हमारे शरीर को दिनभर एनर्जी प्रदान करने में सुबह के नाश्ते का अहम रोल होता है। दरअसल, हम रात भर लंबे समय तक भूखे रहते हैं। इसके बाद हमारा पेट खाली होता है। ऐसे में हमें संतुलित आहार का सेवन करना चाहिए, जो पूरा दिन हमें एनर्जी प्रदान कर सकें। हालांकि, डॉक्टर और एक्सपर्ट के अनुसार वैसे तो सभी सब्जियां पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। लेकिन, कुछ सब्जियों को सुबह के सममय नाश्ते में शामिल करने से बचने की सलाह दी जाती है। इस तरह की सब्जियों से हमारी पाचन क्रिया प्रभावित होती है। इससे पूरा दिन गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग की समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है। आज इस लेख में डाइटिशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि किन सब्जियों को सुबह के नाश्ते में नहीं खाना चाहिए।
नाश्ते में इन सब्जियों से हो सकता है नुकसान - Vegetable To Avoid In Breakfast In Hindi
ब्रोकली
ब्रोकोली विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होती है। साथ ही इसमें फाइबर भी पाए जाते हैं। ब्रोकोली में मौजूद फाइबर पेट में गैस और सूजन की समस्या को बढ़ा सकती है। इससे आपको पूरा दिन असहज महसूस होता है।
गोभी
ब्रोकली की तरह ही गोभी खाने की सलाह नहीं दी जाती है। दरअसल, गोभी को पचाने में ज्यादा समय लगता है। ऐसे में लोगों को गोभी के नाश्ते से गैस और ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है। इससे आपको पूरा दिन परेशानी होती है और आपका किसी काम में मन नहीं लगता है।
प्याज
प्याज हमारी सब्जियों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। इसके बिना सब्जियों को स्वादिष्ट बनाने की कल्पना तक नहीं की जा सकती है। लेकिन, एक्सपर्ट की मानें तो सुबह के नाश्ते में आपको कच्चा प्याज न खाने की सलाह दी जाती है। इससे आपकी मुंह से दुर्गंध आती है, जो आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। इसके अलावा, यह पाचन क्रिया को भी प्रभावित कर सकती है। इसकी जगह पर आप हरे प्याज को चुन सकती है।
मूली
खाली पेट मूली का सेवन करना सही नहीं माना जाता है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि कुछ लोगों को खाली पेट मूली खाने से सीने में जलन की समस्या हो सकती है। साथ ही, खाली पेट मूली खाने से पेट में गैस, पेट फूलना, पेट में हल्का दर्द होने की परेशानी हो सकती है।
लाल मिर्च
कुछ लोगों को नाश्ते में लाल या हरी मिर्च मसाले के साथ बनी हुई खाना पसंद होता है। लेकिन, जिन लोगों का पाचन तंत्र कमजोर होता है, उनको लाल या हरी मिर्च का सेवन करने से जलन होने लगती है। इससे आपको पूरा दिन बैचेनी महसूस हो सकती है। इसलिए एक्सपर्ट के अनुसार इससे सुबह के समय खाने से बचना चाहिए।
स्वस्थ नाश्ते में क्या खाएं - What Sould You Eat In Breakfast For Easy Digestion in Hindi
- तोरई: तोरई को पचाने में पाचन तंत्र को ज्यादा मेहनत नहीं करनी होती है। इससे आपका पेट भी ज्यादा भरा हुआ महसूस नहीं होता है।
- मशरूम: मशरूम में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह आपकी सेहत के साथ ही पाचन क्रिया के लिए फायदेमंद होते हैं।
- शकरकंद: भुने हुए शकरकंद नाश्ते के आप पूरा दिन एनर्जिक महसूस करते है। इससे आपकी दैनिक पोषण आवश्यकता भी पूरी होती है।
- गाजर: गाजर आपके पाचन तंत्र पर दबाव डाले बिना आपको पूरा दिन ऊर्जा प्रदान करती है। सुबह के नाश्ते में गाजर का जूस भी लिया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें : डायबिटीज के मरीज नाश्ते में शामिल करें ये चीजें, जानें फायदे
सुबह के समय आप संतुलित और आसानी से पचने वाला आहार लें। इससे आपको पूरा दिन काम करने में किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि कई बार गोभी या प्याज खाने की वजह से आपको गैस, अपच, ब्लोटिंग व अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।