Thu Nov 19, 2026 | 12:16 PM IST

Medically Reviewed by Dr Bhavya Rathore , Consultant – Obstetrics, Gynaecology & Laparoscopic Surgery

सेक्स के बाद योनि से सफेद डिस्चार्ज आना सामान्य है या संक्रमण का संकेत? जानें डॉक्टर से

सेक्स के बाद योनि से सफेद डिस्चार्ज सामान्य हो सकता है या संक्रमण का संकेत भी। हालांकि, सफेद डिस्चार्ज के साथ नजर आ रहे अन्य लक्षणों पर गौर किए जाने की जरूरत होती है, जैसे योनि में जलन, खुजली आदि।
सेक्स के बाद योनि से सफेद डिस्चार्ज आना सामान्य है या संक्रमण का संकेत? जानें डॉक्टर सेसेक्स के बाद योनि से सफेद डिस्चार्ज आना सामान्य है या संक्रमण का संकेत? जानें डॉक्टर से

वजाइनल डिस्चार्ज पूरी तरह सामान्य है। जब क्लियर और गंध रहित वजाइनल डिस्चार्ज होता है, तो इसका मतलब है कि महिला की सेहत पूरी तरह सामान्य है। कई बार महिलाओं को सेक्स के बाद योनि से सफेद डिस्चार्ज निकलता है। ऐसे में यह सवाल जरूर उठता है कि यह नॉर्मल है या फिर किसी तरह के संक्रमण का संकेत?

इस बारे में Cloud Nine Hospital में Consultant –Obstetrics, Gynaecology & Laparoscopic Surgery डॉ. भव्या राठौर बताती हैं, "सेक्स के बाद योनि से सफेद डिस्चार्ज आना पूरी तरह सामान्य हो सकता है और यह किसी संक्रमण का संकेत भी हो सकता है। इसलिए, महिलाओं के लिए जरूरी है कि सेक्स के बाद योनि से सफेद डिस्चार्ज के साथ अन्य किस तरह के लक्षण नजर आ रहे हैं, उन पर गौर करें। जरूरी हो, तो तुरंत डॉक्टर से मिलें।"

सेक्स के बाद योनि से सफेद डिस्चार्ज आना सामान्य है या नहीं?

यौन संबंध बनाने के बाद महिलाओं को सफेद डिस्चार्ज निकलने लगता है। अक्सर महिलाएं इस तरह की बातों पर चर्चा करने से बचती हैं। लेकिन, यह जान लेना आवश्यक है कि ऐसा क्यों होता है और यह कब संक्रमण का संकेत हो सकता है?

प्रकृति कब है सामान्य? कारण

कब है संक्रमण?

प्राकृतिक लुब्रिकेशन यौन संबंध बनाते हुए उत्तेजना के दौरान स्राव और प्राकृतिक लुब्रिकेशन बढ़ जाते हैं। असल में, इस दौरान महिलाओं के शरीर (विशेषकर पेल्विक हिस्से) में ब्लड फ्लो बढ़ जाता है, जिस वजह से रक्त प्रवाह बढ़ता है, जिसके कारण ग्रंथियां संभोग के दौरान घर्षण को कम करने के लिए साफ या पतला सफेद तरल पदार्थ उत्पन्न करती हैं, जो कि पूरी तरह नॉर्मल है। रंग और गंध जब सफेद डिस्चार्ज अलग दिखता है, उसमें गंध आती है, तो यह किसी संक्रमण या अंदरूनी समस्या का संकेत हो सकता है।
वीर्य का मिश्रण अगर महिला बिना सुरक्षा के यौन संबंध बनाती हैं और उनका पार्टनर योनि के अंदर ही स्खलित हो जाता है, तो ऐसे में वीर्य सफेद डिस्चार्ज के साथ मिक्स हो जाता है और बाद में बाहर निकल जाता है। यीस्ट इंफेक्शन यह समस्या होने की स्थिति में सफेद डिस्चार्ज गाढ़ा, थक्केदार या पनीर जैसा दिखता है, जिसके साथ अक्सर योनि में तेज खुजली, लालिमा, सूजन या सेक्स के दौरान दर्द होता है।
पीरियड साइकिल कई बार मासिक धर्म की तारीख नजदीक आने पर भी क्रीमी, दूधिया सफेद डिस्चार्ज निकलता है, जो कि सामान्य है। यौन संबंध बनाने के बाद इसका स्राव हो सकता है। बैक्टीरियल वेजिनोसिस इसमें सफेद या स्लेटी-सफेद डिस्चार्ज होता है, जिसमें मछली जैसी तेज गंध आ सकती है, जो अक्सर सेक्स के बाद अधिक महसूस होती है।
कैसे पहचानें? सफेद डिस्चार्ज सामान्य है या नहीं, इसकी जानकारी आपको अन्य लक्षणों से मिलती है, जैसे यह गंधहीन, पानी या क्रीमी होता है। इसकी वजह से खुजली, जलन या दर्द नहीं होता है। STI क्लैमाइडिया, गोनोरिया या ट्राइकोमोनिएसिस जैसी स्थितियां भी वजाइनल डिस्चार्ज में बदलाव ला सकती हैं, जिससे यह कभी-कभी पीला, हरा, स्लेटी या झागदार हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: Vaginal Discharge: महिलाओं में सफेद पानी के साथ दिखें ये 7 बदलाव, तो न करें नजरअंदाज

