Fri Sep 11, 2026 | 09:04 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

इस दिन पड़ रही है Makar Sankranti 2026, जानें घर-घर में बनने वाली इन 6 चीजों को खाने के फायदे

इस साल मकर संक्रांति (makar sankranti 2026 date) किस दिन पड़ रही है, इसे लेकर थोड़ा कंफ्यूजन है। ऐसे में जानते हैं Makar sankranti 2026 कब है और मकर संक्रांति फूड्स (makar sankranti famous foods) के बारे में।

मकर संक्रांति (Makar Sankranti) का त्योहार पूरे भारत में जोश और उल्लास के साथ मनाया जाता है। हर राज्य में इसे अलग-अलग नामों से जाना जाता है। कहीं इसे लोहड़ी कहते हैं तो कोई इसे उत्तरायण कहता है तो दक्षिण भारत में इस दिन पोंगल मनाते हैं बाकी जगहों पर खिचड़ी कहा जाता है। इस साल मकर संक्रांति को लेकर थोड़ी कंफ्यूजन की स्थिति बनी हुई है। लोगों को समझ नहीं आ रहा कि ये त्योहार 14 जनवरी को मनाया जाएगा या 15 जनवरी (makar sankranti 2026 kab hai)? आइए, जानते हैं इसकी सही तारीख और साथ ही जानेंगे मकर संक्रांति बनने वाले कुछ ट्रेडिशनल फूड्स के बारे में और उनके फायदे।

2026 की मकर संक्रांति कब मनाई जाएगी?

14 या 15 जनवरी, 2026 की मकर संक्रांति कब मनाई जाएगी (makar sankranti 2026 date) इसे लेकर कंफ्यूज होने की जरूरत नहीं है क्योंकि इस बार ये 14 जनवरी को ही मनाई जाएगी। दरअसल, मकर संक्रांति की तिथि 14 जनवरी को दोपहर 3 बजे से लग जाएगी और अगले दिन 15 को 3 बजे तक रहेगी। ऐसे में 14 जनवरी से ही ये उत्सव शुरू हो जाएगा।

मकर संक्रांति ट्रेडिशनल फूड्स के फायदे-Makar sankranti 2026 traditional foods benefits

मकर संक्रांति पर भारत के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग रेसिपी (makar sankranti traditional recipe) बनाई और खाई जाती है। हर डिश के अपने खास फायदे होते है और इस मौसम में इन्हें खाने की अपनी एक खास अहमियत होती है। आज हम 6 ऐसे ही फूड्स (makar sankranti famous foods) के बारे में जानेंगे और इन्हें खाने के क्या फायदे हैं इसके बारे में जयपुर में स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain) से।

1. तिल-Sesame Seeds

  • मकर संक्रांति पर तिल से बनी चीजें पूरे भारत में खाई जाती हैं। सर्दियों में तिल का सेवन:
  • शरीर को प्राकृतिक गर्माहट देता है
  • फटी और रूखी त्वचा को हेल्दी बनाए रखता है
  • हड्डियों और जोड़ों को मजबूत करता है
  • तिल में ओमेगा-6 फैटी एसिड के साथ-साथ ओमेगा-3 (ALA) भी पाया जाता है, जो दिल और दिमाग की सेहत के लिए फायदेमंद है। यह ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने और सर्दियों में ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: मकर संक्रांति पर क्यों बताई गई है तिल के तेल से नहाने की परंपरा? जानें कितना फायदेमंद है तिल के तेल का स्नान

2. गुड़ की मिठाइयां-Jaggery Sweets

मकर संक्रांति पर तिल के लड्डू, तिलकुट, तिलपट्टी और चिक्की जैसी गुड़ से बनी मिठाइयां खूब खाई जाती हैं। इनके फायदे:

  • शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है
  • इम्यूनिटी मजबूत होती है
  • जोड़ों की अकड़न और शरीर दर्द से राहत मिलती है
  • गुड़ में आयरन, कैल्शियम, फाइबर और हेल्दी फैट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो सर्दियों की बीमारियों से बचाव में मदद करते हैं।

Khichadi

3. खिचड़ी-Khichadi

खिचड़ी मकर संक्रांति का एक खास प्रतीकात्मक व्यंजन है, जिसे नए चावल और दाल से बनाया जाता है। कई लोग इसमें गोभी, मटर और आलू जैसी मौसमी सब्जियां मिलाकर ऊपर से घी डालकर खाते हैं।

खिचड़ी के स्वास्थ्य लाभ:

  • खिचड़ी शरीर संतुलित पोषण प्रदान करता है जैसे कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और फाइबर
  • खिचड़ी आसानी से पचने वाला भोजन है
  • खिचड़ी शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा प्रदान करती है
  • यह एक संपूर्ण आहार है जो सर्दियों में शरीर को जरूरी पोषक तत्व देता है।

इसे भी पढ़ें: Khichdi Benefits: मकर संक्रांति पर जरूर खाएं खिचड़ी, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

4. पूरन पोली-Puran Poli

पूरन पोली एक पारंपरिक महाराष्ट्रीयन डिश है, जिसे मकर संक्रांति पर फसल कटाई के उत्सव के रूप में खाया जाता है। यह गुड़ और दाल से बनाई जाती है। इसके कई फायदे हैं जैसे कि

  •  पूरन पोली कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन से भरपूर है।
  • शरीर को भरपूर ऊर्जा देती है
  • मौसमी बीमारियों से बचाव में मददगार है
  • ठंड के मौसम में यह शरीर की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करती है।

इसे भी पढ़ें: आयुर्वेद के अनुसार इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए फॉलो करें ये 6 स्टेप्स, मौसमी बीमारियों से भी होगा बचाव

5. उंधियू-Undhiyu

गुजरात में मकर संक्रांति पर उंधियू खाना परंपरा है। यह एक धीमी आंच पर बनने वाला व्यंजन है, जिसमें पापड़ी, शकरकंद, आलू और अन्य मौसमी सब्जियां डाली जाती हैं।
उंधियू के फायदे कई हैं, जैसे कि

  • उंधियू शरीर को अंदर से गर्म रखता है
  • विटामिन और मिनरल्स से भरपूर ये है डिश
  • पाचन और इम्यूनिटी को बेहतर बनाता है
  • दाल, फलियां और सब्जियों का यह कॉम्बिनेशन शरीर के लिए मल्टी-न्यूट्रिएंट पावरहाउस की तरह काम करता है।

6. मकर चौला-Makara Chaula

ओडिशा में लोग मकर संक्रांति पर मकर चौला खाते हैं। इसमें ताजे चावल, गुड़, केला, नारियल और दूध का पौष्टिक, बिना पका मिश्रण देवताओं को समृद्धि के लिए अर्पित किया जाता है, जो नई शुरुआत और कृषि की प्रचुरता का प्रतीक है। चावल जहां शरीर को एनर्जी देता है वहीं, केला पोटेशियम से भरपूर है और दिल के लिए हेल्दी। नारियल, शरीर को हेल्दी फैट प्रदान करते हैं और मीठे गुड़ का एक पौष्टिक मिश्रण स्वाद को बैलेंस करने के साथ शरीर को गर्मी प्रदान करता है।

इस प्रकार से मकर संक्रांति पर आप इन चीजों को बनाकर खा सकते हैं और इन तमाम हेल्दी डिश के फायदे ले सकते हैं। तो आप सभी को हैप्पी मकर संक्रांति, सेहत से जुड़े इस खास त्योहार को पूरे परिवार के साथ आराम और हर्षोल्लास के साथ मनाएं।

Read Next

वजन बढ़ाते हैं ये 5 फूड्स, 2026 में कैलोरी घटाने के लिए इन्हें कहें अलविदा

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 14, 2026 11:21 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Jan 14, 2026 11:21 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Jan 12, 2026 14:32 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Jan 12, 2026 14:30 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Jan 12, 2026 11:57 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Archana Jain
  • Jan 12, 2026 11:57 IST

    Published By : Pallavi Kumari

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content