Expert

Khichdi Benefits: मकर संक्रांति पर जरूर खाएं खिचड़ी, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

मकर संक्राति में अक्सर लोग खिचड़ी खाते हैं। यह आपके वजन को संतुलित रखते और बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद करता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
Khichdi Benefits: मकर संक्रांति पर जरूर खाएं खिचड़ी, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे


Health Benefits Of Makar Sankranti Khichdi In Hindi: मकर संक्रांति आने वाली है। इस दिन की हर कोई बहुत जोर-शोर से तैयारी कर रहा है। वैसे भी इस साल का यह पहला त्योहार है। ऐसे में मकर संक्रांति को लेकर सबके मन में नया उत्साह बना है। ज्यादातर घरों में इस दिन पीली खिचड़ी बनती है। इसे हर कोई बहुत चाव से खाता है और त्योहार का आनंद लेता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि पीली खिचड़ी खाकर न सिर्फ त्योहार का आनंद उठाया जा सकता है, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभकारी होती है? जी, हां! यहां हम आपको बता मकर संक्राति में खिचड़ी खाने के फायदों (khichdi khane ke fayde) के बारे में।

खिचड़ी खाने के फायदे- Health Benefits Of Khichdi In Hindi

प्रोटीन से भरपूर- Full Of Protein

डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी कहती हैं, "खिचड़ी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। यह प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। दरअसल, खिचड़ी बनाने के लिए दाल का इस्तेमाल किया जाता है। दाल, प्रोटीन से भरपूर होते हैं। इसे बच्चे से लेकर बुजुर्ग व्यक्ति तक कोई भी अपनी डाइट का हिस्सा बना सकता है।"

इसे भी पढ़ें: मकर संक्रांति पर इस तरह बनाएं हेल्दी खिचड़ी, जानें खिचड़ी खाने के फायदे

पाचन रखे दुरुस्त- Easy To Digest

दिव्या गांधी के अनुसार, "खिचड़ी खाने से पाचन क्षमता दुरुस्त रहती है। खिचड़ी कम से कम मसालों की मदद से पकाई जाती है। इसमें शायद ही कोई ऐसी सामग्री का उपयोग किया जाता है, जिससे पचाने में शरीर को मेहनत लगती है। यही कारण है कि ज्यादातर डॉक्टर बीमार व्यक्ति को खिचड़ी खाने की सलाह देते हैं। अगर आप अपनी डाइट में खिचड़ी को शामिल करते हैं, तो इससे पेट से जुड़ी समस्याओं का रिस्क भी बहुत कम होता है।"

इसे भी पढ़ें: मकर संक्रांति पर क्यों बनाई जाती है खिचड़ी, जानें इसका महत्व और स्वादिष्ट खिचड़ी बनाने की रेसिपी

वजन कम करने में सहायक- Helps To Reduce Weight

Health Benefits Of Khichdi In Hindi

खिचड़ी खाने से वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है। दिव्या गांधी बताती हैं, "खिचड़ी में प्रोटीन युक्त चीजों का उयोग किया जाता है। जबकि, इसमें कार्ब्स का इस्तेमाल बमुश्किल होता है। इस कारण आप इसे न सिर्फ आसानी से पचा सकते हैं, बल्कि वजन कम करने में भी यह अहम योगदान निभा सकता है। अच्छी बात ये भी है कि खिचड़ी खाने से आपको सभी जरूरी न्यूट्रिएंट्स भी मिलते हैं।"

इम्यूनिटी बूस्ट होती है- Boost Immunity

दिव्या गांधी कहती हैं, "खिचड़ी इम्यूनिटी बूस्ट करने में भी सहायक भूमिका निभाती है। खिचड़ी में हल्दी का इस्तेमाल किया जाता है। हल्दी को सदियों से हमारे यहां बीमारियों से रिकवरी के लिए उपयोग किया जाता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं। मकर संक्राति में बनने वाली खिचड़ी में हल्दी डाली जाती है। हल्दी की मदद से एलर्जी का ट्रीटमेंट किया जा सकता है, लिवर कंडीशन में सुधार होता है और कई अन्य बीमारियों का रिस्क भी कम होता है।"

बॉडी डिटॉक्स होती है- Detox Your body

Detox Your body

दिव्या गांधी की मानें, खिचड़ी खाने से बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। असल में, खिचड़ी खाने से वजन को संतुलित रखा जा सकता है और पाचन क्षमता बेहतर होती है। जब आप खिचड़ी खाते हैं, तो लंबे समय तक पेट भरे का अहसास होता है। ऐसे में जंक फूड या स्नैक्स खाने से बचते हैं। जब आप अनहेल्दी चीजों का सेवन कम करते हैं, तो इससे बॉडी डिटॉक्स होने में भी मदद मिलती है। खिचड़ी खाने से हार्ट पर भी अच्छा असर पड़ता है।

Image Credit: Freepik

Read Next

फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए पुरुष करें इन फलों का सेवन, बढ़ेगा स्पर्म काउंट

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version