Expert

कच्चा आम या पका हुआ आम: सेहत के लिए क्या होता है ज्यादा फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें पोषक तत्व

आम फलों का राजा है। आम लोग कच्ची कैरी और मीठे रसीले स्वाद दोनों ही तरह खाना पसंद करते हैं। लेकिन कच्चे और पक्के दोनों में से कौन सा आम फायदेमंद है, इसके बारे में जानना जरूरी है।  
  • SHARE
  • FOLLOW
कच्चा आम या पका हुआ आम:  सेहत के लिए क्या होता है ज्यादा फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें पोषक तत्व


Raw mango vs Ripe Mango Which one is Better for Your Health: गर्मियों के मौसम में कई सारे मीठे और रसीले फल आते है। लीची, तरबूज, खरबूजा और अंगूर जैसे फलों को हर कोई खाना पसंद करता है, लेकिन गर्मियों के मौसम में फलों का राजा आम भी खूब आता है। आम के आगे सारे फलों की छुट्टी हो जाती है। गर्मियों में कच्चा आम की कैरी का अचार, चटनी और आम पन्ना खूब पिया जाता है। वहीं, लोग पके हुए आमों से मिल्क शेक, आम रस और आम पापड़ जैसी चीजों को बनाकर खाना पसंद करते हैं। कच्चा हो या फिर पक्का आम के दोनों ही वर्जन जुबान और मन को बहुत लुभाते हैं। लेकिन क्या आपने सोचा कि कौन सा आम आपकी सेहत (Health Benefits of Mango) के लिए ज्यादा फायदेमंद है? आज इस आर्टिकल में हम दिल्ली की न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन पूजा सिंह से जानेंगे कच्चा या पक्का दोनों में से कौन सा आम सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है।

गर्मियों में कच्चा आम खाने के फायदे- Benefits of Eating Raw Mango in Summer

डाइटिशियन के अनुसार, कच्चे आम में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी होता है। कच्चा आम एक एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। गर्मियों में कच्चे आम खाने से इम्यूनिटी स्ट्रांग बनती है, जिससे संक्रमण और गर्मी में होने वाली बीमारियों से बचाव होता है। कच्चे आम में पाया जाने वाला विटामिन सी , ई और ए स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। कच्चा आम खाने से स्किन के कोलेजन (Benefits of eating Raw Mango) को बूस्ट करता है। जिसकी वजह से स्किन की एजिंग के लक्षणों को कम होते हैं। गर्मियों में कच्चा आम खाने से कब्ज और अपच की समस्या नहीं होती है। कच्चे आम में फाइबर होता है, जो वजन घटाने में भी मदद करता है।

इसे भी पढ़ेंः रोजाना सुबह पिएं मेथी और सौंफ वाली ये हेल्दी चाय, जानें इसकी रेसिपी और फायदे

Raw-mango-vs-ripe-mango-ins

गर्मियों में पका हुआ आम खाने के फायदे - Health benefits of Eating Ripe-Mango

पके हुए आमों में प्रोटीन, डाइट्री फाइबर, कॉपर, पोटेशियम, मैग्नीशियम और विटामिन ए, बी, सी जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। गर्मियों में पके हुए आम खाने से भरपूर पोषण के साथ-साथ कई रोगों से बचाव में भी मदद मिलेगी। डाइटिशियन के अनुसार, गर्मियों में पका हुआ आम खाने से पेट में गैस, अपच, कब्ज, ब्लोटिंग और दस्त जैसी समस्या नहीं होती हैं। पका हुआ आम खाने से इम्यूनिटी बनाए मजबूत बनाने, ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रखने, हृदय रोगों के जोखिम को करने और आंखों को हेल्दी बनाने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं पका हुआ आम अपनी स्किन और बालों को भी खूबसूरत बनाने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ेंःगर्मियों में सेहतमंद रहने के लिए रोज खाएं खसखस के लड्डू, जानें फायदे और रेसिपी

पक्का या कच्चा आम क्या है सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद?

डाइटिशियन पूजा सिंह का कहा है कि कच्चा और पक्का दोनों आम सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। पके हुए आम की जब बात आती है, तो इसमें नेचुरल शुगर पाया जाता है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। वहीं, बात जब कैलोरी की आती है, तो कच्चे आम के मुकाबले पके आम में ज्यादा कैलोरी होती है जो की वजन बढ़ाने का कारण बन सकता है। गर्मियों में कच्चा और पका हुआ आम दोनों ही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आप अपने स्वाद और सेहत के हिसाब से आम का चयन कर सकते हैं।

All Image Credit: Freepik.com

Read Next

एक बार में ज्यादा खाने से बेहतर है थोड़ा-थोड़ा कई बार खाना, एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version