दिवाली के बाद प्रदूषण का स्तर बेहद चिंताजनक है। देश के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में बठिंडा रहा, जहां का AQI 1056 दर्ज किया गया। इसके बाद फरीदकोट और तीसरे नंबर पर दिल्ली है। सुबह के 7 बजे दिल्ली का AQI 1034 तक पहुंच गया। लखनऊ, मुंबई समेत कई शहर गैस चैंबर बन गए हैं। प्रदूषण का सबसे बुरा असर बुजुर्गों और बच्चों पर देखने को मिलता है इसलिए दिवाली के बाद प्रदूषण और पटाखों के धुएं से बचना जरूरी है। आइए जानते हैं प्रदूषण से बचने के लिए किन उपायों की मदद ले सकते हैं? बेहतर जानकारी के लिए हमने Dr. Rajeev Chowdry, Internal Medicine Specialist At Yatharth Super Speciality Hospital, Faridabad से बात की।
पटाखों के धुएं में मौजूद छोटे कणों को पार्टिकुलेट मैटर (PM) कहा जाता है। ये सेहत के लिए हानिकारक होते हैं। American Lung Association के मुताबिक, सांस के जरिए शरीर में पहुंचने पर इनसे खांसी, फेफड़ों में जलन और अस्थमा का दौरा पड़ सकता है। पटाखों के धुएं में एल्युमिनियम, मैंगनीज और कैडमियम जैसी हानिकारक धातुएं होती हैं। इसके अलावा, कुछ अवैध पटाखों में लेड (सीसा) भी पाया जाता है, जो बेहद खतरनाक है और लंबे समय तक शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है।
दिवाली के बाद हवा में बढ़ जाता है जहरीले कणों का खतरा
दिवाली पर जलाए जाने वाले पटाखों में PM2.5 और PM10 जैसे हानिकारक शामिल होते हैं, जो सांस के जरिए शरीर के अंदर पहुंच सकते हैं। खासतौर पर PM2.5 के कण इतने छोटे होते हैं कि ये फेफड़ों के भीतर तक भी पहुंच सकते हैं। जिन इलाकों में ज्यादा पटाखे जलाए जाते हैं वहां सल्फर डाइऑक्साइड (SO2), नाइट्रोजन डाइऑक्साइड (NO2), कार्बन मोनोऑक्साइड जैसे हानिकारक रसायन मौजूद होते हैं।
साल 2022 में Environmental Science And Pollution Research में प्रकाशित एक अध्ययन में साल 2020 में दिवाली के दौरान लखनऊ की हवा में प्रदूषण के स्तर का विश्लेषण किया गया। शोधकर्ताओं ने पाया कि दिवाली की रात PM10 का औसत स्तर 558 µg/m³ और PM2.5 का स्तर 352 µg/m³ तक पहुंच गया था। दिवाली से पहले की रात की तुलना में PM2.5 में 249 प्रतिशत की ग्रोथ देखी गई।
बच्चों के नाजुक फेफड़ों पर प्रदूषण का गहरा प्रभाव
air-pollution-side-effects-on-health
पटाखों के धुएं में मौजूद हानिकारक प्रदूषणों के कारण बच्चों की आंखों में जलन, गले में खराश, खांसी, सांस लेने में परेशानी और सीने में जकड़न जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अस्थमा और सीओपीडी के मरीजों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।
यह भी पढ़ें- बार-बार सांस फूलना किन बीमारियों का संकेत है? डॉक्टर से जानें
बुजुर्गों में सांस की तकलीफ और अस्थमा का बढ़ता जोखिम
- बुजुर्गों में फेफड़ों की कार्यक्षमता उम्र के साथ कम हो सकती है। इसलिए दिवाली के बाद हवा की गुणवत्ता पर ध्यान देना और प्रदूषण से बचाव करना जरूरी है।
- पटाखों के धुएं में मौजूद बारीक कण फेफड़ों में पहुंचकर सांस की नलियों में जलन पैदा कर सकते हैं। इससे बुजुर्गों को सांस लेने में तकलीफ, सीने में जकड़न और सांस फूलने की समस्या हो सकती है।
- पटाखों के धुएं में मौजूद रासायनिक कण गले और सांस की नलियों में जलन पैदा कर सकते हैं। इससे सूखी खांसी, गले में खराश और बलगम बनने की समस्या हो सकती है।
- PM2.5 जैसे बारीक प्रदूषक कणों के संपर्क में आने से शरीर में सूजन और हृदय पर दबाव बढ़ सकता है। इससे पहले से हृदय रोग से पीड़ित बुजुर्गों में हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है।
यह भी पढ़ें- दिवाली पर पटाखों के धुएं से बढ़ सकती है सांस की परेशानी, अस्थमा के मरीज इन 7 बातों का रखें ध्यान
घर के अंदर की हवा को शुद्ध कैसे करें?
