चेहरे के दाग-धब्बों को हटाने के लिए रात में लगाएं ये 4 फेस पैक, स्किन बनेगी ग्लोइंग और सॉफ्ट

Dark Spots on Face Pack: चेहरे के काले दाग-धब्बों को मिटाने के लिए आप रात को कुछ फेस पैक अप्लाई कर सकते हैं। इससे चेहरे की रंगत में भी सुधार होता है। 

Anju Rawat
Written by: Anju RawatUpdated at: Apr 05, 2022 14:15 IST
चेहरे के दाग-धब्बों को हटाने के लिए रात में लगाएं ये 4 फेस पैक, स्किन बनेगी ग्लोइंग और सॉफ्ट

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

How to Get Rid of Dark Spots on Face Overnight: चेहरे पर काले दाग-धब्बे खूबसूरती को खराब कर देते हैं। चेहरे के दाग धब्बे हमारी पर्सनालिटी को भी कम कर देते हैं। इसलिए हर किसी की चाहत ग्लोइंग, सॉफ्ट और खूबसूरत चेहरे की होती है। इसके लिए वे तरह-तरह के प्रोडक्ट्स यूज करते हैं, लेकिन आप चाहें तो नैचुरल तरीके से भी चेहरे के दाग धब्बों को हटा (Dark Spots ke Liye Kya Karen) सकते हैं। आइए इस लेख में जानते हैं चेहरे के दाग धब्बों को मिटाने के लिए घर पर कौन-कौन से फेस पैक (Night Face Pack for Dark Spots) बना सकते हैं। 

papaya face pack

1. पपीता फेस पैक (Papaya Face Pack)

पपीता चेहरे के काले धब्बों को मिटाने में काफी फायदेमंद होता है। कई एंटी पिग्मेंटेशन क्रीम और मास्क में भी पपीते का उपयोग किया जाता है। पपीता (Papaya Face Pack Benefits) में मौजूद एंजाइम चेहरे के दाग धब्बों को मिटाता है। आप चाहें तो घर पर ही पपीता फेस पैक बना सकते हैं।

पपीता फेस पैक बनाने (How to Make Papaya Face Pack) के लिए पपीते को अच्छी तरह से मैश कर लें। इसमें अपने चेहरे पर लगाएं, सुबह चेहरे को गुनगुने पानी से धो दें। आप हफ्ते में 2-3 दिन पपीता फेस पैक अपने चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। इससे चेहरे के धब्बे हल्के होंगे, स्किन ग्लोइंग भी बनेगी।

इसे भी पढ़ें - Night Face Pack: त्वचा की रंगत निखारने के लिए रोज रात को चेहरे लगाएं ये 4 तरह के फेस पैक

2. दही और दलिया फेस पैक (Curd and Oatmeal Face Mask)

दही और दलिया का फेस पैक स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। दही त्वचा की डार्कनेस कम करता है, स्किन को मॉयश्चराइज भी करता है। जबकि दलिया डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है। दही और दलिया फेस पैक स्किन को एक्सफोलिएट करता है, त्वचा की रंगत में भी सुधार करता है। 

दही और दलिया फेस पैक बनाने के लिए दही और दलिया का अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें। अब इसे रात को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं, 30 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो दें। चेहरे के काले धब्बों को मिटाने के लिए आप दलिया फेस पैक को हफ्ते में 2-3 बार अप्लाई कर सकते हैं। दही और दलिया फेस पैक लगाने से स्किन काफी चमकदार और अच्छी बनती है। 

almond face pack

3. बादाम फेस पैक (Almond Face Pack)

बादाम त्वचा से काले दाग धब्बों को हटाने के लिए काफी उपयोगी होता है। बादाम में मौजूद तत्व चेहरे के पिग्मेंटेशन की समस्या को कम करता है। बादाम फेस पैक (almond face pack for dark spots) लगाने से चेहरे के दाग धब्बों से पूरी तरह से छुटकारा मिलता है।

बादाम फेस पैक बनाने के लिए आप 6-8 बादाम रात को पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इनका छिलका निकाल लें, इसका गाढ़ा पेस्ट बना लें। आप चाहें तो इसमें चंदन का पाउडर भी मिला सकते हैं। अब इसे चेहरे के धब्बों पर लगाएं, फिर पानी से साफ कर लें। अच्छे रिजल्ट के लिए आप बादाम फेस पैक को हफ्ते में रात को 2 बार लगा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें - वजन कैसे बढ़ाएं: रोज रात को सोते समय पिएं ये 5 तरह के weight Gain Drinks, बढ़ने लगेगा वजन

4. बेसन फेस पैक (Besan Face Pack)

बेसन फेस पैक सदियों से इस्तेमाल किया जा रहा है। बेसन त्वचा की कई समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद होता है। चेहरे के काले दाग धब्बों को मिटाने के लिए भी बेसन फेस पैक लगाया जा सकता है। बेसन में मौजूद घटक त्वचा की अच्छे से सफाई करते हैं, काले धब्बों को हल्का करते हैं। साथ ही डेड सेल्स को भी रिमूव करते हैं। 

बेसन फेस पैक (how to make besan face pack) बनाने के लिए आप 2 चम्मच बेसन लें, इसमें 2 चम्मच एलोवेरा जेल और टमाटर का गुदा मिला लें। इस मिश्रण को अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। आप रात के समय भी बेसन से बना फेस पैक अप्लाई कर सकते हैं। टमाटर में ब्लीचिंग एजेंट होता है, जो धब्बों को हटाने में मदद करता है। एलोवेरा जेल त्वचा को पोषण देता है।

अगर आपके चेहरे पर भी काले दाग धब्बे (Dark Sports on Face) हैं, तो आप रात को सोते समय बेसन, बादाम, दलिया और पपीता फेस पैक ट्राई कर सकते हैं। लेकिन अगर स्किन से जुड़ी कोई भी समस्या है, तो एक्सपर्ट की राय पर ही इनका उपयोग करें। 

Disclaimer