Thu Nov 19, 2026 | 05:25 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

मीठा आलू नहीं, सर्दियों में सेहत के लिए वरदान है शकरकंद, जानें इसे खाने के 7 फायदे

सर्दियों के मौसम में शकरकंद खूब आते हैं और इसे खाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। असल में इसमें कई ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कि इस मौसम की कई बीमारियों से आपका बचाव कर सकते हैं। कैसे? जानते हैं एक्सपर्ट से।
मीठा आलू नहीं, सर्दियों में सेहत के लिए वरदान है शकरकंद, जानें इसे खाने के 7 फायदेमीठा आलू नहीं, सर्दियों में सेहत के लिए वरदान है शकरकंद, जानें इसे खाने के 7 फायदे

सर्दियों में लोग खूब शकरकंद खाते हैं और इसे सेहत के लिए काफी हेल्दी भी माना जाता है। इसमें फाइबर और बीटा कैरोटीन होता है, जिसे पेट की सेहत से लेकर आंखों की सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा यह सर्दियों में त्वचा की समस्याओं को भी दूर करने में मददगार है जैसे ड्राई स्किन और खुश्की। साथ ही जो लोग सर्दियों में वजन कंट्रोल करना चाहते हैं, उनके लिए भी इसका सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। साथ ही शकरकंद खाने के कई फायदे हैं, जानते हैं इस बारे में जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटीशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन से।

सर्दियों में शकरकंद खाने के 7 फायदे

डॉ. अर्चना जैन कहती हैं कि सर्दियों में शकरकंद खाने के कई फायदे हैं जिसमें सबसे पहला फायदा यह है कि इसमें विटामिन ए होता है जो कि इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार है। यह इम्यून सेल्स को बढ़ावा देता है जिससे शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। इसके अलावा सर्दियों में शकरकंद खाने के कई फायदे हैं जैसे-

1. कब्ज की समस्या नहीं होगी

शकरकंद खाने से कब्ज की समस्या नहीं होती। दरअसल, सर्दियों में एक्टिविटी कम होने की वजह से मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है। इससे जो भी आप खाते हैं शरीर उसे पूरी तरह से नहीं पचा पाता है और कब्ज की समस्या होने लगती है। ऐसे में फाइबर से भरपूर शकरकंद खाने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे कब्ज की समस्या में कमी आती है। इसके अलावा इसका घुलनशील फाइबर, मल को मुलायम बनाने का काम करता है, जिससे कब्ज की दिक्कत कम होती है।

2. हाई कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मददगार

डाइट एक्सपर्ट अर्चना जैन कहती हैं कि जिन लोगों को कोलेस्ट्रॉल बढ़ा रहता है उन लोगों के लिए शकरकंद खाना कई प्रकार से फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, सर्दियों में लोग ज्यादा तेल मसाले से भरपूर चीजों को खाते हैं जिससे कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है और जब आप शकरकंद खाते हैं इसका फाइबर फैट लिपिड्स के साथ बंधकर इसे बाहर निकालने में मदद कर सकते हैं। साल 2022 में Antioxidants जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, शकरकंद का अर्क शरीर में फैट जमा होने से रोकता है, ट्राइग्लीसराइड और एचडीएल (HDL) कोलेस्ट्रॉल के अनुपात में सुधार करता है, जिससे दिल की सेहत सही रहती है।

इसे भी पढ़ें: हाई कोलेस्ट्रॉल में कैसी हो डाइट, न्यूट्रिशनिस्ट से जानें क्या खाएं और किन चीजों से बनाए दूरी?

