका डाइजेस्टिव प्रोसेस तेज हो जाता है। मसालों का सेवन करने से शरीर में कैप्साइसिन हॉर्मोन ज्यादा रिलीज होता है। इसकी वजह से कुछ लोगों को पाचन से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ. वीडी त्रिपाठी कहते हैं कि, "मसालेदार भोजन का सेवन करने की वजह से आपके गट माइक्रोबायोम पर बुरा असर पड़ता है और इसकी वजह से पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है। गट माइक्रोबायोम खरबों माइक्रो ऑर्गेनिज्म से मिलकर बना होता है, इसमें खराबी आने पर आपको पेट में गैस, अपच और दस्त जैसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।"
इसे भी पढ़ें: मसालेदार खाना सिर्फ नुकसानदेह नहीं बल्कि सेहत के लिए फायदेमंद भी है, जाने कैसे
लाल मिर्च, हल्दी और धनिया जैसे मसालों का बहुत ज्यादा सेवन करने से शरीर में एसिड का प्रोडक्शन बढ़ जाता है। जब पेट में ज्यादा एसिड बनता है, तो यह ब्लडस्ट्रीम में भी जा सकता है। इसी के कारण सीने में जलन, एसिड रिफ्लक्स और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं होती हैं। लेकिन यह जरूरी नहीं है कि सभी मसालों का सेवन करने से ऐसा होगा। जब आप तेल, मिर्च और अनहेल्दी मसालों से बने भोजन का ज्यादा सेवन करते हैं, तो इस परेशानी का खतरा रहता है।
मसालेदार भोजन खाने के फायदे- Health Benefits of Spicy Foods in Hindi
ऐसा नहीं है कि मसालेदार भोजन पाचन तंत्र और शरीर को नुकसान ही पहुंचाते हैं। इनका सेवन करने से शरीर को कई अनोखे फायदे भी मिलते हैं। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने से लेकर पाचन तंत्र से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मसालों का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। मसालों का सेवन करने से शरीर को ये फायदे मिलते हैं-
- पेट में एसिड प्रोडक्शन कंट्रोल करने में फायदेमंद
- पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में फायदेमंद
- एंजाइम के प्रोडक्शन को कंट्रोल करने में मददगार
- दस्त और अपच की समस्या में फायदेमंद
- आंत की सूजन कम करने में फायदेमंद
इसे भी पढ़ें: ज्यादा स्पाइसी (मसालेदार) खाना खाने के बाद शरीर पर कैसे पड़ता है असर?
तेल-मसालों का संतुलित मात्रा में सेवन करने से शरीर को कई अनोखे फायदे मिलते हैं। लेकिन नियमित रूप से बहुत ज्यादा मसालों का सेवन करने से शरीर और पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप पेट और पाचन तंत्र से जुड़ी किसी बीमारी या समस्या से जूझ रहे हैं मसालों और मसालेदार भोजन करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
(Image Courtesy: Freepik.com)