Unhealthy Raw Vegetables: शरीर को फिट और हेल्दी रखने के लिए लोग तमाम तरह के फूड्स का सेवन करते हैं। लेकिन किसी भी चीज का ठीक ढंग से ही सेवन करने से शरीर को फायदा मिलता है। कई लोग फल और सब्जियों को कच्चा खाना पसंद करते हैं। चाहे सलाद के रूप में या नाश्ते के समय कुछ फल और सब्जियों को कच्चा खाया जाता है। फिटनेस फ्रीक और जिम जाने वाले लोगों में भी सब्जियों को कच्चा खाने का क्रेज देखा गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ सब्जियों को कच्चा खाने से आपको कई गंभीर नुकसान भी हो सकते हैं। कुछ सब्जियों को सिर्फ पकाकर या स्टीम करके खाना ही सुरक्षित माना जाता है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं किन सब्जियों को कच्चा खाने से शरीर को नुकसान हो सकते हैं।
इन सब्जियों को भूलकर भी न खाएं कच्चा- Unhealthy Raw Vegetables in Hindi
कुछ सब्जियों में के बारे में यह कहा जाता है कि अगर आप उन्हें पकाकर खाते हैं, तो उनमें पाए जाने वाले पोषक तत्वों की मात्रा कम हो जाती है। इस वजह से लोग कुछ सब्जियों को बिना पकाकर खाते हैं। सब्जियों को बिना पकाकर खाने से शरीर को कई गंभीर नुकसान होने का खतरा रहता है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ. वी डी त्रिपाठी कहते हैं कि जिम जाने वाले और फिटनेस फ्रीक लोगों में सब्जियों को कच्चा खाने का क्रेज ज्यादा है। लेकिन कुछ सब्जियों को कच्चा या सलाद के रूप में खाने से शरीर को गंभीर नुकसान पहुंच सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: किन सब्जियों को कच्चा खा सकते हैं? जानें बिना पकी हुई सब्जियां खाने का सेफ तरीका
इन सब्जियों को भूलकर भी कच्चा नहीं खाना चाहिए-
1. मशरूम
मशरूम शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। इनमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं। लेकिन अगर आप मशरूम का सेवन कच्चा करते हैं, तो इससे कई गंभीर परेशानियां हो सकती हैं। कच्चा मशरूम खाने से पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं का खतरा रहता है।
2. आलू
वैसे तो आलू को उबालकर या पकाकर ही खाया जाता है। लेकिन अगर आप कच्चे आलू का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में विषाक्तता हो सकती है। आलू में सोलेनिन नाम का एक विषाक्त पदार्थ पाया जाता है। इसका सेवन करने से कई गंभीर परेशानियां हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: कच्ची सब्जियां खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें कौन सी सब्जी खाना है सुरक्षित
3. भिंडी
बहुत से लोग कच्ची भिंडी खा लेते हैं। ऐसा करने से शरीर को कई नुकसान होते हैं। कच्ची भिंडी खाने से आपको पेट में दर्द, खट्टी डकार और पेट में गैस जैसी परेशानियां हो सकती हैं। भिंडी को अच्छी तरह से पकाने के बाद ही खाना चाहिए।
4. कच्चा बैंगन
कच्चा बैंगन खाने से भी शरीर को कई गंभीर नुकसान पहुंच सकते हैं। इसका सेवन करने से उल्टी, मतली और दस्त जैसी परेशानियां हो सकती हैं। बैगन में मौजूद तत्व पेट खराब कर सकते हैं और इसकी वजह से कई दूसरी समस्याओं का खतरा भी रहता है।
5. ब्रोकली
ब्रोकली का सेवन कुछ लोग सलाद के रूप में भी करते हैं। कच्ची ब्रोकली खाने से शरीर को कई नुकसान पहुंच सकते हैं। इसकी वजह से आपका पेट खराब हो सकता है। ब्रोकली को हमेशा स्टीम या फ्राई करने के बाद ही खाना चाहिए।
(Image Courtesy: freepik.com)