Mon Nov 9, 2026 | 05:01 PM IST

Medically Reviewed by Ms Veena V , Clinical Dietician

क्या आप भी हर दूसरे दिन फूड आर्डर करके खाते हैं, जानें आपकी यह आदत स्वास्थ्य के लिए कितनी सही है?

हर दूसरे दिन फूड ऑर्डर करके खाने की आदत सही नहीं है। इससे सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। मोटापा बढ़ता है और कार्डियोवास्कुलर हेल्थ पर भी बुरा असर पड़ता है। जानें, इसके अन्य जोखिमों के बारे में।
क्या आप भी हर दूसरे दिन फूड आर्डर करके खाते हैं, जानें आपकी यह आदत स्वास्थ्य के लिए कितनी सही है?क्या आप भी हर दूसरे दिन फूड आर्डर करके खाते हैं, जानें आपकी यह आदत स्वास्थ्य के लिए कितनी सही है?

त्योहार का सीजन चल रहा है। इन दिनों हर कोई एक से एक बेहतरीन डिशेज एन्जॉय करना चाहता है। कुछ लोग इनका मजा घर में लेते हैं। जो लोग घर में तरह-तरह के व्यंजन नहीं बना पाते हैं, वे बाहर से फूड ऑर्डर करते हैं। कभी-कभी फूड ऑर्डर करके खाने में कोई बुराई नहीं है। हालांकि, ऐसे लोगों की संख्या भी कम नहीं है, जो रोज फूड ऑर्डर करके खाते हैं। क्या आप जानते हैं कि आपकी यह आदत कितनी सही है? इस बारे में विस्तार से जानने के लिए हमने Ms. Veena V, Chief Clinical Dietician & HOD - Department of Clinical Nutrition and Dietetics, Aster Whitefield Hospital से बात की।

हर दूसरे दिन फूड ऑर्डर करके खाने की आदत सही है या नहीं?

Is It Safe To Order Food Every Other Day Know Is This Habit Good Or NotIs It Safe To Order Food Every Other Day Know Is This Habit Good Or Not

अगर आप उन लोगों में से हैं, जो हर दूसरे दिन बाहर से खाना ऑर्डर करते हैं, तो आपको बता दें कि आपकी यह आदत बिल्कुल सही नहीं है। Journal of the Academy of Nutrition and Dietetics में प्रकाशित एक रिपोर्ट से पता चलता है, जो लोग बहुत बार बाहर का खाना ऑर्डर करके खाते हैं, उनमें (औसतन प्रतिदिन 2 या उससे अधिक बार बाहर का भोजन) में कभी-कभार बाहर खाने वालों (सप्ताह में 1 बार से कम) की तुलना में किसी भी कारण से होने वाली मृत्यु का जोखिम 49 फीसदी अधिक होता है।

रिपोर्ट में आगे यह भी बताया गया है कि हर दूसरे दिन बाहर का खाना खाने वालों में हार्ट से जुड़ी बीमारियां और कैंसर का रिस्क भी बहुत ज्यादा होता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि बाहर के खाने में सोडियम (नमक), सैचुरेटेड फैट, ट्रांस फैट और कैलोरी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इनका सेवन करने से फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और जरूरी पोषक तत्वों की कमी होती है।

हर दूसरे दिन बाहर का खाना खाने के जोखिम

1. पोषक तत्वों की कमी

Ms. Veena V बताती हैं, "जो लोग हर दूसरे दिन बाहर का खाना ऑर्डर करके खाते हैं, उनके शरीर में पोषक तत्वों की भारी कमी हो जाती है। दरअसल, बाहर के खाने में फाइबर, प्रोटीन जैसे जरूरी पोषक तत्व नहीं होते हैं। यहां तक कि इनमें विटामिन सी, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे माइक्रोन्यूट्रिएंट्स नहीं होते, जो कि इम्यूनिटी, इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस और मेटाबॉलिज्म के लिए जरूरी हैं।"

इसे भी पढ़ें: हर बार बाहर का खाना खाने पर पेट खराब होता है? फूड पॉइजनिंग और इनटॉलरेंस में अंतर जानें

2. स्वास्थ्य से जुड़े जोखिम

जब कोई बहुत ज्यादा मात्रा में बाहर का खाना खाता है, तो उनमें स्वास्थ्य से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का रिस्क भी रहता है। विशेषकर, जो लोग एक दिन में दो बार बाहर का खाना खाते हैं, उन्हें ब्लड प्रेशर, टाइप-2 डायबिटीज और फैटी लिवर जैसी मेटाबोलिक बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है।

