Wed Oct 7, 2026 | 06:37 PM IST

Medically Reviewed by Dr. Aravinda S N , Lead Consultant – Internal Medicine

लंबे समय तक बैठने से बढ़ती है जोड़ों की समस्या? डाइट के साथ इन आदतों में करें बदलाव

लंबे समय तक बैठे रहने से जोड़ों में दर्द और अकड़न बढ़ सकती है, जिससे मांसपेशियों की कमजोरी भी होती है। इस समस्या से राहत पाने के बैलेंस डाइट, नियमित एक्सरसाइज और कुछ आदतों में बदलाव की सलाह दी जाती है।
लंबे समय तक बैठने से बढ़ती है जोड़ों की समस्या? डाइट के साथ इन आदतों में करें बदलावलंबे समय तक बैठने से बढ़ती है जोड़ों की समस्या? डाइट के साथ इन आदतों में करें बदलाव

कई लोग काम और अन्य कारणों से घंटों तक को बैठे रहते हैं, जिसके कारण उनको जोड़ों में दर्द और ऐंठन होने की समस्या होती हैं। जोड़ों के दर्द की समस्या से राहत और इनको मजबूत बनाए रखने के लिए अक्सर लोगों को खान-पान में बदलाव के साथ कुछ अन्य आदतों में बदलाव करने की सलाह दी जाती है। आइए इसके बारे में Dr. Aravinda S N, Lead Consultant - Internal Medicine, Aster RV Hospital, Bengaluru से जानें।

बैठे रहने से जोड़ों में दर्द क्यों होता है?

डॉ. अरविंद के अनुसार, लंबे समय तक बैठे रहने से जोड़ों में अकड़न, मांसपेशियों में कमजोरी और बेचैनी हो सकती है, खासकर पीठ, कूल्हों, घुटनों और गर्दन में। कई घंटों तक एक ही स्थिति में रहने से हलचल कम हो जाती है और जोड़ों में अकड़न महसूस हो सकती है।

समय के साथ, एक जगह बैठे रहने वाली लाइफस्टाइल से मांसपेशियों में कमजोरी और फ्लैक्सिबिलिटी में कमी आ सकती है, जिससे जोड़ों को मांसपेशियों से मिलने वाली स्थिरता और मसल सपोर्ट प्रभावित हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: जोड़ों की सेहत के लिए कैल्शियम के साथ कौन से पोषक तत्व जरूरी हैं? डॉक्टर से जानें

सीधे तौर पर जोड़े नहीं होते हैं प्रभावित

डॉ. अरविंद का कहना है, लंबे समय तक बैठने से सीधे तौर पर जोड़ों की हर तरह की बीमारी नहीं होती है, लेकिन शारीरिक रूप से एक्टिव न रहने से जोड़ों का मौजूदा दर्द बढ़ सकता है और हिलने-डुलने में मुश्किल हो सकती है।

साल 2025 में JSAMS Plus में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, लगातार 30 मिनट तक बिना हिले-डुले बैठने पर हेल्दी घुटनों में अकड़न की समस्या महसूस होने लगती है, जो 60 मिनट तक बैठने पर और ज्यादा बढ़ जाती है। हालांकि, केवल एक मिनट के लिए घुटनों को हिलाने से इस अकड़न और दर्द को कम किया जा सकता है।

how prolonged sitting affects joint health and simple lifestyle changes to prevent pain 1how prolonged sitting affects joint health and simple lifestyle changes to prevent pain 1

स्वस्थ जोड़ों के लिए हेल्दी खान-पान है जरूरी

डॉ. अरविंद के अनुसार, हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाने से जोड़ों को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने में मदद मिल सकती है। नियमित रूप से फिजिकल एक्टिविटी और बैलेंस डाइट जोड़ों की सेहत को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।

1. विटामिन डी और कैल्शियम लें

स्वस्थ हड्डियों, मांसपेशियों और कनेक्टिव टिश्यू को बनाए रखने में खान-पान अहम भूमिका निभाता है। हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम और विटामिन D जरूरी हैं, जबकि प्रोटीन मांसपेशियों को बनाए रखने और उनको रिपेयर करने में मदद करता है।

दूध, दही, पनीर, रागी, तिल और पत्तेदार सब्जियों जैसे फूड्स से कैल्शियम मिल सकता है। वहीं, विटामिन D फोर्टिफाइड फूड्स, अंडे की जर्दी और फैटी मछली के साथ-साथ सही मात्रा में धूप लेने से मिल सकता है।

