मानसून में बालों पर लगाएं कद्दू से बने ये 3 हेयर मास्क, दूर होंगी बालों से जुड़ी कई समस्याएं

Pumpkin Hair Mask Benefits in hindi: कद्दू में विटामिन ए, ई और सी, ओमेगा-3 फैटी एसिड और जिंक पाया जाता है, जो बालों को खूबसूरत बनाता है।  
  • SHARE
  • FOLLOW
मानसून में बालों पर लगाएं कद्दू से बने ये 3 हेयर मास्क, दूर होंगी बालों से जुड़ी कई समस्याएं

Pumpkin Hair Mask Benefits in hindi:  इन दिनों पूरे देश में कभी बारिश, तो तभी धूप की वजह से उमस हो रही है। मानसून के मौसम में स्वास्थ्य समस्याओं के साथ-साथ बालों और स्किन से जुड़ी प्रॉब्लम होना आम बात है। दरअसल, इस मानसून के दौरान हवा में नमी आ जाती है, जिसकी वजह से इस तरह की समस्या होती है। मानसून में नमी के कारण बाल कमजोर हो जाते हैं। इसकी वजह से बालों का झड़ना, टूटना और गिरना शुरू हो जाता है। इतना ही नहीं मानसून में स्कैल्प से निकलने वाले पसीने के कारण गंदगी जमा हो जाती है। इस कारण भी बालों से जुड़ी समस्या होती है। मानसून में बालों से जुड़ी समस्या से  राहत पाने के लिए वैसे तो कई प्रोडक्ट हैं, लेकिन आज भी जो बात घरेलू नुस्खों में वो किसी में नहीं। यही वजह है आज हम आपको मानसून में बालों की समस्या से बचने के लिए कद्दू के हेयर मास्क के बारे में बताने जा रहे हैं।

बालों के लिए क्यों फायदेमंद है कद्दू?- Why is Pumpkin Beneficial for Hair?

कद्दू में जिंक, सेलेनियम, आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन ए, ई और सी, ओमेगा-3 फैटी एसिड और बीटा-कैरोटीन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह पोषक तत्व स्कैल्प को पोषण देकर बालों की समस्या से निजात दिलाता है। इतना ही नहीं कद्दू में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट बालों का झड़ना और टूटना कम करते हैं। आइए जानते हैं बालों के लिए कद्दू का हेयर मास्क कैसे बनाया जाता है।

मानसून में बालों पर लगाएं कद्दू से बने ये 3 हेयर मास्क - DIY Pumpkin Hair Mask Benefits in Monsoon

Pumpkin-Hair-Mask-ins

1. कद्दू और ओटमील हेयर मास्क बनाने के लिए सामग्री

  • कद्दू का पल्प- 2 कटोरी
  • ओटमील पाउडर - 1 चम्मच
  • नारियल का तेल- 2 चम्मच शिया बटर- 2 बड़े चम्मच

हेयर मास्क बनाने का तरीका

- सबसे पहले कद्दू के पल्प को ग्राइंडर में पीसकर अच्छा सा स्मूथ पेस्ट तैयार कर लें।

- इस पेस्ट में 1 चम्मच ओटमील पाउडर, नारियल का तेल और शिया बटर मिलाएं।

- सभी चीजों को मिलाकर जब अच्छा सा स्मूथ पेस्ट तैयार हो जाए, तो हेयर मास्क तैयार हो चुका है।

- अब बालों को कंघी से अच्छे से साफ करके कद्दू का हेयर मास्क लगाएं।

- इस हेयर मास्क को बालों में 15 मिनट के लिए लगा रहने दें और बाद में धो लें।

- आप कद्दू के इस हेयर मास्क को इस्तेमाल सप्ताह में 2 बार कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंः मानसून में होती हैं त्वचा से जुड़ी ये 5 समस्याएं, इन तरीकों से पाएं छुटकारा

2. कद्दू और एलोवेरा का हेयर मास्क

  • कद्दू का पल्प- 2 बड़े चम्मच
  • विटामिन ई कैप्सूल- 2 पीस
  • एलोवेरा जेल- 2 से 3 बड़े चम्मच
  • ऑलिव ऑयल- 1 चम्मच

हेयर मास्क बनाने का तरीका

- सबसे पहले विटामिन ई कैप्सूल का जेल निकालकर एक कटोरी में निकाल लें।

- कद्दू के पल्प को ग्राइंडर में पीसकर, इसमें विटामिन ई कैप्सूल का जेल, एलोवेरा जेल डालें।

- सबसे आखिर में हेयर मास्क में ऑलिव ऑयल डालकर अच्छे से मिला लें।

- इस तैयार हेयर मास्क को स्कैल्प से लेकर सिरे तक लगाएं और 10 मिनट के लिए छोड़ दें।

- इस मास्क का इस्तेमाल करने के बाद माइल्ड शैंपू और कंडीशनर लगाएं।

Pumpkin-Hair-Mask-ins

3. कद्दू और नारियल के तेल का हेयर मास्क

  • कद्दू का पल्ल - 1 कप
  • नारियल तेल- 2 बड़े चम्मच
  • शहद- 1 बड़ा चम्मच

हेयर मास्क बनाने का तरीका

- कद्दू के पल्प में नारियल का तेल और शहद डालकर अच्छे से मिला लें।

- इस मिश्रण को बालों की जड़ों से लेकर सिरे तक गीले बालों पर लगाएं।

- कद्दू और नारियल के तेल के हेयर मास्क को लगाने के बाद बालों को शॉवर कैप से ढक लें।

इसे भी पढ़ेंः घर पर देसी घी से बनाएं 100 प्रतिशत नेचुरल मॉइस्चराइजर, मिलेगी ग्लोइंग और खूबसूरत त्वचा

- आधे घंटे के बाद बालों को पानी और माइल्ड शैंपू से धो लें। इस हेयर मास्क का इस्तेमाल सप्ताह में 2 बार करें।

नोट : कद्दू का हेयर मास्क एक नेचुरल तरीका है। इसका इस्तेमाल करने से पहले हाथों पर इसका पैच टेस्ट जरूर लें। अगर आपको कद्दू या कद्दू के बीजों से किसी तरह की एलर्जी है, तो इस हेयर मास्क का इस्तेमाल बिल्कुल न करें।

All Image Credit: Freepik.com

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Read Next

चिया सीड्स खाने से बालों को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें इनके बारे में

Disclaimer