बुरांश का जूस पीने से ठीक हो सकती हैं त्वचा की ये 7 समस्याएं, जानें सेवन का सही तरीका

Buransh Juice for Skin: बुरांश का जूस सेहत के साथ ही त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। यह त्वचा की इन 5 समस्याएं को दूर कर कर सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
बुरांश का जूस पीने से ठीक हो सकती हैं त्वचा की ये 7 समस्याएं, जानें सेवन का सही तरीका

Buransh Juice Benefits for Skin: उत्तराखंड में पाया जाने वाला बुरांश का फूल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आयुर्वेद में भी बुरांश के फूल को काफी फायदेमंद माना गया है। इसमें आयरन, कैल्शियम, जिंक और कॉपर अधिक मात्रा में होता है। बुरांश के फूल का उपयोग जूस के रूप में किया जाता है। इससे हड्डियां मजबूत बनती हैं और कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। आज हम बात कर रहे हैं स्किन के लिए बुरांश के जूस के फायदों के बारे में। बुरांश के जूस में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स कई स्किन प्रॉब्लम्स को दूर करने में मदद करता है। खासकर गर्मियों में बुरांश का जूस जरूर पीना चाहिए, इससे त्वचा हमेशा हाइड्रेटेड रहती है।

तो चलिए इस लेख में विस्तार से जानते हैं बुरांश का जूस पीने से त्वचा की कौन-कौन सी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। हेल्ब्रेड इंडिया की सह-संस्थापक रुचिता चंदोला से जानें बुरांश के जूस के फायदे-

1. स्किन हाइड्रेट रहेगी

उत्तराखंड में बुरांश के जूस को एक हेल्दी समर ड्रिंक माना जाता है। बुरांश का जूस पीने से शरीर में पानी की कमी दूर होती है। इससे बॉडी और स्किन हाइड्रेटेड रहती है। बुरांश का जूस पीने से त्वचा में नमी बनी रहती है।

2. सूरज की किरणों से बचाव

गर्मी में बुरांश का जूस पीने से त्वचा को धूप से सुरक्षित रखा जा सकता है। बुरांश जूस में एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो स्किन को यूवी किरणों और प्रदूषित हवा के प्रभावों से बचाता है। बुरांश का जूस त्वचा को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से भी बचाता है। 

इसे भी पढ़ें - बुरांश के फूल से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें सेवन का तरीका

ोमला

3. एक्ने और मुहांसे दूर करे

बुरांश का जूस पीने से चेहरे के कील-मुहांसों और एक्ने से भी निजात मिल सकता है। बुरांश का जूस शरीर को ठंडक देता है, इससे बॉडी की हीट कम होती है और एक्ने में कमी आती है। गर्मी की वजह से होने वाले एक्ने बुरांश का जूस पीने से ठीक हो सकते हैं। 

4. एजिंग के लक्षण रोके

बुरांश के जूस में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन्स भरपूर होते हैं। ऐसे में गर्मी में इसे पीकर बढ़ती उम्र के लक्षणों को भी कम किया जा सकता है। इससे चेहरे की झुर्रियों, महीन रेखाओं से भी छुटकारा मिल सकता है।

5. त्वचा की सूजन कम करे

बुरांश के जूस में एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ऐसे में त्वचा की सूजन को कम करने के लिए बुरांश का जूस पिया जा सकता है। इससे लाल चकत्तों से भी छुटकारा मिलेगा।

6. त्वचा की जलन शांत करे

बुरांश के जूस में कूलिंग इफेक्ट होते हैं। इसलिए इसका सेवन गर्मियों में अधिक किया जा सकता है। बुरांश का जूस पीने से बॉडी की गर्मी कम होती है। इससे त्वचा की जलन, रेडनेस में भी कमी आती है। अगर आपको त्वचा पर खुजली, जलन या लालिमा रहती है तो बुरांश का जूस पीना फायदेमंद हो सकता है।

इसे भी पढ़ें - स्पर्म काउंट बढ़ाने में फायदेमंद हो सकते हैं तरबूज के बीज, इस तरह से करें सेवन

skin

7. दाग-धब्बों से छुटकारा

बुरांश के जूस में विटामिन सी काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। विटामिन सी इम्युनिटी बढ़ाने के साथ ही त्वचा के दाग धब्बों से भी छुटकारा दिलाता है। अगर आपके चेहरे पर दाग धब्बे हैं, तो आप इस जूस का सेवन रोज कर सकते हैं। इससे त्वचा चमकदार, मुलायम और ग्लोइंन बनेगी। साथ ही त्वचा की समस्याएं भी दूर होंगी। 

आप गर्मियों में बुरांश का जूस किसी भी समय पी सकते हैं। इसका सेवन नाश्ते में किया जा सकता है या फिर लंच में भी बुरांश का जूस पिया जा सकता है।

आप भी अपनी त्वचा की समस्याओं को दूर करने के लिए बुरांश का जूस अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इतना ही नहीं आप चाहें तो इसे अपने चेहरे पर लगा भी सकते हैं। इससे त्वचा को ठंडक मिलेगी और नमी बनी रहेगी। त्वचा में निखार लाने के लिए बुरांश का जूस पिया जा सकता है।

Read Next

चिपचिपी त्वचा से छुटकारा दिलाएं अनानास के ये 3 फेस पैक, जानें बनाने का तरीका

Disclaimer