छोले बनाने में काबुली चने (सफेद चने) का प्रयोग किया जाता है। छोले बनाने के अलावा इन चनों से ढेर सारे दूसरे पकवान भी बनाए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन छोले वाले चनों में बहुत सारा प्रोटीन होता है? जी हां, छोले वाले इन चनों को स्वास्थ्य के लिए बहुत फायेदमंद माना जाता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हमें जिन तत्वों की जरूरत होती है, उनमें प्रोटीन और फाइबर बहुत महत्वपूर्ण हैं। छोले वाले सफेद चनों में ये दोनों ही चीजें भरपूर पाई जाती हैं।
पश्चिमी देशों में इन छोले वाले चनों को स्वास्थ्य के लिए 'वरदान' माना जाता है। यही कारण है कि पश्चिमी डिशेज में इन चनों का बहुत इस्तेमाल होता है। आइए आपको बताते हैं अगर आप सफेद चनों का सेवन करते हैं, तो आपके शरीर को कौन-कौन से लाभ मिलते हैं।
छोले वाले चनों में पोषक तत्व
छोले वाले सफेद चनों में इतने पोषक तत्व होते हैं, जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे। एक कप (लगभग 100 ग्राम) उबले हुए सफेद चने में सिर्फ 164 कैलोरीज होती हैं, यानी अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो आपको इसे जरूर खाना चाहिए। इसके अलावा इसमें 9 ग्राम प्रोटीन, 8 ग्राम डाइट्री फाइबर और 2.6 ग्राम हेल्दी फैट होता है। खास बात ये है कि इसे खाने से आपका कोलेस्ट्रॉल बिल्कुल नहीं बढ़ता है। सफेद चने में आयरन, फॉस्फोरस, जिंक, कॉपर, मैंग्नीज, कोलाइन, सेलेनियम, विटामिन के, और मैग्नीशियम की मात्रा भी अच्छी होती है। इसे खाने से आपके शरीर को भरपूर विटामिन बी-6 भी मिलता है।
इसे भी पढ़ें:- फास्ट फूड्स और जंक फूड्स छोड़ना चाहते हैं? ये 5 टिप्स करेंगी आपकी मदद
वजन घटाने में है मददगार
अगर आप अपना वजन घटाना चाहते हैं, पेट में जमा चर्बी को कम करना चाहते हैं या शरीर को शेप में लाना चाहते हैं, तो आपको सफेद चनों का सेवन जरूर करना चाहिए। इसमें मौजूद फाइबर की भरपूर मात्रा शरीर की चर्बी घटाने और वजन कम करने में मदद करती है। इसके अलावा फाइबर के कारण आपको भूख भी कम लगती है और पेट देर तक भरा रहता है।
डायबिटीज करे कंट्रोल
फाइबर वाले आहार खाने से आपको डायबिटीज का खतरा भी कम होता है। इसका कारण यह है कि ज्यादा फाइबर होने से ब्लड में शुगर घुलने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है। इसके अलावा इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स इंसुलिन का उत्पादन बढ़ाने में मददगार हैं। यही कारण है कि डायबिटीज के मरीजों को हाई फाइबर वाले आहार खाने की सलाह दी जाती है।
Buy Online: Mangat Ram Mangatram Safed Chana (Kabuli) - 1Kg, Offer Price: Rs. 93/-
हड्डियां और दांत होंगे मजबूत
सफेद चने में कई ऐसे तत्व होते हैं, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाते हैं, जैसे- कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस आदि। इसके अलावा इसमें विटामिन के की मात्रा भी भरपूर होती है। ये ऐसे माइक्रोन्यूट्रिएंट्स हैं, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाते हैं।
इसे भी पढ़ें:- रात में भिगाए हुए ओट्स हैं ज्यादा सेहतमंद, तेजी से घटेगा वजन और मिलेंगे न्यूट्रिएंट्स
लिवर और पेट को रखे सेहतमंद
सफेद चने में विटामिन बी-9 या फॉलेट अच्छी मात्रा में होता है। फॉलेट मस्तिष्क की कोशिकाओं और तंत्रिकाओं को स्वस्थ रखता है। फॉलेट के सेवन से मेटाबॉलिज्म भी बेहतर होता है, जिससे लिवर पर पड़ने वाला दबाव कम होता है और लिवर लंबे समय तक स्वस्थ रहता है। इसके अलावा सफेद चने में मौजूद फाइबर आपके पेट को भी स्वस्थ रखता है। इसके सेवन से कब्ज और अपच की समस्या दूर हो जाती है।
Read More Articles On Healthy Diet in Hindi