Fri Nov 20, 2026 | 07:16 PM IST

Medically Reviewed by Dt Swetha A , Deputy Chief Dietitian

सर्दि‍यों में दूध में गुड़ मिलाकर पीना है कितना फायदेमंद? जानें सेहत पर इसका असर और जरूरी सावधानियां

घर के बड़े-बुजुर्ग अक्‍सर सर्दियों में गर्म दूध में गुड़ मिलाकर पीने की सलाह देते हैं। कुछ लोग इसे रात को सोने से पहले पीते हैं, तो कुछ सुबह नाश्ते के साथ लेना पसंद करते हैं। आइए जानें यह कॉम्‍ब‍िनेशन कि‍तना सेहतमंद है?
सर्दि‍यों में दूध में गुड़ मिलाकर पीना है कितना फायदेमंद? जानें सेहत पर इसका असर और जरूरी सावधानियांसर्दि‍यों में दूध में गुड़ मिलाकर पीना है कितना फायदेमंद? जानें सेहत पर इसका असर और जरूरी सावधानियां

गुड़ के साथ दूध पीना सर्दियों में एक अच्‍छी आदत हो सकती है। गर्म दूध से शरीर को प्रोटीन, कैल्शियम और तरल पदार्थ मिलते हैं, जबकि गुड़ से प्राकृतिक मिठास के साथ आयरन, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे कुछ मिनरल्स मिलते हैं। इसे पीने से शरीर को गर्माहट मिल सकती है, इंस्‍टेंट एनर्जी मिल सकती है और कुछ लोगों को पाचन में भी आराम महसूस हो सकता है। आइए जानते हैं सर्दि‍यों में गुड़ के साथ दूध पीने की आदत क्‍यों है फायदेमंद? बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Swetha. A, Deputy Chief Dietitian, Yashoda Hospitals, Hyderabad से बात की।

दूध और गुड़ में मौजूद कैलोरी 

सामग्री मात्रा कैलोरी
फुल क्रीम दूध 250 ml 150 से 160
गुड़ 1 छोटा चम्मच (5 ग्राम) 19
कुल कैलोरी    169 से 179

सर्दियों में दूध और गुड़ का सेवन क्यों है फायदेमंद?

milk-and-jaggery-health-benefitsmilk-and-jaggery-health-benefits

1. इंस्‍टेंट एनर्जी के ल‍िए गुड़ और दूध का उपयोग

सर्दियों में गर्म दूध में गुड़ मिलाकर पीने से शरीर को गर्माहट महसूस हो सकती है। दूध में प्रोटीन, कैल्शियम और फैट पाया जाता है, जो शरीर को पोषण और एनर्जी देते हैं। वहीं, गुड़ में मुख्य रूप से शुगर होती है, जिससे शरीर को जल्दी एनर्जी मिलती है। इसमें आयरन, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स भी थोड़ी मात्रा में मिल सकते हैं।

साल 2017 में Temperature में प्रकाश‍ित एक स्‍टडी के मुताब‍िक, गर्म पेय पीने से ठंड के दौरान मांसपेशियों में होने वाली कंपकंपी (Shivering) कुछ समय के लिए कम हो सकती है। शोधकर्ताओं के अनुसार, गर्म पेय पीने से ठंड के मौसम में आराम महसूस हो सकता है और शारीरिक गतिविधियां करने में मदद मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- सर्दियों में सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है गुड़, आयुर्वेदाचार्य से जानें इसके फायदे, नुकसान और सेवन का तरीका

2. शरीर को कैल्शियम और विटामिन B12 म‍िलते हैं

दूध से शरीर को कैल्शियम के साथ विटामिन B12 भी मिलता है। विटामिन B12 रेड ब्‍लड सेल्‍स के निर्माण के लिए जरूरी है। वहीं, कैल्शियम हड्डियों और दांतों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। सर्दियों में गुड़ वाला दूध पीने से इन पोषक तत्वों को डाइट में शामिल करने में मदद मिल सकती है।

3. पीरियड्स के दर्द में गुड़ वाले दूध का उपयोग

पीरियड्स के दौरान कई मह‍िलाओं को पेट के निचले हिस्से में दर्द और ऐंठन महसूस होती है। ऐसे में गर्म दूध और गुड़ का सेवन कुछ महिलाओं को आरामदायक लग सकता है। गर्म पेय पीने से आराम महसूस हो सकता है।

4. मांसपेशियों की मरम्मत और विकास में मदद म‍िलती है

दूध में प्रोटीन पाया जाता है। यह मांसपेश‍ियों की मरम्‍मत और व‍िकास के ल‍िए जरूरी है। सर्दियों में गर्म गुड़ वाला दूध पीने से शरीर को प्रोटीन के साथ ऊर्जा भी मिलती है। खासकर उन लोगों के लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है जिन्हें थकान और कमजोरी महसूस होती है। हालांक‍ि, वेट लॉस डाइट में इसे रोजाना शाम‍िल नहीं करना चाह‍िए।

यह भी पढ़ें- आयुर्वेद के अनुसार दूध के साथ कौन-सी चीजें नहीं खानी चाहिए? जानें गलत फूड कॉम्बिनेशन

5. शरीर को जरूरी पोषक तत्‍व म‍िलते हैं

गुड़ में आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे मिनरल्स होते हैं। वहीं दूध से कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम और अन्य पोषक तत्व मिलते हैं। इन मिनरल्स की शरीर में अलग-अलग भूमिकाएं हैं। उदाहरण के लिए, पोटैशियम मांसपेशियों और नसों के सामान्य कामकाज में मदद करता है, जबकि मैग्नीशियम एनर्जी बढ़ाने में मदद करता है।

