Can People With Diabetes Should Eat Sweet Potato: हां, डायबिटिक मरीज शकरकंद का सेवन कर सकते हैं। इसमें फाइबर और बीटा-कैरोटीन जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं और यह आलू की तुलना में बेहतर विकल्प माना जाता है। शकरकंद का ग्लाइसेमिक लोड (GL) आलू के मुकाबले कम होता है। शकरकंद को बेक या रोस्ट करने के बजाय उबालकर या भाप में पकाकर खाएं। साथ ही, इसकी मात्रा का भी ध्यान रखें। डायबिटिक मरीज मध्यम आकार का शकरकंद खा सकते हैं। हालांकि, शकरकंद में कार्ब्स की अधिक मात्रा होती है और इसे ज्यादा मात्रा में लेने से ब्लड शुगर प्रभावित हो सकती है। आइए जानते हैं ब्लड शुगर लेवल और शकरकंद में संबंध। बेहतर जानकारी के लिए हमने Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow से बात की।
American Diabetes Association के मुताबिक, डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए शकरकंद फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद फाइबर भोजन से ग्लूकोज को एब्जॉर्ब करने की प्रक्रिया को धीमा कर सकता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।
शकरकंद की न्यूट्रिशनल वैल्यू
can-diabetic-eat-sweet-potatoes
100 ग्राम शकरकंद में-
- कैलोरी: करीब 86 से 90
- कार्ब्स: करीब 25 से 27
- ग्लाइसेमिक इंडेक्स: 45 से 55
शकरकंद में विटामिन A, C, B6, K, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, जिंक, फोलेट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
यह भी पढ़ें- शकरकंद या आलू, वजन कम करने के लिए क्या है ज्यादा बेहतर? एक्सपर्ट से जानें
शकरकंद में मौजूद फाइबर और ब्लड शुगर का संबंध
- सफेद आलू की तुलना में शकरकंद में थोड़ा ज्यादा फाइबर पाया जाता है। फाइबर का सेवन करने से शुगर के एब्जॉर्ब होने की प्रक्रिया को धीमा करने में मदद करता है। इससे ब्लड शुगर अचानक बढ़ने के बजाय धीरे-धीरे बढ़ सकता है।
- शकरकंद में पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये बीपी को कंट्रोल रखने में मदद करते हैं। डायबिटीज से पीड़ित लोगों में हाई बीपी की समस्या होना भी आम है।
साल 2013 में Cochrane Database Of Systematic Reviews में प्रकाशित एक सिस्टमैटिक रिव्यू में शोधकर्ताओं ने पाया कि शकरकंद का सेवन करने से HbA1c में औसतन 0.3 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। शकरकंद के सप्लीमेंट का सेवन करने से HbA1c में मामूली सुधार देखा गया।
डायबिटीज रोगियों के लिए शकरकंद खाने का सही तरीका
1. भूनकर खाएं
शकरकंद को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद शकरकंद को जैतून का तेल और थोड़ा नमक डालकर भून सकते हैं।
2. उबालकर खाएं
उबले हुए शकरकंद को दूध के साथ मैश करके खा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- इंसुलिन लेने के बाद भी शुगर हाई? इन 8 गलतियों को तुरंत सुधारें
क्या शकरकंद खाने से इंसुलिन लेवल बढ़ सकता है?
शकरकंद सीधे तौर पर इंसुलिन नहीं बढ़ाता, लेकिन इसमें कार्ब्स और स्टार्च होता है। अधिक मात्रा में इसका सेवन लंबे समय तक करने से इंसुलिन लेवल बढ़ सकता है। टाइप 2 डायबिटीज में कई लोगों को इंसुलिन रेजिस्टेंस की समस्या होती है। ऐसी स्थिति में शरीर इंसुलिन बनाता है, लेकिन कोशिकाएं उसका सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पातीं।
साल 2011 में European Journal Of Nutrition & Food Safety में प्रकाशित एक अध्ययन में टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित लोगों पर आलू और शकरकंद के सेवन के बाद ग्लूकोज और इंसुलिन से जुड़ी प्रतिक्रिया का अध्ययन किया गया। इसमें दोनों खाद्य पदार्थों से ब्लड ग्लूकोज में बढ़ोतरी देखी गई।
शकरकंद खरीदते समय इन बातों का ध्यान रखें
- मध्यम आकार के शकरकंद खरीदें।
- ऐसे शकरकंद चुनें जो अपने आकार के हिसाब से भारी महसूस हों।
- जिन शकरकंदों पर धब्बे या अंकुर निकले हों, उन्हें न खरीदें।
- बिना धोए हुए शकरकंद को रसोई की अलमारी या किसी ठंडी और अंधेरी जगह पर लगभग एक हफ्ते तक स्टोर कर सकते हैं।
- शकरकंद को फ्रिज में रखने से बचें, क्योंकि इससे वे बहुत सख्त हो सकते हैं और पकाने में परेशानी हो सकती है।
- शकरकंद बाजार में डिब्बाबंद और फ्रोजन यानी जमे हुए रूप में भी मिलते हैं। डिब्बाबंद शकरकंद खरीदने से बचें, क्योंकि इनमें अक्सर सिरप और अतिरिक्त चीनी मिलाई जाती है।
अगर आप इंसुलिन या डायबिटीज की दवाएं लेते हैं, तो अपनी डाइट में बदलाव करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
निष्कर्ष:
डायबिटीज से पीड़ित लोग शकरकंद को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें मौजूद फाइबर, विटामिन और मिनरल्स सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। हालांकि, शकरकंद में कार्ब्स और स्टार्च भी होता है इसलिए इसे ज्यादा मात्रा में खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। बेहतर है कि मध्यम आकार का शकरकंद खाएं और इसे उबालकर या भाप में पकाकर सेवन करें। साथ ही, शकरकंद खाने के बाद ब्लड शुगर पर पड़ने वाले असर पर ध्यान दें।
image credit: magnific
FAQ
क्या वेट लॉस डाइट में शकरकंद को शामिल कर सकते हैं?
हां, वेट लॉस डाइट में शकरकंद को शामिल कर सकते हैं। इसमें मौजूद फाइबर से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इसे तलने के बजाय उबालकर या भाप में पकाकर खाना बेहतर है।क्या गर्भवती महिलाएं शकरकंद खा सकती हैं?
हां, गर्भवती महिलाएं अच्छी तरह पका हुआ शकरकंद खा सकती हैं। इसमें बीटा-कैरोटीन, फाइबर और पोटैशियम होता है, जो गर्भावस्था के दौरान पोषण देने में मदद करता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 09, 2026 18:45 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Neha Mohan Sinha
