सत्तू खाना स्वास्थ्य के लिए कई कारणों की वजह से फायदेमंद माना जाता है। इससे शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। जौ व चने को पीसकर बनाया गये सत्तू को ज्यादा पौष्टिक माना जाता है। यह विटामिन, प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत होता है। इसके अलावा सत्तू से शरीर को एनर्जी मिलती है। सत्तू में कार्बोहाइड्रेट्स, आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, कॉपर और जिंक जैसे तत्व पाये जाते हैं। सत्तू को समर व एनर्जी ड्रिंक भी कहते हैं। गर्मियों में यह शरीर के तापमान को सामान्य करने व एनर्जी देने में मददगार होता है। इसके अलावा इससे हाई ब्लड प्रेशर को कम करने व शुगर लेवल को नियंत्रित रखने के साथ कई स्वास्थ्य संबंधी फायदे हैं।
पाचन संबंधी समस्याओं में
सत्तू का सेवन कई तरीको से किया जा सकता है आप चाहें, तो इसकी एनर्जी ड्रिंक बना लें या फिर रोटी दोनों ही तरह से यह आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। सत्तू के सेवन से पेट व पाचन संबंधी समस्याओं को दूर किया जा सकता है। सत्तू शरीर को ठंडक पहुंचाकर पेट की गर्मी को दूर करने में मदद करता है। कब्ज, अपच, खराब पाचन, पेट फूलना, पेप्टिक अल्सर और एसिडिटी की समस्या को दूर करने में फायदेमंद है।
इसे भी पढें: ज्यादा खीरा खाना भी हो सकता है नुकसानदायक, जानें इसके 5 दुष्प्रभाव
टॉप स्टोरीज़
मोटापे को दूर करने के लिए
सत्तू के सेवन से वजन को नियंत्रित करने और मोटापे को दूर करने में भी मदद मिलती है। आप चाहें, तो सत्तू को एक गिलास पानी में 2 या 3 चम्मच सत्तू घोलकर रोजाना 2 बार पी सकते हैं। इससे आपको हेल्दी तरीके से वजन कम करने में मदद मिलेगी।
त्वचा के लिए सत्तू
स्वास्थ्य के साथ साथ सत्तू आपकी त्वचा व बालों के लिए भी फायदेमंद है। रोजाना सत्तू ड्रिंक पीने से यह आपकी त्वचा को हाइड्रेट रखने व नई कोशिकाओं के बनने में मदद करता है। इसके अलावा आप अपनी त्वचा पर सत्तू का उबटन भी लगा सकते हैं। इसके लिए आप सत्तू में 1 चम्मच बेसन, संतरे के छिलके को सुखाकर बनाया गया पाउडर 1 चम्मच, 1 छोटा चम्मच हल्दी, 1 छोटा चम्मच चंदन, और गुलाबजल मिलाकर उबटन बनाएं और अपने चेहरे पर लगायें। 20 मिनट रखने के बाद चेहरे को धो लें, आपकी त्वचा में निखार आ जाएगा।
इसे भी पढें: हैंगओवर दूर करने और कई बीमारियों में फायदेमंद है नाशपाती, जानें 5 जबरदस्त लाभ
हाई ब्लड प्रेशर व शुगर लेवल करे
सत्तू हाई ब्लड प्रेशर, व शुगर के रोगियों के लिए अमृत है। यह शुगर लेवल को कंट्रोल रखने के साथ आपका हृदय रोगों से बचाव करता है। सत्तू से बनी रोटी डायबिटीज, हृदयरोग, कोलेस्ट्रॉल और हाईब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में फायदेमंद है। इसके अलावा यह पेशाब जलन और गुर्दे की पथरी के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।
Read More Article On Healthy Diet In Hindi