DIY: बालों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए जरूर ट्राई करें कीवी का ये हेयर मास्क

कीवी में मौजूद विटामिन सी और ई मानसून में बालों को हेल्दी और मजबूत बनाते हैं। आप कीवी का इस्तेमाल बालों में हेयर मास्क के तौर कर सकते हैं।   
  • SHARE
  • FOLLOW
DIY: बालों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए जरूर ट्राई करें कीवी का ये हेयर मास्क

DIY Kiwi Hair Mask for Shiny Hairs: दिखने में हरे रंग का कीवी स्वाद में थोड़ा सा खट्टा और मीठा होता है। लोग अपने शेक, सलाद और कई तरह के पकवानों में कीवी का इस्तेमाल करते हैं। कीवी में विटामिन ई समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। लेकिन क्या आपने कभी कीवी का इस्तेमाल बालों के लिए किया है? कीवी में मौजूद पोषक तत्व बालों को चमकदार और मुलायम बनाने में मदद करते हैं। खासकर मानसून के मौसम में जब हवा में मौजूद नमी के कारण बाल चिपचिपे और बेजान नजर आते हैं, तब कीवी का मास्क बालों में लगाया जाए, तो बाल दोबारा से खूबसूरत बन सकते हैं। देश के ज्यादातर हिस्सों में जब मानसून का मौसम शुरू हो चुका है, तब हम आपको बताने जा रहे हैं कीवी के हेयर मास्क के बारे में। 

कीवी का हेयर मास्क बनाने के लिए सामग्री- Ingredients to make kiwi hair mask

  • कीवी- 1 बड़ा पीस
  • नारियल तेल- 2 चम्मच
  • कपूर -1 बड़ा पीस
  • गुड़हल के पत्ते- 2 पीस
 
kiwi-hair-mask-inside

कीवी का हेयर मास्क बनाने का तरीका- How to make a kiwi hair mask

  • कीवी हेयर मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले इसके गूदे को अलग कर लें। 
  • कीवी के गूदे में 2 चम्मच नारियल का तेल और कपूर डालकर अच्छे से पेस्ट तैयार कर लें।
  • दूसरे तरफ गुड़हल के पत्तों को ब्लेंडर में पीसकर अच्छा सा स्मूथ पेस्ट तैयार करें।  
  • गुड़हल के पत्तों के पेस्ट को कीवी वाले पेस्ट में डालकर अच्छे से ब्लेड करके तैयार करें।
  • आपको इस पेस्ट को ऐसे तैयार करना है, जिससे यह थोड़ा सा गाढ़ा रहे।
  • आपका कीवी का हेयर मास्क बालों में इस्तेमाल करने के लिए तैयार हो चुका है।

कीवी का हेयर मास्क इस्तेमाल करने का तरीका- How to use kiwi hair mask

कीवी का हेयर मास्क बालों में लगाने से पहले बालों को अच्छे से धोकर साफ कर लें।

स्कैल्प को साफ करने के बाद बालों को 2 हिस्सों में बांटकर हेयर मास्क अप्लाई करें।

कीवी हेयर मास्क लगाने के बाद बालों को शॉवर कैप से ढककर रखें।

आपको अपने बालों पर कीवी का हेयर मास्क कम से कम 1 घंटे के लिए लगाकर रखना है।

जब कीवी का हेयर मास्क माइल्ड तरीके से सूख जाए, तो बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें।

मानसून में होने वाली हेयर प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए आप कीवी मास्क का इस्तेमाल सप्ताह में एक बार कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंः फोरमिल्क और हिंडमिल्क में क्या अंतर होता है? डॉक्टर से जानें दोनों के फायदे

kiwi-yoghurt-hair-pack

बालों में कीवी हेयर मास्क लगाने के फायदे- Benefits of applying kiwi hair mask on hair

- कीवी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व स्कैल्प के ऑक्सीडेटिव तनाव से लड़ने में मदद करते हैं। जिससे बालों की चिकनाई हटती है और वह मुलायम बनते हैं।

- कीवी में मौजूद विटामिन सी और ई जैसे पोषक तत्व मानसून में बालों का झड़ना और टूटना कम करते हैं।

- इस मास्क में मौजूद जिंक, मैग्नीशियम स्कैल्प पर मौजूद गंदगी को हटाते हैं। इससे जूं और डैंड्रफ की समस्या से बचाव होता है। मानसून में हवा में नमी के कारण जिन लोगों के बालों में डैंड्रफ की समस्या होती है, उनके लिए कीवी का हेयर मास्क काफी फायदेमंद होता है।

- कीवी फल में मौजूद मैग्नीशियम, फास्फोरस और जिंक भी होता है। यह स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाते हैं। जो बालों की नमी को बनाए रखने में मदद कर सकता है।

All Image Credit: Freepik.com

Read Next

Monsoon Hair Care Tips: मानसून में ज्यादा होती है बालों से जुड़ी समस्याएं, एक्सपर्ट से जानें बचने के तरीके

Disclaimer