Medlar Fruit Benefits: शरीर को हेल्दी और फिट बनाए रखने के लिए खानपान संतुलित होना चाहिए। डाइट में पौष्टिक चीजों को शामिल करने से बीमारियों के खतरे को कम करने में भी मदद मिलती है। डाइट में सभी तरह के पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स को जरूरी शामिल करना चाहिए। नियमित रूप से ताजे साल और सब्जियों का सेवन करने से आपका शरीर हेल्दी और फिट रहता है। आज हम शरीर को फिट और हेल्दी रखने के लिए एक ऐसे फल के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दिखने में बेहद मामूली लगता है लेकिन इसमें पोषक तत्वों का भंडार होता है। हम बात कर रहे हैं एक विदेशी फल लोकाट के बारे में। यह फल कई बीमारियों के खतरे को कम करने में भी फायदेमंद होता है। आइये विस्तार से जानते हैं लोकाट के फायदे और खाने के तरीके के बारे में।
लोकाट फल खाने के फायदे- Medlar Fruit Health Benefits in Hindi
लोकाट को मेडलर फ्रूट के नाम से भी जाना जाता है। मेडलर फ्रूट में विटामिन बी, सी, ए, कॉपर, आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस, जिंक और राइबोफ्लेविन जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। यही नहीं लोकाट में ओमेगा 3 फैटी एसिड की पर्याप्त मात्रा होती है, इसका सेवन करने से हार्ट से जुड़ी बीमारियों में भी फायदा मिलता है। लोकाट मुख्य रूप से स्पेन और जापान में उगाया जाता है, अब इसकी खेती भारत के कुछ राज्यों में भी की जाती है। स्वाद में हल्का खट्टा-मीठा लोकाट सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें: डायबिटीज के मरीजों को नहीं खाने चाहिए ये 10 फल, हो सकते हैं गंभीर नुकसान
आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ. वी डी त्रिपाठी कहते हैं कि लोकाट फल का नियमित रूप से सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कम करने और हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। लोकाट का सेवन करने से शरीर को ये फायदे मिलते हैं-
1. शरीर में खून की कमी दूर करने में फायदेमंद
शरीर में खून की कमी या एनीमिया में लोकाट का सेवन करने से बहुत फायदा मिलता है। लोकाट में आयरन की प्रचुर मात्रा होती है। आप एनीमिया से छुटकारा पाने के लिए इसका नियमित रूप से सेवन कर सकते हैं।
2. कोलेस्ट्रॉल कम करने में फायदेमंद
लोकाट फ्रूट में ओमेगा 3 फैटी एसिड और फाइबर की प्रचुर मात्रा होती है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से आपके शरीर में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम करने में मदद मिलती है।
3. कैंसर में फायदेमंद
लोकाट फ्रूट में मौजूद पोषक तत्व कैंसर जैसी गंभीर बीमारी में बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। लोकाट में मौजूद गुण कैंसर कोशिकाओं के विकास को कम करने में मदद करते हैं। इसका सेवन स्तन कैंसर और ट्यूमर की समस्या में बहुत फायदेमंद माना जाता है।
4. सूजन कम करने में फायदेमंद
लोकाट में मौजूद गुण शरीर की सूजन कम करने में फायदेमंद होते हैं। इस फल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, इसके अलावा लोकाट या मेडलर में फेलोनिक गुण होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर में होने वाली सूजन को कम करने में मदद मिलती है।
5. आंखों के लिए फायदेमंद
लोकाट फ्रूट में विटामिन्स की पर्याप्त मात्रा होती है। इस फल का नियमित रूप से सेवन करने से आपके आंखों की रौशनी बढ़ती है और आंखों से जुड़ी बीमारियों में भी फायदा मिलता है।
इसे भी पढ़ें: स्किन का ग्लो बढ़ाने के लिए ऐसे करें कीवी का इस्तेमाल, बढ़ेगा निखार और मिलेंगे कई फायदे
इन सबके अलावा लोकाट में विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा होती है। नियमित रूप से लोकाट का फल खाने से आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। हालांकि, डायबिटीज के मरीजों को लोकाट या मेडलर फ्रूट का सेवन करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए। इस फल में शुगर की भी मात्रा होती है।
(Image Courtesy: Freepik.com)