Fri Nov 6, 2026 | 01:28 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

रूप चौदस (नरक चतुर्दशी) के दिन लगाया जाता है ये पारंपरिक उबटन, जानें तरीका और फायदे

रूप चौदस का त्योहार इस बार 7 नवंबर (roop chaudas kab hai) को है। इस दिन खासतौर पर ये उबटन लगाया जाता है जो कि पारंपरिक विधि से बनाई जाती है। आइए, जानते हैं इसकी रेसिपी और फायदे।
रूप चौदस (नरक चतुर्दशी) के दिन लगाया जाता है ये पारंपरिक उबटन, जानें तरीका और फायदेरूप चौदस (नरक चतुर्दशी) के दिन लगाया जाता है ये पारंपरिक उबटन, जानें तरीका और फायदे

दिवाली पांच दिनों का त्योहार है, जिसकी शुरुआत धनतेरस से होती है और इसके बाद नरक चतुर्दशी और दिवाली। नरक चतुर्दशी, जिसे रूप चौदस भी कहते हैं इस बार 7 नवंबर (roop chaudas kab hai) को है। रूप चौदस के दिन भारतीय घरों में पारंपरिक उबटन बनता है और माना जाता है कि इस दिन इसे लगाने से चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के साथ सर्दियों से जुड़ी कई समस्याओं से बचाव होता है। सबसे पहले जान लेते हैं इस पारंपरिक उबटन की रेसिपी और हरियाणा के सिरसा स्थित रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से इसके फायदे।

रूप चौदस के दिन पारंपरिक उबटन कैसे बनाएं?

रूप चौदस के दिन चंदन, बेसन, गुलाब जल और दूध से यह पारंपरिक उबटन बनाया जाता है। दरअसल, ये चारों ही चीजें स्किन को साफ करने के साथ त्वचा को मॉइस्चराइज करता है। इसे बनाने का तरीका बहुत आसान है और आप इसे घर पर कुछ ही मिनटों में बना सकते हैं जैसे-

  • सबसे पहले 2 चम्मच बेसन पाउडर लें।
  • इसमें 1 चम्मच चंदन पाउडर मिला लें।
  • इसमें थोड़ा सा गुलाब जल मिला लें।
  • अंत में एक अच्छा टैक्सचर देने के लिए इसमें दूध मिला लें।

रूप चौदस के दिन कब और कैसे लगाएं ये उबटन?

रूप चौदस के दिन यह उबटन सुबह लगाया जाता है। इसे सुबह नहाने से पहले लगाया जाता है। इसे आपको अपने चेहरे पर 20 मिनट लगाना है। इसके बाद त्वचा को स्क्रब करना है और ठंडे पानी से पोछकर स्किन को साफ करना है।

इसे भी पढ़ें: गुलकंद और दूध से पाएं फेस में नेचुरल ग्लो, एक्सपर्ट से जानें सेवन का सही तरीका

रूप चौदस के दिन इस पारंपरिक उबटन को लगाने के फायदे

डॉ. श्रेय कहते हैं कि रूप चौदस के दिन पारंपरिक उबटन लगाने के कई फायदे हैं जैसे सबसे पहले तो यह त्वचो अंदर से साफ करती है। दरअसल, बात बेसन की करें तो यह स्क्रबर की तरह काम करता है और स्किन पोर्स में जमा गंदगी को साफ करने में मदद करता है। इसके अलावा

चंदन त्वचा को ठंडा करने के साथ हीलिंग में मददगार है

चंदन त्वचा को ठंडा करने के साथ इसकी बनावट को बेहतर बनाने में मददगार है। डॉ. श्रेय कहते हैं कि चंदन सनबर्न को कम करने में मददगार है। इसके अलावा यह स्किन को ठंडा करने के साथ दाग-धब्बों को साफ करने और टैनिंग कम करने में मददगार है। इतना ही नहीं, चंदन एंटी एजिंग गुणों से भरपूर है जो कि झुर्रियों को कम करने के साथ फाइन लाइन्स से बचाव में मददगार है।

दूध स्किन को नरिश करने में मददगार है

दूध स्किन को नरिश करने के साथ त्वचा के पीएच को बैलेंस रखने में मददगार है। इसके अलावा यह दाग-धब्बों को कम करने के साथ डेड स्किन को हटाकर स्किन को साफ और सुंदर बनाने में मददगार है। इसके अलावा इसका लैक्टिक एसिड, ग्लोइंग स्किन पाने में मददगार है।

roop_chaudas_ubtanroop_chaudas_ubtan

इसे भी पढ़ें: स्किन पर छोटे-छोटे बम्प्स (दाने) होने का क्या कारण है? डॉक्टर से जानें

गुलाब जल त्वचा को मॉइस्चराइज करने में मददगार

डॉ. श्रेय कहते हैं कि गुलाब जल त्वचा को मॉइस्चराइज करने के साथ, सर्दियों में होने वाली ड्राईनेस को कम करने में मददगार है। खास बात यह है कि इसमें एंटी एंजिंग गुण होते हैं जो कि झुर्रियों को रोकते हैं और सर्दियों में दिखने वाले फाइन लाइन्स को भी कम कर सकते हैं। इसके अलावा इसका टोनर आपकी त्वचा की बनावट को बेहतर बनाने में मददगार है। साथ ही यह स्किन की टोनिंग में भी मददगार है।

सर्दियों में होने वाली स्किन की समस्याओं को कम करने में मददगार

डॉ. श्रेय कहते हैं कि रूप चौदस का ये नुस्खा सर्दियों से जुड़ी समस्याओं को करने में मददगार है। दरअसल, सर्दियां आने के साथ जहां, स्किन ड्राई हो जाती है वहां ये उबटन स्किन को नरिश करने के साथ त्वचा को हाइड्रेट करने में मददगार है। इसके अलावा यह उबटन स्किन टैनिंग और पिग्मेंटेशन को भी कम करने में भी मददगार है। साथ ही सर्दियों में जिन लोगों को चेहरे पर खुजली और ड्राईनेस होने लगती है उनके लिए भी यह फायदेमंद है। यह त्वचा के पीएच को बैलेंस करने के साथ इन समस्याओं से निजात दिलाने में मददगार है।

निष्कर्ष:

डॉ. श्रेय कहते हैं कि रूप चौदस हमारे सभ्यता का हिस्सा है और हर किसी को इसे फॉलो करना चाहिए। ध्यान देने वाली बात यह है कि आप इसमें बेसन की मात्रा सही रखें। इसके अलावा जिन लोगों की एक्ने वाली स्किन है वह इसमें थोड़ा सा हल्दी पाउडर डाल सकते हैं जो कि एंटी बैक्टीरियल है और त्वचा में एक्ने को कम करने के साथ त्वचा की बनावट को बेहतर बनाने में मददगार है।

FAQ

  • चेहरे पर बेसन कब लगाना चाहिए?

    चेहरे पर बेसन आप शाम को लगाएं या सुबह। आप बेसन में दूध और दही मिलाकर अपने चेहरे पर लगा सकते हैं जो कि स्किन के लिए अलग-अलग तरीके से काम करती है।
  • क्या बेसन त्वचा को काला करता है?

    बेसन त्वचा को काला नहीं करता बल्कि, यह पिग्मेंटेशन को कम करने में मददगार है। इसके अलावा यह स्किन की स्क्रबिंग में भी मददगार है।

Read Next

→ मुंहासों पर एलोवेरा जेल लगाएं या नीम का पेस्ट? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें क्या है बेहतर

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 06, 2026 12:36 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma