Fri Nov 20, 2026 | 06:22 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

लौकी के छिलके फेंकने की न करें गलती, जान लें इससे बनी सब्जी के फायदे

लौकी की सब्जी बनाने के बाद उसके छिलके फेंक देते हैं, तो यहां लौकी के छिलकों के फायदे जानने के बाद आप इसे फेंकना बंद कर देंगे। यहां एक्सपर्ट से समझें लौकी के छिलकों में मौजूद पोषक तत्व और इनकी सब्जी खाने के फायदे क्या हैं?
लौकी के छिलके फेंकने की न करें गलती, जान लें इससे बनी सब्जी के फायदेलौकी के छिलके फेंकने की न करें गलती, जान लें इससे बनी सब्जी के फायदे

लौकी की सब्जी तो आपने कई बार खाई होगी, लेकिन क्या कभी इसके छिलकों की सब्जी ट्राई की है? ज्यादातर घरों में लौकी छीलने के बाद उसके छिलकों को बेकार समझकर फेंक दिया जाता है लेकिन ऐसा करना आपकी एक गलती हो सकती है। दरअसल, लौकी के छिलकों में भी कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। ऐसे में जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटीशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन बताती हैं कि लौकी के छिलकों में अच्छी मात्रा में पोषण होता है। इनसे स्वादिष्ट सब्जी तैयार की जा सकती है। खास बात यह है कि लौकी के छिलकों में मौजूद फाइबर पाचन को बेहतर रखने और पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराने में मदद कर सकता है। ऐसे में जो लोग अपनी डाइट में फाइबर की मात्रा बढ़ाना चाहते हैं, उनके लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

लौकी के छिलकों की सब्जी खाने से क्या फायदे मिलते हैं?

डाइटीशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, लौकी के छिलकों में काफी पोषण होता है, लेकिन इनका सेवन करते समय कुछ सावधानियां बरतना भी जरूरी है। खासकर आजकल बाजार में मिलने वाली सब्जियों पर कीटनाशकों का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में ऑर्गेनिक या घर में उगाई गई लौकी के छिलकों का ही इस्तेमाल करना बेहतर है। आइए जानते हैं लौकी के छिलकों की सब्जी खाने से क्या फायदे मिल सकते हैं और इसे खाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

1. फाइबर से भरपूर होते हैं लौकी के छिलके

लौकी के छिलकों में डाइटरी फाइबर पाया जाता है, जो डाइजेस्टिव सिस्टम को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है। फाइबर मल को नरम बनाने और मल त्याग की प्रक्रिया को आसान करने में सहायक होता है। जिन लोगों को कब्ज की शिकायत रहती है, उनके लिए फाइबर युक्त सब्जियों को डाइट में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, इसके साथ पर्याप्त मात्रा में पानी पीना भी जरूरी है।

2. डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए फायदा

लौकी के छिलकों में मौजूद फाइबर आंतों की सेहत को बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकता है। नियमित रूप से बैलेंस मात्रा में फाइबर लेने से डाइजेशन प्रोसेस को सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा, फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराने में भी मदद करता है। इससे बार-बार भूख लगने और अनावश्यक स्नैकिंग से बचने में सहायता मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें: लौकी को इन 5 चीजों के साथ मिलाकर कभी न खाएं, तबीयत हो सकती है खराब

3. वजन कंट्रोल करने में सहायक

अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो लौकी के छिलकों की सब्जी को बैलेंस डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। इनमें फाइबर होता है, जो पेट भरा रखने में मदद करता है। इससे खाने की कुल मात्रा को कंट्रोल करना आसान हो सकता है। हालांकि, केवल लौकी के छिलकों की सब्जी खाने से वजन कम नहीं होता। इसके लिए बैलेंस खान-पान और नियमित एक्सरसाइज भी जरूरी है।

4. पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ाने में मददगार

सब्जियों के छिलकों में कई बार ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जिन्हें हम छीलकर फेंक देते हैं। लौकी के छिलकों को भी इस्तेमाल करने से सब्जी के पोषण का बेहतर उपयोग किया जा सकता है। इनमें फाइबर और कुछ सूक्ष्म पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसलिए इन्हें फेंकने के बजाय सही तरीके से साफ करके भोजन में शामिल करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

lauki chilke ki sabzilauki chilke ki sabzi

5. फूड वेस्ट कम करने का अच्छा तरीका

लौकी के छिलकों की सब्जी बनाना खाने की बर्बादी कम करने का भी एक अच्छा तरीका है। आमतौर पर लौकी छीलने के बाद छिलके सीधे कूड़ेदान में डाल दिए जाते हैं, जबकि इनसे स्वादिष्ट सब्जी बनाई जा सकती है। आप चाहें तो इनमें प्याज, टमाटर, लहसुन और सामान्य मसाले मिलाकर सूखी सब्जी तैयार कर सकते हैं। इससे भोजन में विविधता भी आएगी और सब्जी का ज्यादा हिस्सा इस्तेमाल हो सकेगा।

इसे भी पढ़ें: क्या थायराइड में लौकी का जूस फायदेमंद होता है? एक्सपर्ट से जानें

साल 2025 में Food Chemistry Advances जर्नल में प्रकाशित रिव्यू के अनुसार, लौकी फाइबर, प्रोटीन, विटामिन C और मिनरल्स से भरपूर एक पौष्टिक सब्जी है, जबकि इसके छिलके, बीज और पत्तियां एंटीऑक्सीडेंट, सूजन रोधी और रोगाणुरोधी गुणों वाले बायोएक्टिव तत्वों से समृद्ध हैं। इन उप-उत्पादों में औषधीय और पोषण संबंधी अपार संभावनाएं होने के बावजूद खाद्य उद्योग में इनका पूरा उपयोग नहीं हो पाता। लौकी और इसके कचरे का सही इस्तेमाल सर्कुलर इकोनॉमी को बढ़ावा देने के साथ-साथ इस कम आंकी गई फसल के संपूर्ण पोषण और स्वास्थ्य लाभों को सामने ला सकता है।

लौकी के छिलकों की सब्जी बनाते समय रखें ये सावधानियां

डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन सलाह देती हैं कि लौकी को छीलने से पहले बहते साफ पानी में अच्छी तरह धो लें। छिलकों को भी साफ पानी से धोकर ही काटें और पकाएं। लौकी का स्वाद अगर कड़वा हो, तो उसका सेवन बिल्कुल न करें। लौकी की सब्जी को आप हींग और जीरे से छौंक कर आसानी से बना सकते हैं और ये कम समय में भी पक जाती है।

निष्कर्ष

लौकी के छिलके केवल कचरा नहीं हैं, बल्कि इनमें मौजूद फाइबर और अन्य पोषक तत्वों के कारण इन्हें डाइट में शामिल किया जा सकता है। इनकी सब्जी बनाकर आप भोजन में पोषण बढ़ाने के साथ फूड वेस्ट भी कम कर सकते हैं। हालांकि, छिलकों का सेवन करने के लिए ऑर्गेनिक या घर में उगाई गई लौकी चुनना बेहतर है। साथ ही, लौकी कड़वी होने पर इसे बिल्कुल न खाएं।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • क्या लौकी के छिलकों की चटनी बनाकर खा सकते हैं?

    हां, अच्छी तरह साफ किए गए लौकी के छिलकों को उबालकर या पकाकर चटनी बनाई जा सकती है। इसमें लहसुन, हरी मिर्च, धनिया और नींबू मिलाकर स्वाद बढ़ाया जा सकता है।
  • क्या डायबिटीज के मरीज लौकी के छिलकों की सब्जी खा सकते हैं?

    सामान्य तौर पर डायबिटीज के मरीज संतुलित डाइट के हिस्से के रूप में लौकी के छिलकों की सब्जी खा सकते हैं। इसमें मौजूद फाइबर भोजन के बाद ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल रखने में मदद कर सकता है।

Read Next

सर्दियों में मूली के पत्तों से बनी सब्जी देती है पोषण, खाने से म‍िलते हैं ये 5 फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Health & Lifestyle Journalist

आकांक्षा तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। वह पोषण, आयुर्वेद, प्रेगनेंसी, हार्ट हेल्थ और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखती हैं और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह India TV, India Ahead और News Nation के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 20, 2026 17:18 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Archana Jain