आज के समय में ज्यादातर लोग हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान रहते हैं, जो एक आम बीमारी है। लंबे समय तक ब्लड प्रेशर का स्तर बढ़ा रहने पर व्यक्ति को ब्लड वेसल्स, दिल, किडनी और शरीर के अन्य अंगों पर बुरा असर हो सकता है। ऐसे में ब्लड प्रेशर के स्तर को नियंत्रित रखने के लिए बैलेंस डाइट लेने और रोज की हेल्दी आदतों को अपनाना जरूरी हो जाता है। इसके अलावा, इसके लिए कुछ हर्बल ड्रिंक्स को भी लिया जा सकता है। जिनसे स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने में भी मदद मिलती है। ऐसे में आइए आयुर्वेदा की डायरेक्टर, स्त्री रोग विशेषज्ञ और आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा (Ayurvedic Dr. Chanchal Sharma, Director and Gynecologist, Asha Ayurveda) से जानें।
हाई ब्लड प्रेशर के लिए 5 हर्बल ड्रिंक्स
आयुर्वेदिक डॉ. चंचल शर्मा के अनुसार, ब्लड प्रेशर के स्तर को नियंत्रित रखने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करने के साथ-साथ कुछ हर्बल ड्रिंक्स भी लिया जा सकता है, जैसे हिबिस्कस, ग्रीन टी, अदरक, इलायची और दालचीनी की ड्रिंक्स अच्छे ऑप्शन हैं। इनमें मौजूद पोषक तत्व स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं।
1. गुड़हल की चाय पिएं
हिबिस्कस यानी गुड़हल की चाय का सेवन करने से ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इसमें अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं, जो ब्लड प्रेशन में फायदेमंद है। इसको दिन में बार पिया जा सकता है।
साल 2019 में Journal of Advanced Pharmaceutical Technology & Research की रिसर्च के अनुसार, हिबिस्कस टी का सेवन करने से स्टेज 1 के हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों में ब्लड प्रेशर को प्रभावी ढंग से कम किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: 10 फूड्स लो-ब्लड प्रेशर को नेचुरली कंट्रोल करने में हैं फायदेमंद, बता रहे हैं एक्सपर्ट
2. ग्रीन टी पिएं
ग्रीन टी में कैटेचिन नामक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। इसका सेवन करने से ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करने और सूजन को कम करके ब्लड प्रेशर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। बिना चीनी के ग्रीन टी का सेवन सुबह या दिन में लिया जा सकता है।
साल 2023 में Alternative Therapies In Health And Medicine में प्रकाशित रिसर्च के अनुसार, ग्रीन टी पीने से सिस्टोलिक और डायस्टोलिक ब्लड प्रेशर दोनों कम होते हैं। हालांकि, यह अध्ययन सिर्फ हेल्दी लोगों के साथ किया गया था, जिन्हें हाई ब्लड प्रेशर नहीं था।
-1786208140462.webp)
3. इलायची की चाय पिएं
इलायची की चाय में बहुत से औषधीय गुण होते हैं। इसका मसाले के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। इसकी चाय का सेवन करने से ब्लड प्रेशर के स्तर को नियंत्रित करने और स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है। उसका सेवन सुबह के समय किया जा सकता है।
साल 2009 में Indian Journal Of Biochemistry & Biophysics में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, इलायची की चाय ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकती है। यह शरीर में खून के थक्के जमने के खतरे को कम करने में मदद कर सकती है।
साल 2023 में Food Science & Nutrition में प्रकाशित सिस्टमेटिक रिव्यू के अनुसार, हरी इलायची का सेवन करने से सूजन के लक्षणों और ब्लड प्रेशर में सुधार होता है।
4. अदरक की चाय पिएं
आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों में से एक अदरक में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसकी चाय का सेवन करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने, हार्ट को हेल्दी रखने, सूजन को कम करने, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें।
इसे भी पढ़ें: लो-ब्लड प्रेशर में कितना नमक खाना सुरक्षित है? डॉक्टर से जानें
5. दालचीनी की चाय पिएं
दालचीनी एक मसाला है, जिसे पानी या चाय में मिलाकर पिया जाता है। इसका दवा के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है। इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। इसका सेवन गर्म दूध में मिलाकर किया जा सकता है।
साल 2020 में Food Science and Nutrition में प्रकाशित सिस्टमेटिक रिव्यू के अनुसार, दालचीनी ने सिस्टोलिक और डायस्टोलिक ब्लड प्रेशर को कम किया जा सकता है।
सावधानियां
हर्बल ड्रिंक्स नेचुरल होती हैं, लेकिन इनका सेवन करते समय व्यक्ति को कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। जैसे -
- इन हर्बल ड्रिंक्स को डॉक्टर की दवा का विकल्प न समझें।
- हाई ब्लड प्रेशर की दवा को बिना डॉक्टर की सलाह के बंद न करें।
- ब्लड प्रेशर में नमक का सेवन कम करें।
डॉ. चंचल बताती हैं, ब्लड प्रेशर के स्तर को नियंत्रित करने के लिए नमक का सेवन सीमित करने के साथ-साथ बैलेंस डाइट लें, नियमित एक्सरसाइज करें, वजन को नियंत्रित करें और स्ट्रेस को नियंत्रित करें।
डॉक्टर से कब मिलें?
अगर सिर में तेज दर्द होने, चक्कर आने, थोड़ा काम करने पर सांस फूलने, दिल की धड़कन के तेज होने, थकान, कमजोरी, आंखों में धुंधलापन, घबराहट और बेचैनी होने जैसी समस्याएं होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। ताकि समय रहते गंभीर समस्या से बचा जा सकता है।
निष्कर्ष
हाई ब्लड प्रेशर के स्तर को नियंत्रित करने के लिए गुड़हल की चाय, ग्रीन टी, इलायची की चाय, तुलसी की चाय, अजमोद की चाय, अदरक की चाय और दालचीनी की चाय को डाइट में शामिल किया जा सकता है, लेकिन ध्यान रहे, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने के लिए बैलेंस डाइट लेने, नियमित एक्सरसाइज करने और हेल्दी लाफइस्टाइल को फॉलो करना जरूरी होता है। कोई भी परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
हमें कैसे पता चलेगा कि बीपी हाई है?
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होने पर व्यक्ति को सिर में तेज दर्द होने, चक्कर आने, थोड़ा काम करने पर सांस फूलने, थकान होने, कमजोरी होने, आंखों में धुंधलापन होने, घबराहट होने और बेचैनी होने की समस्या हो सकती है।हाई ब्लड प्रेशर में क्या खाना चाहिए?
हाई ब्लड प्रेशर की स्थिति में व्यक्ति को केले और संतरे जैसे फल, लो फैट डेयरी प्रोडक्ट्स, लहसुन, सीड्स, नट्स और साबुत अनाज जैसे फूड्स को डाइट में शामिल करें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Aug 08, 2026 22:28 IST
Published By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Chanchal Sharma