Arrowroot ke fayde: दिल को सेहतमंद रखना आसान नहीं होता खासकर कि आज के समय में जब हर दिन स्ट्रेस बढ़ रहा है और हमारी लाइफस्टाइल खराब हो रही है। ऐसे में हाई कोलेस्ट्रॉल, हाई बीपी और दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। इस स्थिति में डाइट में कुछ बातों का ख्याल रखना आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकता है। जैसे कि अरारोट। अरारोट का आटा अक्सर हम सभी के यहां तरह-तरह की चीजों को बनाने में इस्तेमाल होता रहा है। दरअसल, इसका इस्तेमाल किसी भी चीज के टैक्चर को गाढ़ा करने में मदद करता है। लेकिन, आज हम बात करेंगे कि दिल की सेहत के लिए अरारोट के क्या फायदे हैं। जानते हैं इस बारे में Ms. Satavisha Basu, Senior Dietician, Narayana Hospital, Howrah से।
क्या दिल के लिए फायदेमंद है अरारोट-Is Arrowroot is beneficial for heart?
अरारोट एक स्टार्ची सब्जी है जो कि राइजोम नाम के एक पौधे की जड़ है। यह जमीन में होता है और इसे कंद फल कहते हैं। अरारोट में पोटैशियम होता है जो कि दिल के लिए फायदेमंद माना जाता है। लगभग 100 ग्राम अरारोट में 454 mg पोटैशियम होता है, हार्ट वेसेल्स को चौड़ा करने और ब्लड सर्कुलेशन को सही रखने में मदद करता है। यह पोटैशियम, शरीर के कई अंगों के कामकाज में मददगार है। इसके अलावा भी इसके कई फायदे हैं जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
इसे भी पढ़ें: दस्त और लूज मोशन होने पर ऐसे करें अरारोट का प्रयोग, जल्द दूर होगी समस्या
वासोडिलेटर है अरारोट
अरारोट वासोडिलेटर है जो कि ब्लड वेसेल्स और धमनियों को चौड़ा करने के साथ ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है। ये ब्लड प्रेशर को रेगुलेट करने के साथ धमनियों को लंबे समय तक हेल्दी रखने में मदद कर सकता है। इसके अलावा ये एथेरोस्क्लेरोसिस और स्ट्रोक के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है।
कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार
अरारोट में एल्कलॉइड, फेनॉलिक और सैपोनिन जैसे कंपाउंड होते हैं जो कि कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। दरअसल, हमारी धमनियों में कोलेस्ट्रॉल जमा होने से से ब्लड वेसेल्स का रास्ता सकड़ा हो जाता है और फिर ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है जिससे हाई बीपी की समस्या हो सकती है। ऐसे में अरारोट का सेवन कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने वाले लिपिड्स को कम करने और इन्हें शरीर में जमा होने से रोक सकता है जिससे कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।
ग्लूटेन फ्री है
खास बात यह है कि अरारोट नेचुरली ग्लूटेन फ्री अनाज है जो कि दिल के लिए भी सेहतमंद है। इसके अलावा अलग-अलग कारणों से लोग इसका सेवन कर सकते हैं जैसे कि मोटापे से पीड़ित लोग शरीर में कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए और अनहेल्दी फैट लिपिड्स को बढ़ने से रोकने के लिए अरारोट का सेवन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: क्या चेहरे पर अरारोट पाउडर इस्तेमाल करना सेफ है? जानें डॉक्टर से
डाइट में कैस शामिल करें अरारोट
सूप में शामिल करें
अरारोट को आप सूप में शामिल कर सकते हैं जो कि इसे एक गाढ़ा टैक्सचर देने के साथ टेस्ट को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। इसके अलावा अरारोट के इस्तेमाल से आप सूप भी बना सकते हैं जिसके लिए लहसुन और बाकी सब्जियों को चॉप कर लें और उबाल लें। फिर अरारोट के साथ इसे मिलाकर तैयार कर लें।
सब्जियों की ग्रेवी के लिए इसका इस्तेमाल करें
अरारोट को कई प्रकार से आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। जैसे कि आप इसकी ग्रेवी बनाकर इनमें सब्जियों को पकाकर मिला सकते हैं जो कि इसके टेस्ट को बेहतर बनाने के साथ आपके शरीर के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। तो अगर आपने कभी ट्राई नहीं किया है तो सब्जियों की ग्रेवी के लिए आप अरारोट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
स्नैक्स, स्मूदी और बेकिंग में शामिल करें
आप अरारोट को स्मूदी बनाने और बेकिंग के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। मैदा की जगह आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको कोलेस्ट्रॉल बढ़ने और आपको दिल की बीमारियों की चिंता नहीं होगी। तो आप स्नैक्स, स्मूदी और बेकिंग लिए अरारोट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
तो अगर आप सोचते हैं कि अरारोट अनहेल्दी फूड है तो आप गलत हैं। आपको इसे डाइट में शामिल करना चाहिए भले ही ज्यादा मात्रा में इसे न लें पर एक बैलेंस तरीके से लें ताकि आपको नुकसान भी न हो और आपको इसके तमाम फायदे मिल सके।
FAQ
क्या मैं रोज अरारोट खा सकती हूं?
रोज किसी भी चीज का सेवन सेहतकारी नहीं है भले ही यह अरारोट क्यों न हो। अरारोट को अगर आप अपनी डाइट में शामिल भी कर रहे हैं तो बस थोड़ी मात्रा में ही लें। ज्यादा मात्रा में रोज इसे लेना सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का कारण बन सकता है।अरारोट क्या होता है साइड इफेक्ट्स?
अरारोट का ज्यादा सेवन आंतों के कामकाज को प्रभावित कर सकता है और इससे आपको कब्ज की समस्या हो सकती है। इसके अलावा अरारोट से आपको एलर्जी हो सकती है, खुजली, सूजन और सांस की समस्या भी हो सकती है।अरारोट को दूध में मिलाने से क्या होता है?
अरारोट को दूध में मिलाकर आप इसे एक गाढ़ा टैक्सचर दे सकते हैं। इसे अक्सर मिठाई बनाने और और उन चीजों के लिए इस्तेमाल किया जाता है जिसका टैक्सचर गाढ़ा होना चाहिए।