NIH के NCBI Bookshelf पर प्रकाशित पुस्तक Clinical Methods के अध्याय Vaginal Discharge के अनुसार, व्हाइट डिस्चार्ज, साफ या सफेद रंग का होता है, इसमें कोई दुर्गंध नहीं होती और इसका pH स्तर 4.5 से कम होता है। ओव्यूलेशन, पीरियड्स से ठीक पहले, गर्भावस्था या गर्भनिरोधक गोलियों के सेवन के दौरान हार्मोनल बदलावों के कारण इसकी मात्रा बढ़ना सामान्य है।

कब जाएं डॉक्टर के पास?

is white discharge normal after sex or a sign of infectionis white discharge normal after sex or a sign of infection

अगर हर बार यौन संबंध बनाने के बाद व्हाइट डिस्चार्ज निकल रहा है, तो इसके साथ-साथ नजर आ रहे अन्य लक्षणों पर भी गौर करें, ताकि समय पर डॉक्टर से अपनी जांच करवा सकें, जैसे-

  1. योनि से सफेद स्राव के साथ तीव्र गंध आना
  2. योनि में जलन और खुजली होना
  3. स्राव गाढ़ा और काॅटेज चीज जैसा दिखना
  4. पेशाब करने के दौरान जलन होना
  5. यौन संबंध बनाते हुए दर्द होना
  6. पेट के निचले हिस्से या पेल्विक एरिया में दर्द होना

डॉक्टर की सलाह

यौन संबंध बनाने के बाद योनि से सफेद स्राव को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं होती है। यह पूरी तरह नॉर्मल है। हां, अगर सफेद स्राव के साथ किसी भी तरह की परेशानी हो, तो उसे इग्नोर न करें। यह कई बार किसी अन्य गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है, जैसे संक्रमण आदि। आपको बता दें कि कुछ संक्रमण घातक होते हैं, जिन्हें इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: मेनोपॉज के बाद वजाइनल ड्राईनेस से हैं परेशान? राहत पाने के लिए अपनाएं ये तरीके

निष्कर्ष

सेक्स के बाद निकल रहे सफेद स्राव को सामान्य माना जता है। हालांकि, स्राव के साथ-साथ गंध, इचिंग या पेशाब करते हुए जलन जैसी समस्या हो, तो उसकी अनदेखी करना सही नहीं है। ऐसी अवस्था में डॉक्टर के पास जाना आवश्यक हो जाता है।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • सेक्स के बाद योनि की स्वच्छता बनाए रखने के लिए क्या करें?

    संभोग के बाद केवल सादे पानी से योनि की सफाई करें। किसी भी तरह का खुशबूदार साबुन आदि का उपयोग न करें। 
  • क्या गर्भावस्था के शुरुआती चरण में भी सेक्स के बाद सफेद डिस्चार्ज बढ़ जाता है?

    हां, गर्भावस्था के शुरुआती हफ्तों में एस्ट्रोजन हार्मोन और पेल्विक हिस्से में रक्त प्रवाह बढ़ने के कारण पतला, दूधिया सफेद डिस्चार्ज सामान्य रूप से बढ़ जाता है।

Read Next

मलद्वार में जलन के क्या कारण हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें इसके लक्षण और इलाज

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Health Journalist

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 19, 2026 11:26 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Bhavya Rathore