दुबलेपन, हार्ट अटैक और खून की कमी से बचाएगा सूखे नारियल का सेवन, जानें 5 फायदे

सूखे नारियल का सेवन करके आप दुबलेपन की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इसके अलावा सूखा नारियल हार्ट अटैक, एनीमिया और दिमाग की कमजोरी को दूर करने में भी फायदेमंद है। जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका।
  • SHARE
  • FOLLOW
दुबलेपन, हार्ट अटैक और खून की कमी से बचाएगा सूखे नारियल का सेवन, जानें 5 फायदे

सूखा नारियल खाना सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। इसे कुछ लोग 'गरी' या 'गोला' भी कहते हैं। सूखे नारियल का प्रयोग भारतीय मिठाइयों और दूसरे मीठे पकवानों में खूब किया जाता है। इसका स्वाद हल्का मीठा होता है और खाते ही मुंह में तेल सा घुलने लगता है, जिससे ये बड़ा स्वादिष्ट लगता है। दूध में मखाना, छुहारा और सूखे नारियल को काटकर खाने से शरीर की कमजोरी दूर होती है। इसके अलावा गुझिया में भी सूखे नारियल को काटकर ड्राई फ्रूट्स के साथ इस्तेमाल किया जाता है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि सूखे नारियल में कोलेस्ट्रॉल या ट्रांस फैट बिल्कुल नहीं होता है, जबकि इसमें ढेर सारे पोषक होते हैं। इसमें मैंग्नीज, सेलेनियम, कॉपर और डाइट्री फाइबर भरपूर होता है। यही कारण है कि सूखा नारियल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आइए आपको बताते हैं सूखा नारियल खाने के 5 जबरदस्त फायदे।

कई तरह के रोगों से बचाता है सूखा नारियल

एक छोटे नारियल के गोले में लगभग 5.2 माइक्रोग्राम सेलेनियम होता है इसलिए नारियल खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (रोगों से लड़ने की क्षमता) बढ़ती है। इस नारियल के सेवन से आपका प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत होता है।

इसे भी पढ़ें:- क्या चिकन खाने से बढ़ता है आपका कोलेस्ट्रॉल? जानें चिकन कैसे खाएं और कैसे नहीं

नारियल खाने से नहीं होगा हार्ट अटैक

सूखे नारियल में डाइड्री फैट भरपूर होता है, इसलिए ये दिल के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। पुरषों के शरीर को रोजाना 38 ग्राम डाइट्री फाइबर चाहिए, जबकि महिलाओं के शरीर को रोजाना 25 ग्राम डाइट्री फाइबर चाहिए। सूखा नारियल खान से डाइट्री फाइब की कमी पूरी हो जाती है, जिससे हृदय रोगों का खतरा कम होता है। इसके अलावा सूखे नारियल में विटामिन ई होता है, जो त्वचा के लिए फायदेमंद है। 100 ग्राम नारियल में 543 मिलीग्राम पोटैशियम और 26 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। ये दोनों ही तत्व हार्ट अटैक और हाई ब्लड प्रेशर से बचाते हैं।

Buy Online: Dhawak Dried Coconut Rings (Copra Rings) - 250 Grams [Supreme Quality, Rich in Oil, Delicious] , Offer Price: Rs. 179/-

खून की कमी दूर करेगा सूखा नारियल

सूखा नारियल आयरन का अच्छा स्रोत है। आयरन की कमी से शरीर में खून की कमी हो जाती है और व्यक्ति को एनीमिया हो जाता है। भारत में 85% से ज्यादा महिलाएं एनीमिया का शिकार हैं, मगर उन्हें इसका पता भी नहीं है। 100 ग्राम नारियल में 3.32 मिलीग्राम आयरन होता है, जो आपकी दैनिक जरूरत का 18% है। इसलिए नारियल का सेवन करने से शरीर में खून बनता है और कमजोरी दूर होती है।

इसे भी पढ़ें:- अरबी खाने से घटता है कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर, जानें इसके 5 बड़े फायदे

दुबलापन दूर कर शरीर को मजबूत बनाए सूखा नारियल

अगर कोई व्यक्ति दुबला-पतला है और उसका शरीर सूखा हुआ है, तो उसे सूखे नारियल का सेवन करना चाहिए। इसमें मौजूद ढेर सारे पोषक तत्व शरीर को मजबूत बनाते हैं और ताकत बढ़ाते हैं। दुबलापन दूर करने के लिए आधा लीटर दूध में 15-20 मखाने, 5-6 काजू, 5-6 बादाम, 20 ग्राम सूखा नारियल और 3-4 छुहारों को काटकर डालें। इसे देर तक पकाएं, जब तक कि दूध पकते-पकते लाल न हो जाए। रोजाना इसका सेवन करने से सप्ताह भर में ही आपको अपने शरीर में फर्क महसूस होने लगेगा और महीने भर में आप पूरी तरह तंदुरुस्त हो जाएंगे।

बच्चों का दिमाग तेज करेगा सूखा नारियल

खुद खाने के साथ-साथ आप सूखा नारियल बच्चों को भी खिलाएं। इस नारियल में कॉपर होता है, जो दिमाग तेज करता है और याददाश्त को बेहतर बनाता है। दरअसल सूखा नारियल खाने से जब आपके शरीर में कॉपर पहुंचता है, तो ये ऐसे एंजाइम्स पैदा करता है, जो न्यूरोट्रांसमीटर को बढ़ावा देते हैं। यही वो केमिकल हैं, जिनके सहारे कोई सूचना या ज्ञान आपके मस्तिष्क के एक हिस्से से दूसरे हिस्से तक पहुंचता है।

Read More Articles On Healthy Diet in Hindi

Read Next

Flaxseed Milk Benefits: अलसी का दूध पीने से नहीं बढ़ता वजन, ब्‍लड शुगर भी रहता है नियंत्रित

Disclaimer