Fri Sep 11, 2026 | 06:53 PM IST

Medically Reviewed by , Senior Sub Editor

प्रेग्नेंसी के पहले 4 हफ्तों में शरीर में क्या-क्या बदलाव होते हैं? गायनेकोलॉजिस्ट से जानें जरूरी बातें

प्रेग्नेंसी के पहले सप्ताह में शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जो पूरी तरह सामान्य हैं। इसमें ब्रेस्ट में दर्द होना, हल्की स्पॉटिंग होना, पाचन क्षमता का प्रभावित होना आदि शामिल हैं। जानें, इसी तरह के अन्य बदलावों के बारे में भी।

अक्सर कंसीव करने के बाद से ही महिलाओं के मन में तरह-तरह के सवाल घूमते हैं। कुछ उनकी हेल्थ से जुड़े होते हैं, तो कुछ शिशु के स्वास्थ्य से संबंधित होते हैं। सामान्यतः हर महिला जानना चाहती है कि प्रेग्नेंसी के शुरुआती चार हफ्ते यानी एक महीने के अंदर उनके शरीर में किस-किस तरह के बदलाव होते हैं? इस लेख में Mumma's Blessing IVF और Birthing Paradise की मेडिकल डायरेक्टर, गायनेकोलॉजिस्ट और IVF स्पेशलिस्ट डॉ. शोभा गुप्ता बता रही हैं, प्रेग्नेंसी के पहले हफ्ते में शरीर में होने वाले तमाम बदलावों के बारे में।

प्रेग्नेंसी के पहले 4 हफ्ते के दौरान शरीर में होने वाले बदलाव

questions every woman should ask her doctor after menopause 01 (24)

1. हार्मोनल बदलाव

Journal of Medical Ultrasonics के अनुसार, प्रेग्नेंसी के पहले 4 सप्ताह में सबसे ज्यादा हार्मोनल बदलाव होते हैं, विशेषकर एचसीजी और प्रोजेस्टेरोन। दरअसल, भ्रूण के ठहरते ही शरीर ह्यूमन कोरियोनिक गोनाडोट्रोपिन (HCG) हार्मोन बनाना शुरू कर देता है, जिससे पीरियड्स आने बंद हो जाते हैं। इसके साथ ही प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का स्तर तेजी से बढ़ता है, जो गर्भाशय की परत को मोटा, सुरक्षित और पोषक तत्वों से भरपूर बनाए रखता है। इससे शिशु के शुरुआती विकास को सपोर्ट मिलता है।

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी के पहले महीने में क्या खाएं और किन चीजों से बचें? डॉक्टर की सलाह न करें अनदेखी

2. पीरियड्स बंद होना

महिला द्वारा कंसीव करने के तुरंत बाद उनके पीरियड्स बंद हो जाते हैं। हालांकि, कुछ महिलाओं को हल्की-हल्की स्पॉटिंग हो सकती है। ऐसा होना पूरी तरह नॉर्मल है, इसलिए महिलाओं को इस संबंध में तनाव नहीं लेना चाहिए। हां, अगर कंसीव करने के बाद भी महिला के पीरियड्स हो रहे हैं, तो यह चिंता का विषय है। पीरियड्स बंद होना महिला के लिए कंसीव करने का सबसे पहला संकेत होता है। PubMed Central के अनुसार HCG के बनने के कारण ऐसा होता है। 

डॉ शोभा गुप्ता सलाह देती हैं, "अगर प्रेग्नेंसी के शुरुआती दिनों में ब्लीडिंग हो रही है, तो बच्चा सुरक्षित (Viable) है या नहीं, यह जानने के लिए अल्ट्रासाउंड (USG) किया जाना जरूरी है, न कि केवल HCG ब्लड टेस्ट।"

3. ब्रेस्ट में दर्द और भारीपन महसूस होना

प्रेग्नेंसी के शुरुआती दिनों से ही ब्रेस्ट में बदलाव महसूस होने लगते हैं। इस दौरान हल्का दर्द, भारीपन होता है और हल्की झनझनाहट भी महसूस होती है। असल में, प्रेग्नेंसी के शुरुआती दिनों से ब्लड फ्लो बढ़ जाता है और हार्मोनल बदलाव भी होते हैं, जो कि भविष्य में ब्रेस्ट को मिल्क प्रोडक्शन के लिए तैयार करते हैं। इसीलिए, प्रेग्नेंसी के शुरुआती महीनों से ब्रेस्ट में बदलाव होने लगते हैं

इसे भी पढ़ें: क्या अर्ली प्रेग्नेंसी में ऐंठन होना सामान्य है? जानें ऐसा होने पर क्या करें