- घर में HEPA फिल्टर वाला एयर प्यूरीफायर इस्तेमाल करें। यह हवा में मौजूद PM2.5 और धूल जैसे बारीक कणों को फिल्टर करने में मदद करता है।
- अगर बाहर की हवा साफ नहीं है, तो खिड़कियां खोलकर न रखें। जब प्रदूषण का स्तर कम हो जाए, तो वेंटिलेशन के लिए खिड़कियां खोलें।
- एसी और एयर प्यूरीफायर के फिल्टर की नियमित सफाई और समय पर बदलाव करें। गंदे फिल्टर को साफ कराएं वरना हवा की क्वालिटी खराब हो सकती है।
- सिगरेट और बीड़ी का धुआं घर के अंदर की हवा को प्रदूषित करता है। घर के अंदर किसी को भी धूम्रपान न करने दें।
- घर में अगरबत्ती, धूपबत्ती और कपूर जलाने से बचें। इससे घर के अंदर की हवा में सूक्ष्म कण मैदा और रिफाइंड अनाज की जगह आटा, दलिया, ओट्स और अन्य साबुत अनाज को प्राथमिकता दें।बढ़ सकते हैं।
- घर में जमा धूल को हटाने के लिए सूखे कपड़े के बजाय गीले कपड़े का इस्तेमाल करें।
प्रदूषण से बचने के लिए डाइट में क्या बदलाव करें?
- बच्चों को चिप्स, पिज्जा, बर्गर और पैकेज्ड स्नैक्स की जगह घर का ताजा और संतुलित भोजन दें।
- पकौड़े, समोसे और ज्यादा तेल में बनी चीजों का सेवन कम करें। भोजन बनाने के लिए उबालने, भाप में पकाने और कम तेल में पकाने के तरीके अपनाएं।
- दाल, पनीर, अंडे, दूध और दही को उम्र और जरूरत के अनुसार डाइट में शामिल करें।
- मैदा और रिफाइंड अनाज की जगह आटा, दलिया, ओट्स और अन्य साबुत अनाज को प्राथमिकता दें।
- बच्चों को समय पर नाश्ता और भोजन दें। बुजुर्ग भी लंबे समय तक खाली पेट न रहें और उनकी जरूरत के अनुसार छोटे मील दे सकते हैं।
- आंवला, अमरूद, संतरा, गाजर, पालक और टमाटर जैसे खाद्य पदार्थों को भोजन का हिस्सा बनाएं।
डॉक्टर से संपर्क कब करें?
- लगातार खांसी या गले में खराश बनी रहना।
- सांस लेते समय घरघराहट होना।
- सीने में जकड़न या दर्द महसूस होना।
- आंखों में लगातार जलन और पानी आने की समस्या।
- बच्चों में सांस लेने की गति तेज होना या खाना-पीना कम कर देना।
- बुजुर्गों में असामान्य थकान, कमजोरी या चक्कर आना।
निष्कर्ष:
दिवाली पर पटाखे जलाने से हवा में PM2.5, PM10, सल्फर डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड और कार्बन मोनोऑक्साइड जैसे प्रदूषक बढ़ सकते हैं।दपटाखों के धुएं से बच्चों की आंखों में जलन, गले में खराश, खांसी, सीने में जकड़न और सांस लेने में परेशानी हो सकती है। अस्थमा से पीड़ित बच्चों में लक्षण बढ़ सकते हैं। उम्र के साथ फेफड़ों की कार्यक्षमता कम होने के कारण बुजुर्गों को सांस फूलने, खांसी, घरघराहट और सीने में जकड़न की समस्या हो सकती है। हृदय रोग से पीड़ित बुजुर्गों में प्रदूषण का संपर्क हार्ट अटैक और स्ट्रोक का जोखिम बढ़ा सकता है। घर की हवा साफ रखने के लिए HEPA फिल्टर वाला एयर प्यूरीफायर इस्तेमाल करें, प्रदूषण ज्यादा होने पर खिड़कियां बंद रखें, बाहर की हवा साफ होने पर वेंटिलेशन का ध्यान रखें और एसी के फिल्टर साफ रखें। घर में धूम्रपान, अगरबत्ती और धूपबत्ती जलाने से बचें। धूल साफ करने के लिए गीले कपड़े का इस्तेमाल करें। प्रदूषण के असर से बचाव के लिए बच्चों और बुजुर्गों को ताजा और संतुलित भोजन दें। जंक फूड, पैकेज्ड स्नैक्स और ज्यादा तली-भुनी चीजें कम करें। दाल, पनीर, अंडे, दूध, साबुत अनाज, आंवला, अमरूद, संतरा और हरी सब्जियां डाइट में शामिल करें।
image credit: magnific
FAQ
क्या पटाखों की आवाज से सुनने की क्षमता प्रभावित हो सकती है?
हां, बहुत तेज आवाज वाले पटाखे कानों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इनके धमाके से कानों में दर्द, घंटी बजने जैसी आवाज (टिनिटस) और सुनने की क्षमता प्रभावित हो सकती है।ग्रीन पटाखे क्या होते हैं?
ग्रीन पटाखे ऐसे पटाखे होते हैं जिन्हें कम प्रदूषण फैलाने के उद्देश्य से बनाया जाता है। इनमें PM को 30 प्रतिशत या उससे कम रखा जाता है। ये सेहत के लिए पूरी तरह से सुरक्षित नहीं होते हैं। हालांकि, सामान्य पटाखों की तुलना में ये बेहतर माने जाते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 09, 2026 13:39 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Dr Rajeev Chowdry