3. कैलोरी में इजाफा

Ms. Veena V बताती हैं, "हर दूसरे दिन बाहर का खाना खाने से शरीर में कैलोरी इनटेक में भी भारी इजाफा देखने को मिलता है। एक्सपर्ट इसको समझाते हैं कि बाहर के खाने में सोडियम, अनहेल्दी फैट की मात्रा अधिक होती है। इनका सेवन करने से न सिर्फ शरीर में अनहेल्दी फैट बढ़ता है, बल्कि इसकी वजह से मोटापा भी बढ़ जाता है। ध्यान रखें कि मोटापा अपने आप में कई तरह की बीमारियों का मूल कारण बन सकता है।"

4. ब्लड शुगर में बदलाव

Ms. Veena V की मानें, "बार-बार बाहर का खाना खाने से शरीर में ब्लड शुगर का स्तर भी बदलता रहता है। विशेषकर, डायबिटीज के रोगियों के लिए यह बहुत ज्यादा घातक है। असल में, बाहर के खाने में रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट और शुगर की मात्रा अधिक होती है। इसलिए, इनका सेवन करने से शरीर में थकान बनी रहती है और ब्लड शुगर में तेजी से इजाफा हो जाता है।"

इसे भी पढ़ें: फूड इनटॉलरेंस का पता कैसे चलता है? गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट से जानिए किन टेस्ट्स से होती है इसकी पहचान

5. पाचन संबंधी समस्या

Ms. Veena V के मुताबिक, "हर दूसरे दिन बाहर का खाना खाने से पाचन संबंधी कई समस्याएं हो सकती हैं। इसमें ब्लोटिंग, कब्ज आदि शामिल हैं। सवाल है, ऐसा क्यों होता है? जैसा कि हमने पहले ही जिक्र किया है कि ऑर्डरकी गई खाने की चीजों में फाइबर की भारी कमी होती है। फाइबर की कमी के कारण पाचन तंत्र धीमा पड़ जाता है। ऐसे में कब्ज की समस्या ही नहीं, बल्कि सीने में जलन, एसिडिटी जैसी अन्य परेशानियां भी हो जाती हैं।"

एक्सपर्ट की सलाह

Ms. Veena V सलाह देती हैं, "हर दूसरे दिन बाहर का खाना खाने की आदत बिल्कुल सही नहीं है। कभी-कभार यानी सप्ताह या 15 दिन में एक बार बाहर का खाना सेफ हो सकता है। हालांकि, बाहर का खाना जिसमें सोडियम और कैलोरी की मात्रा अधिक होती है, इसका सेवन कम से कम ही करना चाहिए। अगर संभव हो, तो इस तरह की चीजों से पूरी तरह दूरी बना लें। बहरहाल, अगर आप रोजाना या हर दूसरे दिन इसका सेवन करते हैं, तो यह हार्ट प्रॉब्लम, मोटापा और कई अन्य समस्याओं की जड़ बन सकती है।"

इसे भी पढ़ें: क्या कुछ फूड्स खाते ही आपको होने लगता है सिरदर्द? गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट से जानें फूड इनटॉलरेंस का कनेक्शन

निष्कर्ष

कुल मिलाकर कहने की बात यह है कि हर दूसरे दिन बाहर का खाना खाना सही नहीं है। इससे सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इसकी वजह से कई गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं। इसलिए, हर दूसरे दिन खाना ऑर्डर करने की आदत में सुधार करें। खासकर, छोटे बच्चों को इस तरह की चीजों से दूर रखें।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • क्या रेस्टोरेंट के भोजन की प्लास्टिक पैकेजिंग और एल्युमिनियम फॉयल से भी स्वास्थ्य को नुकसान होता है?

    हां, गर्म खाने के संपर्क में आने से प्लास्टिक कंटेनरों से BPA और माइक्रोप्लास्टिक्स तथा फॉयल से एल्युमिनियम के कण भोजन में घुल जाते हैं। इससे शरीर में हार्मोनल असंतुलन पैदा जो जाता है।
  • क्या बाहर से बार-बार मंगाए जाने वाले चाइनीज में मौजूद अजीनोमोटो भी सेहत पर बुरा असर डालता है?

    हां, इससे सिरदर्द, मतली, पसीना आना और भूख को अनियंत्रित करने जैसी कई समस्याएं हो जाती हैं।

Read Next

→ गोवर्धन पूजा पर बनने वाला पारंपरिक अन्नकूट सेहत के लिए क्यों है सुपरफूड? जानें इसके 5 फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Health Journalist

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 09, 2026 16:30 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Ms Veena V