4. पेट में हल्का दर्द और स्पॉटिंग होना

प्रेग्नेंसी के शुरुआती महीनों में कई महिलाओं को हल्की स्पॉटिंग होती है। इसका जिक्र हमने पहले भी किया है। दरअसल, इस दौरान एचसीजी हार्मोन बनने लगता है, जो कि शरीर को पीरियड्स रोकने का संकेत देता है। कुछ महिलाओं को प्रेग्नेंसी के शुरुआती दिनों में पेट में हल्का दर्द भी महसूस होता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि गर्भाशय का आकार बदल रहा होता है। यह दर्द बिल्कुल पीरियड पेन जैसा होता है।

5. पाचन क्षमता में बदलाव

प्रेग्नेंसी के शुरुआती दिनों में ही महिलाओं को पाचन संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। दरअसल, इसके पीछे भी हार्मोनल बदलाव को मुख्य कारण माना जाता है। डॉ. शोभा गुप्ता इसको स्पष्ट करती हैं, "प्रेग्नेंसी के पहले महीने में प्रोजेस्टेरोन का स्तर बढ़ जाता है, जिससे पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है। ऐसे में महिलाओं को ब्लोटिंग, गैस और हल्के कब्ज की समस्या हो सकती है। शुरुआती प्रेग्नेंसी में इस तरह के बदलाव होने पूरी तरह नॉर्मल है। इसलिए, इन्हें लेकर महिलाओं को चिंतित नहीं होना चाहिए।"

6. बार-बार पेशाब आना

प्रेग्नेंसी की शुरुआत से ही कुछ महिलाओं को बार-बार पेशाब आने लगता है। अगर इसके कारणों की बात करें, तो हार्मोनल बदलाव इसकी मुख्य वजह है। Cureus Journal of Medical Science में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, प्रेग्नेंसी के शुरुआती दिनों से ही महिला के शरीर में बार-बार पेशाब आना कोई नई या आश्चर्यजनक बात नहीं है। दरअसल,  प्रेग्नेंसी के शुरुआती दिनों से ही महिला के शरीर में ब्लड वॉल्यूम बढ़ने लगता है, जिससे किडनी फंक्शन पर असर पड़ने लगता है।

डॉ. शोभा गुप्ता के शब्दों में समझें, ‘प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव और खून की मात्रा बढ़ने के कारण किडनी के काम करने के तरीके प्रभावित होने लगते हैं, जिससे किडनी तरल पदार्थों को अलग तरीके से फिल्टर और प्रोसेस करना शुरू कर देती है।’

7. सूंघने की क्षमता पर असर

आपने सुना होगा कि प्रेग्नेंसी के शुरुआती दिनों में कुछ महिलाओं की सूंघने की क्षमता तीव्र हो जाती है। कई महिलाओं के लिए यह परेशानी का विषय बन जाता है। तीव्र गंध आने के कारण उन्हें उल्टी और मतली जैसी समस्याएं होने लगती हैं। हालांकि, समय के साथ-साथ समस्या कम हो जाती है, वहीं कुछ महिलाएं ऐसी भी होती हैं, जिन्हें पूरे नौ महीने इस तरह की दिक्कतें बनी रहती हैं।

निष्कर्ष

प्रेग्नेंसी के पहले महीने में शरीर में होने वाले सामान्य हैं और उन्हें होने से रोका नहीं जा सकता है। ये बदलाव यह बताते हैं कि गर्भ में पल रहे शिशु का विकास सही तरह से हो रहा है और महिला का स्वास्थ्य भी सही है। हां, अगर उन्हें कोई गंभीर समस्या होने लगे, जैसे हैवी ब्लीडिंग होना या तीव्र पेट दर्द होना, तो देरी न करें और तुरंत डॉक्टर से मिलें। ध्यान रखें कि ब्लीडिंग होना या तीव्र पेट दर्द होना सही संकेत नहीं है। यह गर्भावस्था से जुड़ी किसी समस्या की ओर इशारा करता है।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • प्रेग्नेंसी के पहले महीने में कौन से सप्लीमेंट्स शुरू कर देने चाहिए?

    डॉक्टर की सलाह से फॉलिक एसिड लेना शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा, शरीर में किस पोषक तत्व की कमी है, उसके आधार पर सप्लीमेंट्स डॉक्टर तय करते हैं।
  • शुरुआती गर्भावस्था में किस तरह के शारीरिक काम नहीं करने चाहिए?

    भारी सामान उठाने, बहुत ज्यादा झुकना, पेट पर दबाव डालने वाले व्यायाम आदि करने से बचें।

Read Next

5 वैक्सीन जिन्हें प्रेग्नेंसी में लगवाना है जरूरी, डॉक्टर से जानें मां और शिशु को कैसे मिलती है सुरक्षा

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 13, 2026 17:52 IST

    Published By : Meera Tagore

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content