How To Use Kiwi For Glowing Skin: चेहरे का ग्लो बनाए रखने के लिए लोग तमाम तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। आज के समय में मार्केट में मिलने वाले ज्यादातर स्किन केयर प्रोडक्ट्स केमिकल युक्त होते हैं। इनका इस्तेमाल करने से स्किन को नुकसान होने का खतरा रहता है। ऐसे में लोग नेचुरल और आयुर्वेदिक चीजों का इस्तेमाल करने पर ज्यादा भरोसा करते हैं। इस लेख में हम आपको एक ऐसे ही फ्रूट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका सेवन और इस्तेमाल दोनों ही स्किन के लिए किसी औषधि से कम नहीं है। हम बात कर रहे हैं कीवी फल की, इसमें मौजूद पोषक तत्व स्किन को हेल्दी और चमकदार बनाने में बहुत फायदेमंद होते हैं। कीवी में फाइबर, विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट पर्याप्त मात्रा में होते हैं। इसका सेवन कई गंभीर बीमारियों में भी फायदेमंद माना जाता है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं स्किन का ग्लो बढ़ाने के लिए कीवी का इस्तेमाल कैसे करें?
स्किन का ग्लो बढ़ाने के लिए कैसे करें कीवी का इस्तेमाल?- Tips To Use Kiwi For Glowing Skin in Hindi
स्वाद में खट्टा-मीठा लगने वाला कीवी शरीर के लिए किसी औषधि से कम नहीं माना जाता है। इसमें विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा होती है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर करने और स्किन को हेल्दी बनाए रखने में फायदेमंद होता है। इसके अलावा कीवी एक्टिनिडिन नामक एक प्राकृतिक प्रोटीयोलाइटिक एंजाइम का भंडार माना जाता है। इसका सेवन करने से स्किन की चमक बढ़ती है और कोलोनिक माइक्रोबियल बदलने में मदद मिलती है। यही कारण है कि कई तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स को बनाने में भी कीवी का इस्तेमाल किया जाता है।
इसे भी पढ़ें: गर्मियों में स्किन केयर रूटीन में शामिल करें ये 5 आयुर्वेदिक चीजें, आएगा नैचुरल ग्लो
स्किन का ग्लो बढ़ाने के लिए आप कीवी का इस्तेमाल इस तरह से कर सकते हैं-
1. स्किन पर रगड़ें कीवी की स्लाइस
कीवी में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट स्किन को परेशानियों से मुक्त रखने और इरीटेशन कम करने में मदद करते हैं। ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप कीवी के टुकड़ों को बर्फ में डालकर ठंडा कर लें। इसके बाद इन टुकड़ों को चेहरे पर थोड़ी देर के लिए रगड़ें। ऐसा करने से आपकी स्किन एनर्जेटिक होगी और ग्लो बढ़ेगा।
2. कीवी और दही
स्किन का ग्लो बढ़ाने और दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए कीवी और दही से बने फेस पैक का इस्तेमाल फायदेमंद होता है। इसे तैयार करने के लिए दो चम्मच दही में कीवी के फल का गूदा मिलाएं। इसे अच्छी तरह से मैश करके पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें। ऐसा सप्ताह में दो से तीन बार करने से ग्लो बढ़ता है।
3. कीवी और स्ट्रॉबेरी का इस्तेमाल
कीवी और स्ट्रॉबेरी से बने फेस मास्क का इस्तेमाल करने से आपको दोगुने फायदे मिलते हैं। कीवी और स्ट्रॉबेरी दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और स्किन के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले और कीवी और स्ट्रॉबेरी का पल्प समान मात्रा में निकाल लें। अब इसे मैश करके चंदन पाउडर के साथ मिक्स कर लें। इस फेस मास्क को चेहरे पर लगाने के बाद 20 मिनट के लिए छोड़ दें। सप्ताह में दो बार इसका इस्तेमाल करने से फायदा मिलेगा।
4. कीवी और एलोवेरा मास्क
कीवी और एलोवेरा दोनों ही औषधीय गुणों से युक्त होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर के लिए भी फायदेमंद होते हैं। इस फेस मास्क को तैयार करने के लिए कीवी पल्प के साथ एलोवेरा जेल को मिक्स कर लें और चेहरे समेत गर्दन पर लगाएं। लगाने के 20 मिनट बाद साफ पानी से चेहरे को धो लें। ऐसा करने से आपको फायदा मिलेगा।
इसे भी पढ़ें: आपकी स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाएंगे ये 5 स्किन केयर इंग्रीडिएंट्स, एक्सपर्ट से जानें इनके फायदे
स्किन का ग्लो बढ़ाने के लिए कीवी से बने इन होममेड फेस पैक और मास्क का इस्तेमाल फायदेमंद होता है। अगर आप स्किन से जुड़ी बीमारी या समस्या से ग्रसित हैं, तो इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
(Image Courtesy: Freepik.com)