एनीमिया में गुड़ और दूध का असर

Dietitian Swetha. A के अनुसार, आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया को दूर करने के लिए गुड़ वाला दूध सबसे अच्छा विकल्प नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि दूध में मौजूद कैल्शियम गुड़ में पाए जाने वाले नॉन-हीम आयरन के एब्‍जॉर्ब होने की प्रक्र‍िया को कम कर सकता है। अगर आपको एनीमिया होने का शक है, तो गुड़ वाला दूध पीने के बजाय जरूरी जांच करवाएं और डॉक्टर की सलाह से आयरन की दवाएं लें।

क‍ितनी मात्रा में गुड़ और दूध का सेवन करें?

ज्यादातर स्वस्थ वयस्क सर्दियों में कभी-कभार एक छोटा कप गर्म दूध में लगभग एक छोटा चम्मच गुड़ मिलाकर पी सकते हैं। फुल फैट म‍िल्‍क चुनने के बजाय फोर्टिफाइड प्लांट बेस्ड दूध का विकल्प चुन सकते हैं। हालांकि, अगर इसे पीने से पेट फूलने, एसिडिटी या रात में बार-बार पेशाब आने की समस्या होती है, तो सोने से ठीक पहले इसे पीने से बचें। हमेशा संतुलित खानपान, पर्याप्त नींद और नियमित एक्सरसाइज को प्राथमिकता दें। अगर शरीर में लंबे समय से कोई परेशानी बनी हुई है, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

गुड़ के साथ दूध पीने के नुकसान

  • गुड़ भी चीनी का ही एक फॉर्म है। इसका सेवन करने से ब्लड शुगर बढ़ सकता है।
  • रोजाना ज्यादा मात्रा में गुड़ खाने से शरीर में अतिरिक्त कैलोरी बढ़ सकती है।
  • डायबिटीज, इंसुलिन रेजिस्टेंस, मोटापा और फैटी लिवर की समस्या से जूझ रहे लोगों को गुड़ का सेवन सीमित करना चाहिए।
  • जिन लोगों को लैक्टोज इनटॉलरेंस या दूध से एलर्जी है, उन्हें दूध नहीं पीना चाहिए।

गुड़ वाला दूध पीते समय बरतें ये जरूरी सावधानियां

  • गुड़ में प्राकृतिक शुगर होती है। इससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। इसलिए डायबिटीज के मरीज इसे चीनी का सुरक्षित विकल्प न समझें।
  • गुड़ और दूध दोनों से कैलोरी मिलती हैं। रोजाना अधिक मात्रा में पीने से शरीर में अतिरिक्त कैलोरी बढ़ सकती है।
  • कुछ लोगों को दूध पीने के बाद एसिड रिफ्लक्स या पेट में भारीपन महसूस हो सकता है। ऐसी स्थिति में इसकी मात्रा कम करें या सेवन बंद कर दें।
  • गुड़ वाला दूध संतुलित डाइट का हिस्सा हो सकता है, लेकिन इसे किसी बीमारी का इलाज या दवाओं का विकल्प नहीं मानना चाहिए।

न‍िष्‍कर्ष:

सर्दियों में कभी-कभार एक छोटा कप गर्म दूध में लगभग एक छोटा चम्मच गुड़ मिलाकर पी सकते हैं। इसमें 169 से 179 कैलोरी हो सकती है। एनीम‍िया में गुड़ और दूध का सेवन करने से ब्‍लड की मात्रा को बढ़ाने में मदद नहीं म‍िलती है। दूध में मौजूद कैल्शियम गुड़ में पाए जाने वाले नॉन-हीम आयरन के एब्‍जॉर्ब होने की प्रक्र‍िया को कम कर सकता है। ज्‍यादा मात्रा में गुड़ के साथ दूध पीने से ब्‍लड शुगर लेवल बढ़ सकता है और शरीर में अतिरिक्त कैलोरी बढ़ सकती है। सर्दि‍यों में दूध और गुड़ का सेवन करने से शरीर को इंस्‍टेंट एनर्जी म‍िलती है, शरीर को कैल्शियम और विटामिन B12 म‍िलते हैं, पीर‍ियड्स के दर्द से कुछ हद तक राहत म‍िलती है, मांसपेशियों की मरम्मत और विकास में मदद म‍िलती है और शरीर को आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम, फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्‍व म‍िलते हैं।

image credit: magnific

FAQ

  • क्या फुल क्रीम दूध और टोंड दूध में अंतर होता है?

    फुल क्रीम दूध में फैट और कैलोरी की मात्रा ज्‍यादा होती है, जबकि टोंड दूध में फैट कम होता है। दोनों में प्रोटीन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व मिलते हैं।
  • क्या गुड़ का सेवन चीनी से बेहतर है?

    गुड़ में चीनी की तुलना में कुछ मिनरल्स और अन्य प्राकृतिक यौगिक ज्‍यादा हो सकते हैं, लेकिन दोनों में शुगर होती है और दोनों से कैलोरी मिलती हैं। इसलिए गुड़ को चीनी का स्वस्थ विकल्प नहीं माना जा सकता।

Read Next

लौकी के छिलके फेंकने की न करें गलती, जान लें इससे बनी सब्जी के फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 20, 2026 18:55 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dt Swetha A