दिवाली पूजन के बाद अगले दिन देशभर में गोवर्धन पूजा होती है, लेकिन इस साल गोवर्धन पूजा दिवाली के अगले दिन नहीं है। इस वजह से लोगों में गोवर्धन पूजा (govardhan puja kab hai 2026 mein) को लेकर काफी कंफ्यूजन हो रही है। दरअसल गोवर्धन के दिन पूजा में घरों और मंदिरों में अन्नकूट बनाने की परंपरा है। इस खास प्रसाद में कई तरह की सब्जियां मिलाई जाती हैं। वैसे तो अन्नकूट का धार्मिक महत्व है, लेकिन सेहत के लिहाज से भी यह बहुत फायदेमंद है। इस बारे में हमने Rhitika Sharma, Senior Dietitian (Nutrition Consultant), Sarvodaya Hospital, Faridabad से बात की। उन्होंने बताया कि अन्नकूट में लौकी, कद्दू, बैंगन, गाजर, मटर, मूली, फूलगोभी और सेम जैसी सब्जियों मिलाई जाती है। इससे कई तरह के विटामिन, मिनरल्स और फाइबर मिल सकते हैं।
गोवर्धन पूजा में बनने वाले अन्नकूट के क्या फायदे हैं?
Rhitika Sharma कहती हैं कि गोवर्धन पूजा में अन्नकूट को प्रसाद के तौर पर दिया जाता है और इसे बनाने में कई मौसमी सब्जियां मिलाई जाती है। इस वजह से हेल्थ के लिए यह सब्जी काफी फायदेमंद मानी जाती है।
1. अलग-अलग सब्जियों से न्यूट्रिशन मिलना
अन्नकूट में कई मौसमी और लोकल सब्जियां मिलाई जाती हैं। इसमें लौकी, कद्दू, बैंगन, गाजर, मूली, मटर, आलू और सेम जैसी सब्जियां शामिल होती है। इन सभी सब्जियों में कई तरह के न्यूट्रिएंट्स होते हैं। जैसे गाजर में बीटा-कैरोटीन पाया जाता है, वहीं हरी सब्जियों से फोलेट और विटामिन K मिल सकते हैं। मटर और सेम जैसी सब्जियां फाइबर के साथ कुछ मात्रा में प्रोटीन भी देती हैं। इस तरह अन्नकूट में कई सब्जियां शामिल करने से एक ही सब्जी में अलग-अलग पोषक तत्व मिल सकते हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, अलग-अलग वैरायटी की सब्जियां और दाल बैलेंस्ड डाइट का हिस्सा होती है। इससे सभी तरह के न्यूट्रिशन मिल सकते हैं।
2. फाइबर का डाइजेशन में मदद करना
गोवर्धन पूजा (goverdhan pooja) में बनने वाले अन्नकूट में शामिल सब्जियों में डाइटरी फाइबर होता है। फाइबर डाइजेशन में मदद करता है। इससे देर तक पेट भरा हुआ महसूस होता है और कब्ज की समस्या भी नहीं होती। फाइबर में मौजूद गुड बैक्टीरिया आंतों के लिए अच्छे होते हैं। ये प्रीबायोटिक की तरह काम करने वाला माना जाता है, क्योंकि ये गट माइक्रोबायोम को मदद कर सकते हैं। हालांकि, जिन लोगों को IBS, गैस या पेट फूलने की समस्या रहती है, उन्हें अन्नकूट में सब्जियों अपने पेट के अनुसार डालनी चाहिए।
3. रंग-बिरंगी सब्जियों से एंटीऑक्सीडेंट्स मिलना
अन्नकूट में अलग-अलग रंगों की सब्जियां शामिल की जाती हैं। इन सब्जियों में कई तरह के फाइटोन्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद हो सकते हैं। जैसे कद्दू में बीटा-कैरोटीन, टमाटर में लाइकोपीन और हरी सब्जियों में अलग-अलग कैरोटिनॉयड्स और पॉलीफेनॉल्स पाए जाते हैं। ये शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसलिए खाने में सिर्फ एक या दो सब्जियां लेने के बजाय अलग-अलग रंगों की सब्जियां शामिल करना न्यूट्रिशन के लिहाज से बेहतर हो सकता है।
goverdhan pooja annkoot
यह भी पढ़ें- प्रोटीन के लिए दाल-पनीर ही नहीं, ये 7 शाकाहारी चीजें भी हैं बेस्ट
4. अन्नकूट से विटामिन. प्रोटीन और मिनरल्स मिलना
