काले अंगूर (black grapes in hindi) भारत के दक्षिणी राज्यों में सबसे ज्यादा पाया जाता है और ये फरवरी से अप्रैल के महीने के बीच बाजारों में अधिक मिलता है। कालू अंगूर एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। इसमें पाया जाने वाला रेस्वेराट्रोल (Resveratrol) और क्वेरसेटिन (quercetin) दिल की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। तो, वहीं इसके पॉलीफेनॉल्स ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करते हैं और शरीर को कई खतरनाक बीमारियों से बचाते हैं। लेकिन डायबिटीज के मरीजों के लिए काले अंगूर खाने के खास फायदे (Black grapes benefits for diabetes) हैं। दरअसल, इसमें पाए जाने वाला फाइबर और दूसरे पोषक तत्व डायबिटीज के मरीजों में बहुत सी स्थितियों को कंट्रोल करने में मददगार है। वो कैसे आइए हम आपको बताते हैं।
डायबिटीज में काले अंगूर खाने के फायदे-Black grapes benefits for diabetes in hindi
1. शुगर कंट्रोल करता है
काले अंगूर फाइबर से भरपूर होते हैं जो कि शुगर कंट्रोल करने में मदद करते हैं। काले अंगूर में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है जो शुगर लेवल घटाने में मदद करता है। फाइबर से भरपूर काले अंगूर पाचन भी दुरुस्त करते हैं और इंसुलिन के प्रोडक्शन को बेहतर बनाते हैं जिससे शरीर शुगर पचाने लगता है और शुगर कंट्रोल रहता है। पर इसके लिए ध्यान देने वाली बात ये है कि आपको इस बार में ज्यादा मात्रा में नहीं खाना है नहीं तो इसका शुगर कंटेंट ब्लड शुगर बढ़ा सकता है।
इसे भी पढ़ें : परिवार में किसी को है डायबिटीज तो हो जाएं सावधान, बचाव के लिए इन 6 बातों का रखें ध्यान
टॉप स्टोरीज़
2. डायबिटीज के मरीजों में आंखों को स्वस्थ रखता है
डायबिटीज अक्सर आंखों की सेहत को नुकसान पहुंचाने लगता है। जिससे डायबिटीज के मरीजों में आंखों से जुड़ी बीमारियां नजर आती हैं। काले अंगूरों में ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन नामक कैरोटेनॉयड्स होते हैं जो रेटिना को स्वस्थ रखता है और ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने मदद करते हैं। इसका एंटीऑक्सीडेंट, आंखों को अंदर से स्वस्थ रखने में मदद करता है साथ ही आंखों की रोशनी बढ़ता है। साथ ही ये सेल्स को भी अंदर से स्वस्थ रखने में मदद करता है।
3. बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है
बैड कोलेस्ट्रॉल डायबिटीज के मरीजों में दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ाता है। काले अंगूर में भरपूर मात्रा में रेस्वेराट्रोल और क्वेरसेटिन होते हैं। ये दोनों ही एंटीऑक्सीडेंट यौगिक जो बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को करते हैं और दिल को इनसे होने वाले नुकसानों से बचाते हैं। साथ ही काले अंगूर में पोटेशियम और फाइबर की भी मात्रा ज्यादा होती है जो कि ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करके दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
4. स्किन इंफेक्शन को कम करता है
काले अंगूर में विटामिन सी, विटामिन ई और कुछ एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो कि ब्लड सर्कुलेशन को संतुलित करने में मदद करते हैं। साथ ही विटामिन सी और रेस्वेराट्रोल (resveratrol) स्किन इंफेक्शन को कम करने में मदद करता है। दरअसल, डायबिटीज के मरीजों को आसानी से स्किन इंफेक्शन हो सकता है जिसे कंट्रोल करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में इससे बचाव में विटामिन सी और रेस्वेराट्रोल की एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण आपकी मदद कर सकता है और फंगल और बैक्टीरियल इंफेक्शन के होने के खतरे को कम कर सकता है।
इसे भी पढ़ें : डायबिटीज के बिना भी हो सकती है आपको लो ब्लड शुगर की समस्या, शरीर में दिख सकते हैं ये 7 लक्षण
5. ब्रेन को हेल्दी रखता है
काले अंगूर में मिलने वाला रेस्वेराट्रोल (resveratrol) ब्रेन में ऑक्सीडेटिव तनाव के कारण होने वाले डैमेज को कम कर सकते हैं। इससे ब्रेन का काम काज बेहतर बना रहता है और ये हेल्दी रहता है। साथ ही ये उम्र बढ़ने के साथ होने वाले बीमारियों जैसे कि अल्जाइमर रोग से बचाव में मदद करते हैं।
काले अंगूर आंत के बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं और मेटाबोलिज्म को भी सही करते हैं। इससी वजह से डायबिटीज में कब्ज की समस्या नहीं होती है। साथ ही शरीर में ऊर्जा को नियंत्रित करने में मदद करते हैं और शरीर को मोटापे से लड़ने में मदद करते हैं। इस तरह डायबिटीज में काले अंगूर खाना कई प्रकार से फायदेमंद है। पर आपको इसे ज्यादा मात्रा में नहीं खाना है बस संतुलित मात्रा में सही समय पर खाना है। जैसे कि आप दिन में इसे खा सकते हैं। पर ध्यान रहे कि खाना खाने के बाद इसे खाने से बचें।
All images credit: freepik