3. दिल के लिए फायदेमंद

शकरकंद खाना दिल की सेहत के लिए दो प्रकार से फायदेमंद है। सबसे पहले तो यह फैट लिपिड्स को शरीर से बाहर निकालने में मदद कर सकता है, दूसरा इसमें पोटेशियम होता है जो कि शरीर में सोडियम बैलेंस करने में मदद कर सकते हैं। इससे दिल की सेहत सही रहती है और बीपी बैलेंस रखने में मदद मिलती है। इसके अलावा शकरकंद के एंटीऑक्सीडेंट्स, धमनियों को हेल्दी रखते हैं जिससे ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है और दिल की सेहत सही रहती है।

4. शुगर कंट्रोल करने में मददगार

शुगर कंट्रोल करने में शकरकंद खाना काफी मददगार साबित हो सकता है। दरअसल, इसका हाई फाइबर खाना पचाने के साथ शुगर बैलेंस रखने में मदद कर सकता है। इसके अलावा जिन लोगों को शुगर में कब्ज की समस्या होती है और इसकी वजह से फास्टिंग शुगर बढ़ा रहा है, उन लोगों के लिए शकरकंद खाना कई प्रकार से फायदेमंद है।

5. पेट के लिए फायदेमंद

शकरकंद खाना पेट के लिए काफी फायदेमंद है। इसका फाइबर मेटाबॉलिज्म तेज करने में मददगार है। यह आंतों की गति को तेज करने के साथ गट बैक्टीरिया को हेल्दी रखने में मददगार है। साथ ही यह डाइजेस्टिव सिस्टम को हेल्दी रखने में मददगार है। शकरकंद पेट के अस्तर और इसकी लाइनिंग को हेल्दी रखने में मददगार है।

01 (4)01 (4)

इसे भी पढ़ें: बार-बार खाने की क्रेव‍िंग होती है तो खाएं ये 5 हेल्दी फूड्स, लंबे समय तक भरा रहेगा पेट

6. क्रेविंग कंट्रोल करने में मददगार

शकरकंद खाने से क्रेविंग कंट्रोल करने में मदद मिलती है। दरअसल, शकरकंद का मीठा स्वाद खाने के बाद मीठे की क्रेविंग को कम करने में मददगार है। साथ ही यह पेट को भर देता है, जिससे बार-बार आपको खाने की क्रेविंग नहीं होगी जिससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है, इसलिए वजन कंट्रोल करने के लिए आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

7. स्किन के लिए फायदेमंद

स्किन को हेल्दी रखने के लिए शकरकंद खाना काफी मददगार साबित हो सकता है। दरअसल, सर्दियों में बहुत से लोगों को ड्राई स्किन की समस्या होने लगती है तो कुछ लोगों की स्किन खुश्क हो जाती है। ऐसे लोगों के लिए शकरकंद का एंटीऑक्सीडेंट्स और बीटा कैरोटीन स्किन सेल्स को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

निष्कर्ष:

अंत में डाइट एक्सपर्ट अर्चना जैन कहती हैं कि आपको अपनी सर्दियों की डाइट में शकरकंद को जरूर शामिल करना चाहिए बस ध्यान रखना रखें कि इसे संतुलित मात्रा लें और इसे खाने के बाद अच्छी मात्रा में पानी पिएं ताकि शरीर इसे अच्छी तरह से पचा ले। आप इसे नाश्ते में या लंच में खा सकते हैं। इसके अलावा शकरकंद भूनकर भी खा सकते हैं।

FAQ

  • खाली पेट शकरकंद खाने से क्या होता है?

    खाली पेट शकरकंद खाने से पेट भरा रहता है और बार-बार भूख लगने की समस्या नहीं होती। इसके अलावा इसे खाने से एसिडिटी और गैस की दिक्कत नहीं होती।
  • शकरकंद किन लोगों को नहीं खाना चाहिए?

    जिन लोगों को किडनी में पथरी की समस्या है या जिन लोगों को डायबिटीज की दिक्कत है उनके लिए शकरकंद खाना फायदेमंद नहीं है।

Read Next

ठंड में गर्मागर्म भुना शकरकंद खाने के हैं शौकीन, तो जान लें सेहत को म‍िलने वाले 5 फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 19, 2026 16:50 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Archana Jain