चिकन को लो-फैट मीट माना जाता है। यही कारण है कि नॉन वेजिटेरियन लोग खूब चिकन खाते हैं। डायटीशियन भी चिकन को हेल्दी मानते हैं और खाने की सलाह देते हैं। हालांकि इस बात पर लंबे समय से बहस चल रही है कि क्या चिकन खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है? दरअसल ये तो रिसर्च में पहले ही पता चल चुका है कि रेड मीट का सेवन स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है क्योंकि रेड मीट में सैचुरेटेड फैट ज्यादा होता है, इसलिए ये कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा देता है।
मगर अन्य शोध बताते हैं कि अगर आप ज्यादा मात्रा में चिकन का सेवन करते हैं, तो चिकन खाने से भी आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है। दरअसल बढ़ने वाले कोलेस्ट्रॉल की मात्रा इस बात पर ज्यादा निर्भर करती है कि चिकन को किस तरह पकाया गया है।
चिकन में होते हैं ढेर सारे पौष्टिक तत्व
अगर आप सही तरीके से चिकन का सेवन करें, तो इसका सेवन आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। चिकन में ढेर सारे पौष्टिक तत्व होते हैं। 100 ग्राम ग्रिल्ड चिकन से आपको निम्न पोषक तत्व मिलते हैं-
- कैलोरीज- 237 मिलीग्राम
- कोलेस्ट्रॉल- 87 मिलीग्राम
- फैट- 13.5 ग्राम
- प्रोटीन- 27.07 ग्राम
- सोडियम 404 मिलीग्राम
- कैल्शियम- 15 मिलीग्राम
- आयरन- 1.25 मिलीग्राम
- पोटैशियम- 221 मिलीग्राम
- विटामिन ए- 160 माइक्रोग्राम
इस तरह आप देख सकते हैं कि चिकन प्रोटीन का बहुत अच्छा स्रोत है और इससे शरीर को ढेर सारे दूसरे पोषक तत्व भी मिलते हैं। आप सप्ताह में 2-3 बार चिकन का सेवन कर सकते हैं। लेकिन ध्यान दें कि स्वस्थ रहने के लिए सिर्फ एक ही आहार को ज्यादा न खाएं। इसके बजाय अपने रोजाना के खाने को बदलते रहें। खाने में हरी सब्जियां, रंगीन सब्जियां, फल और नट्स का सेवन भी बहुत जरूरी है।
इसे भी पढ़ें:- छोले वाले चने में होता है भरपूर प्रोटीन, डायबिटीज, मोटापा और हड्डियों की कमजोरी करता है दूर
डीप फ्राई चिकन बढ़ाता है कोलेस्ट्रॉल
अगर आप चिकन को तेल में डीप फ्राई करके खाते हैं, तो ये अनहेल्दी हो जाता है और आपके कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकता है। इसी तरह चिकन बनाते समय अगर आप इसमें बहुत ज्यादा तेल-मसालों का प्रयोग करते हैं, तो ये आपके स्वास्थ्य को फायदा पहुंचाने के बजाय नुकसान पहुंचाता है।
चिकन से कितना कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है?
अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार स्वस्थ व्यक्ति को एक दिन में 300 मिलीग्राम से ज्यादा कोलेस्ट्रॉल का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर किसी को पहले ही कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या है, तो उसे 200 मिलीग्राम से ज्यादा कोलेस्ट्रॉल का सेवन नहीं करना चाहिए। 100 ग्राम ग्रिल्ड चिकेन से आपको 87 मिलीग्राम कोलेस्ट्रॉल मिलता है। यानी सेहत के लिहाज से देखें, तो आपको एक दिन में 150 ग्राम से ज्यादा चिकन का सेवन नहीं करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें:- फास्ट फूड्स और जंक फूड्स छोड़ना चाहते हैं? ये 5 टिप्स करेंगी आपकी मदद
जानें कैसा चिकन है सेहत के लिए फायदेमंद
भारत में चिकन की तमाम डिशेज बनाई जाती हैं। बाहर रेस्टोरेंट्स और फूड कॉर्नर पर मिलने वाली चिकेन डिशेज अनहेल्दी होती हैं। अगर आप घर पर चिकेन बनाकर खाते हैं, तो ये आपके लिए फायदेमंद हो सकता है आमतौर पर
100 ग्राम उबले चिकन में 144 कैलोरीज होती हैं।
100 ग्राम ग्रिल्ड चिकन में 237 कैलोरीज होती हैं।
100 ग्राम फ्राइड चिकने में 390 कैलोरीज होती हैं।
कैलोरीज के हिसाब से देखें, तो चिकन को उबालकर सलाद, डिशेज और सब्जियों आदि में मिलाकर खाना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद होता है।
Read More Articles On Healthy Diet in Hindi
Read Next
हाई ब्लड प्रेशर, शुगर और मोटापे को नियंत्रित करता है सत्तू, जानें गर्मी में इसके 5 बड़े फायदे
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version