टमाटर भारत ही नहीं, दुनिया के बहुत सारे देशों में खाया जाने वाला फल है। भारत में आमतौर पर सब्जियों की ग्रेवी बनाने और डिशेज में खट्टापन लाने के लिए टमाटर का प्रयोग किया जाता है। टोमैटो सॉस और केचअप तो आपने भी खूब खाया होगा, मगर क्या आपने टमाटर का जूस पिया है। रसीले टमाटरों का जूस शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हाल में हुई एक रिसर्च बताती है कि टमाटर का जूस पीने से हार्ट अटैक का खतरा कम होता है। ये रिसर्च 'जर्नल ऑफ फूड साइंस एंड न्यूट्रीशन' में छापी गई है।
बिना नमक के पिएं टमाटर जूस
रिसर्च में बताया गया है कि अगर आप रोजाना 1 कप बिना नमक का टमाटर का जूस पीते हैं, तो आपको हार्ट अटैक आने के खतरे कम हो जाते हैं। दरअसल टमाटर का जूस हाई ब्लड प्रेशर और बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल की समस्या को कंट्रोल करने में मदद करता है। ये दोनों ही समस्याएं व्यक्ति के हार्ट (हृदय या दिल) को प्रभावित करती हैं और हार्ट अटैक का कारण बनती हैं।
इसे भी पढ़ें:- छोले वाले चने में होता है भरपूर प्रोटीन, डायबिटीज, मोटापा और हड्डियों की कमजोरी करता है दूर
टॉप स्टोरीज़
कैसे हुई रिसर्च
जापान स्थिति टोक्यो मेडिकल एंड डेंटल यूनिवर्सिटी में हुई इस रिसर्च में लगभग 500 लोगों को शामिल किया गया, जिनमें 184 पुरुष और 297 महिलाएं थीं। शोधकर्ताओं ने पाया कि रोजाना टमाटर का जूस पीने से हाई ब्लड प्रेशर के शिकार 94 लोगों का ब्लड प्रेशर कम हो गया। इनका सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर 141.2 से 137mmHg और डाईस्टोलिक ब्लड प्रेशर 83.3 से 80.9 mmHg हो गया था। इसके अलावा 125 लोगों में बढ़े हुए बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) का स्तर भी घटकर 155 से 149.9 mg/dL हो गया।
महिलाओं-पुरुषों दोनों के लिए फायदेमंद
रिसर्च में पाया गया कि टमाटर का जूस महिलाओं और पुरुषों, दोनों में फायदेमंद होता है। इसलिए कोई भी इसका सेवन कर सकता है। अगर आप जूस नहीं भी पीते हैं, तो अपने रोजाना के खान-पान में टमाटर को जरूर शामिल करें। सलाद में कच्चे टमाटर खाएं। इसके अलावा सब्जी, ग्रेवी आदि में इसका इस्तेमाल करें। ध्यान दें कि टोमैटो केचअप और सॉस में बहुत ज्यादा मात्रा में चीनी और प्रिजर्वेटिव्स मिलाए जाते हैं, इसलिए इसका सेवन आपके लिए फायदेमंद नहीं होगा।
इसे भी पढ़ें:- रात में भिगाए हुए ओट्स हैं ज्यादा सेहतमंद, तेजी से घटेगा वजन और मिलेंगे न्यूट्रिएंट्स
कई अन्य बीमारियों में भी फायदेमंद है टमाटर का जूस
टमाटर का जूस कई अन्य बीमारियों में भी फायदेमंद पाया गया है। टमाटर में फाइबर भरपूर होता है। इसके अलावा इसमें एक खास तत्व होता है, जिसे नियासिन कहते हैं। नियासिन वाले आहारों का सेवन हृदय के लिए बहुत अच्छा होता है क्योंकि ये कोलेस्ट्रॉल को घटाता है। इसके अलावा टमाटर में कई एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जिनमें बीटा-कैरोटीन, लाइकोपीन और साइटोन्यूट्रिएंट मुख्य हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट्स कैंसर और हार्ट अटैक से बचाने में मदद करते हैं।
Read More Articles On Healthy Diet in Hindi