Dry Fruits To Have Stale Mouth For Maximum Benefits: ड्राई फ्रूट्स सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इनके सेवन से कई बीमारियां दूर होने के साथ शरीर हेल्दी रहता है। ड्राई फ्रूट्स में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे सोडियम, पोटेशियम, फाइबर, आयरन और विटामिन बी6। बहुत से लोग इसे पानी में भिगोकर खाते है और बहुत से इसका पाउडर बनाकर दूध के साथ इसका सेवन करते हैं। लोग इसे स्नैक्स की तरह खाने के साथ ब्रेकफास्ट में भी खाते हैं। इसके सेवन से शरीर की हड्डियां मजबूत होने के साथ शरीर की कमजोरी भी दूर होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं ड्राई फ्रूट को सुबह उठकर बासी मुंह खाने से कई तरह के फायदे मिलते हैं। इस तरह खाने से यह आसानी से पचते हैं और कब्ज की समस्या से भी राहत मिलती है। आइए जानते हैं फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से बासी मुंह ड्राई फ्रूट खाने के अन्य फायदों के बारे में।
काजू
काजू के सेवन से शरीर की कई समस्याएं दूर होती है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन और जिंक पाया जाता हैं। इसके सेवन से हार्ट हेल्दी रहने के साथ वजन भी कंट्रोल में रहता है। बासी मुंह काजू के नियमित सेवन से एनीमिया से भी शरीर का बचाव होता है।
टॉप स्टोरीज़
किशमिश
किशमिश शरीर के लिए बहुत हेल्दी होती है। नियमित बासी मुंह इसके सेवन से शरीर में खून की कमी दूर होने के साथ हीमोग्लोबिन लेवल भी बढ़ता है। किशमिश में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे फाइबर, आयरन, सोडियम और प्रोटीन। इसके सेवन से महिलाओं में अनियमित पीरियड्स की समस्या से भी राहत मिलती है।
मूंगफली
मूंगफली को भिगोकर बासी मुंह के सेवन से शरीर की ग्रोथ होती है और वजन कम होने में भी मदद मिलती है। यह शरीर की कमजोरी को भी दूर करके शरीर को ताकत देता है। इसमें फाइबर, कैल्शियम, आयरन और पोटेशियम पाया जाता है, जो हार्ट को भी हेल्दी रखता है।
इसे भी पढ़ें- शरीर की एनर्जी को कम करते हैं ये फूड्स, एक्टिव रहने वाले लोग न खाएं ये फूड्स
अखरोट
अखरोट को नियमित बासी मुंह खाने से दिमाग तेज होने के साथ याददाशत भी तेज होती है। अखरोट पचाने में कठोर होता है। ऐसे में इसको पानी में भिगोकर खाने से यह आसानी से पचता है। अखरोट में सोडियम, पोटेशियम, फाइबर, कैल्शियम और विटामिन डी पाया जाता हैं।
अंजीर
अंजीर को बासी मुंह खाने से शरीर को अंदरूनी तौर पर ताकत मिलती है और मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं। इसके सेवन से शरीर में खून की कमी भी दूर होती है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे प्रोटीन, फाइबर, एनर्जी और कैल्शियम पाया जाता हैं।
बासी मुंह ड्राई फ्रूट्स खाने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik