पेट से जुड़ी गड़बड़ी हो सकती है पार्किंसन का शुरुआती लक्षण, इन तरीकों से रखें आंतों को स्वस्थ

हाल ही में जर्नल गट में प्रकाशित हुई एक स्टडी के मुताबिक आंतों से जुड़ी समस्याएं पार्किंसन बीमारी के शुरुआती लक्षणों का संकेत हो सकती है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
पेट से जुड़ी गड़बड़ी हो सकती है पार्किंसन का शुरुआती लक्षण, इन तरीकों से रखें आंतों को स्वस्थ

पेट से जुड़ी गड़बड़ी शरीर से जुड़ी अन्य समस्याओं का कारण भी बन सकता है। पेट में गड़बड़ी होने पर आपको थकान, वजन में बदलाव या फिर त्वचा संबंधी समस्याओं के साथ ही कई अन्य लक्षण दिख सकते हैं। हाल ही में जर्नल गट में प्रकाशित हुई एक स्टडी के मुताबिक आंतों से जुड़ी समस्याएं पार्किंसन बीमारी के शुरुआती लक्षणों का संकेत हो सकती है। 

पार्किंसन के शुरुआती लक्षण

पार्किंसन नर्वस सिस्टम से जुड़ा एक प्रकार का डिसऑर्डर है, जिससे मूवमेंट करने में समस्या हो सकती है। ऐसे में आपको शुरूआत में सूंघने या फिर टेस्ट नहीं आने की परेशानी हो सकती है। यही नहीं ऐसे में लिखने में बदलाव या फिर डिप्रेशन जैसी समस्या भी देखी जाती है। ऐसी स्थिति में बिना कुछ किए हाथ हिलने के साथ ही शरीर के अंगों की मूवमेंट करने में भी समस्या हो सकती है। ऐसी स्थिति में एंग्जाइटी की स्थिति बनी रहने के साथ थकावट होना भी काफी आम होता है। यही नहीं ऐसे में मांसपेशियों में दर्द, मसल क्रैंप या फिर शरीर के कुछ हिस्सों में जकड़न बनी रह सकती है। 

इसे भी पढ़ें- पार्किंसन बीमारी क्या है और क्यों होती है? आसान भाषा में डॉक्टर से समझें इसके कारण

आंतों को स्वस्थ रखने के तरीके 

आंतों को कई तरीकों से स्वस्थ रखा जा सकता है। इसके लिए आप फाइबर से भरपूर फूड्स जैसे फल, सब्जियां और नट्स आदि का सेवन करें। आप चाहें तो किशमिश, साबुत अनाज, ब्रोकली, हरी मटर, आदि का भी सेवन कर सकते हैं। इससे आंतें स्वस्थ रहती हैं। ऐसे में खाना खाने के तुरंत बाद लेटने की आदत आंतों के लिए हानिकारक हो सकती है। इसलिए ऐसे में खाना खाने के बाद आराम करने के बजाय टहलें। ऐसे में फर्मेंटेड, प्रोसेस्ड और जंक फूड का सेवन करना आंतों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसे में शारीरिक रूप से सक्रिय रहें साथ ही नियमित व्यायाम करें। भरपूर मात्रा में नींद लेने से भी आतें स्वस्थ रहती हैं। इसके लिए शरीर में पानी की कमी न होने दें साथ ही खाने के धीरे और चबाकर खाएं।

Read Next

Dream Girl 2 में क्रॉस ड्रेसर बने हैं आयुष्मान खुराना, जानें किस मनोविज्ञान के कारण ऐसा करते हैं कुछ लोग

Disclaimer