2. एंटी-इंफ्लेमेटरी फूड्स खाएं

सूजन कम करने वाले (एंटी-इंफ्लेमेटरी) फूड्स को शामिल करने से भी सेहत को फायदा हो सकता है। फल, सब्जियां, नट्स, सीड्स, साबुत अनाज और ओमेगा-3 फैटी एसिड के सोर्स, जैसे अखरोट और अलसी के बीज, बैलेंस डाइट का हिस्सा हो सकते हैं।

3. प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन कम करें

ज्यादा प्रोसेस्ड फूड्स, मीठी ड्रिंक और अनहेल्दी फैट वाले फूड्स का सेवन कम करने से वजन को नियंत्रित करने और मेटाबॉलिज्म को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें: जोड़ों के दर्द में फायदेमंद हो सकता है नीलगिरी तेल, आयुर्वेदिक डॉक्‍टर से जानें इस्तेमाल का तरीका

आदतों में कुछ बदलावों से जोड़े रहते हैं स्वस्थ

डॉ. अरविंद बताते हैं, खान-पान में बदलाव के साथ-साथ, कुछ आसान आदतें भी फर्क ला सकती हैं:

  • नियमित ब्रेक लें: लगातार बैठे रहने के बजाय हर 30-60 मिनट में उठें और थोड़ा टहलें।
  • हल्की स्ट्रेचिंग करें: गर्दन, पीठ, कूल्हों और पैरों के लिए हल्के स्ट्रेच करने से अकड़न कम हो सकती है।
  • सही पोस्चर बनाए रखें: काम करते समय अपनी पीठ को सहारा दें, पैरों को जमीन पर सपाट रखें और स्क्रीन को आंखों के लेवल पर रखें।
  • शारीरिक रूप से एक्टिव रहें: पैदल चलना, तैरना, साइकिल चलाना और सही स्ट्रेंथ एक्सरसाइज करने से मांसपेशियों की ताकत और जोड़ों की गतिशीलता (mobility) बनी रहती है।
  • हेल्दी वजन बनाए रखें: शरीर का एक्स्ट्रा वजन कम करने से घुटनों और कूल्हों पर पड़ने वाला दबाव कम हो सकता है।

डॉक्टर से सलाह कब लें?

अगर जोड़ों का दर्द, सूजन या अकड़न बनी रहती है या बढ़ जाती है, तो डॉक्टर से जांच करवाना जरूरी है। हेल्दी खान-पान, नियमित रूप से हिलना-डुलना और सही इलाज से चलने-फिरने की क्षमता और लाइफ की क्वालिटी को बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

निष्कर्ष

लंबे समय तक बैठे रहने से मांसपेशियों में कमजोरी और बेचैनी होने जैसी समस्याएं होती हैं, जिसके कारण जोड़ों की फ्लैक्सिबिलिटी भी प्रभावित होती है और जोड़ों का दर्द बढ़ने लगता है। ऐसे में जोड़ों की समस्या से राहत और इनको हेल्दी बनाए रखने के लिए विटामिन डी, कैल्शियम, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर फूड्स खाएं और प्रोसेस्ड फूड्स को खाने से बचें।

इसके अलावा, नियमित रूप से ब्रेक लें, हल्की स्ट्रेचिंग करें, सही पोस्चर बनाए रखें और हेल्दी वजन बनाए रखें। ध्यान रहे, जोड़ों में अधिक परेशानी महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • कौन सी विटामिन की कमी से जोड़ों में दर्द होता है?

    शरीर में विटामिन डी, विटामिन के और विटामिन बी12 जैसे पोषक तत्वों की कमी के कारण व्यक्ति को जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है।
  • जोड़ों में दर्द के क्या लक्षण है?

    जोड़ों में दर्द की समस्या होने पर व्यक्ति को सूजन, अकड़न, रेडनेस, गर्माहट, आवाज आने और कमजोरी जैसे लक्षण हो सकते हैं।

Read Next

→ हाई कोलेस्ट्रॉल में बाहर का खाना खाते समय किन चीजों का रखें ध्यान? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Health & Lifestyle Journalist

प्रियंका शर्मा पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 2 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर हैं। वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, प्रेगनेंसी, स्किनकेयर, हेयरकेयर, आयुर्वेद, योग और हार्ट हेल्थ जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखती हैं और जटिल स्वास्थ्य जानकारी को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञों की राय और भरोसेमंद मेडिकल स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह Grehlakshmi (महिला केंद्रित हिंदी पत्रिका) और Noida Khabar के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 07, 2026 17:49 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr. Aravinda S N