अन्नकूट में इस्तेमाल होने वाली सब्जियों से विटामिन C, फोलेट, पोटैशियम, मैग्नीशियम और दूसरे माइक्रो न्यूट्रिएंट्स मिल सकते हैं। विटामिन C शरीर के इम्यून सिस्टम और कोलेजन बनाने की प्रक्रिया को बेहतर रखता है। वहीं, पोटैशियम मांसपेशियों के नॉर्मल फंक्शन और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। अन्नकूट में मटर, सेम या दूसरी फलियां मिलाने से प्लांट-बेस्ड प्रोटीन की मात्रा बढ़ सकती है।
5. वजन को कंट्रोल करने में मददगार
अन्नकूट में सब्जियों की मात्रा अधिक होने से पेट काफी समय तक भरा हुआ महसूस होता है। इस वजह से लोग स्नैक्स या जंक फूड खाने से बच जाते हैं। अगर अन्नकूट को सीमित तेल और संतुलित नमक के साथ बनाया जाए, तो इसे वेट मैनेजमेंट में शामिल किया जा सकता है। अगर अन्नकूट में आलू, घी, तेल, मूंगफली या अन्य कैलोरी वाली सामग्री डाल दी जाए, तो इससे सब्जी की कुल कैलोरी बढ़ सकती है। इसलिए अन्नकूट को हेल्दी बनाने के लिए सिर्फ सब्जियों की संख्या ही नहीं, बल्कि पूरी रेसिपी पर ध्यान देना जरूरी है।
अन्नकूट को हेल्दी बनाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके
Rhitika Sharma ने कहा कि अन्नकूट को हेल्दी बनाने के लिए इन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।
- अन्नकूट में अलग-अलग रंगों की मौसमी सब्जियां शामिल करें। इससे न्यूट्रिशन की मात्रा बनी रहती है।
- स्वाद के लिए तेल या घी इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन इसकी मात्रा जरूरत से ज्यादा न बढ़ाएं।
- अन्नकूट में नमक का इस्तेमाल सीमित रखें। स्वाद बढ़ाने के लिए अदरक, मसालों और हरी धनिया का उपयोग किया जा सकता है।
- कुछ सब्जियों को जरूरत से ज्यादा नहीं पकाना चाहिए। इसलिए अन्नकूट में कौन सी सब्जी पहले जाएगी और कौन सी बाद में, इस पर ध्यान देना चाहिए।
- अगर अन्नकूट में फलियां कम हैं, तो प्रोटीन के लिए दाल का इस्तेमाल किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- क्या हेल्दी फूड्स ज्यादा खाने से भी वजन बढ़ सकता है? जानें एक्सपर्ट से
निष्कर्ष
गोवर्धन पूजा के प्रसाद अन्नकूट में अगर आलू या स्टार्च वाली सब्जियां मिलाई है, तो डायबिटीज से पीड़ित लोगों को सीमित मात्रा में लेना चाहिए। अन्नकूट से मिलने वाले फायदे ये बताते हैं कि सेहतमंद रहने के लिए मौसमी और लोकल सब्जियों का इस्तेमाल सबसे ज्यादा बेहतर है। अन्नकूट बनाते समय तेल, घी और नमक की मात्रा संतुलित रखें, ताकि स्वाद के साथ न्यूट्रिशन का भी ध्यान रखा जा सके।
All Image Credit: Magnific
FAQ
अन्नकूट में प्याज और लहसुन का प्रयोग न होने के बावजूद यह सेहत के लिए इतना असरदार क्यों माना जाता है?
आयुर्वेदिक सात्विक सिद्धांतों के अनुसार, प्याज और लहसुन की जगह इसमें हींग, अदरक, अजवाइन, सौंफ और हरी मिर्च का इस्तेमाल किया जा सकता है। ये औषधीय मसाले वात और कफ दोष को संतुलित करते हैं।क्या प्रदूषण के मौसम में अन्नकूट शरीर को डिटॉक्सिफाई (Detoxify) करने में मदद करता है?
अन्नकूट में इस्तेमाल होने वाले कद्दू, लौकी, मूली, पालक और बथुआ जैसी सब्जियों में कई ऐसे न्यूट्रिशन होते हैं, जो डिटॉक्स करने में मदद कर सकते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 09, 2026 15:28 IST
Modified By : Aneesh Rawat Nov 09, 2026 15:28 IST
Published By : Aneesh Rawat
Reviewed By : Rhitika Sharma
