Fri Nov 20, 2026 | 04:12 PM IST

Medically Reviewed by Dt Swetha A , Deputy Chief Dietitian

सर्दियों में मूली के पत्तों से बनी सब्जी देती है पोषण, खाने से म‍िलते हैं ये 5 फायदे

मूली के पत्तों की सब्जी सर्दियों में खाई जाने वाली एक पौष्टिक मौसमी सब्जी है। इसे फाइबर और पोषक तत्वों से भरपूर संतुलित डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है। जानें सेहत को इससे म‍िलने वाले फायदे।
सर्दियों में मूली के पत्तों से बनी सब्जी देती है पोषण, खाने से म‍िलते हैं ये 5 फायदेसर्दियों में मूली के पत्तों से बनी सब्जी देती है पोषण, खाने से म‍िलते हैं ये 5 फायदे

मूली से सलाद, पराठे और अचार तो खूब बनाए जाते हैं, लेकिन इसके पत्तों से बनने वाली सब्जी का स्वाद भी कुछ कम नहीं होता। पुराने समय से ही घरों में मूली के पत्तों को फेंकने के बजाय उनकी स्वादिष्ट सब्जी बनाई जाती थी जो आज भी कुछ घरों में बनती है। मूली के पत्तों से बनी सब्जी सर्दियों में एक सेहतमंद विकल्प हो सकती है। मूली के पत्तों में विटामिन C, बीटा-कैरोटीन, आयरन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये पोषक तत्व हड्डियों को मजबूत रखने, इम्यूनिटी को सपोर्ट करने और शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं मूली के पत्तों से बनी सब्‍जी को खाने के अन्‍य फायदे और इसे बनाने की व‍िध‍ि और जरूरी सावधान‍ियां। बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Swetha. A, Deputy Chief Dietitian, Yashoda Hospitals, Hyderabad से बात की।

साल 2025 में Foods में प्रकाश‍ित एक स्‍टडी में शोधकर्ताओं ने पाया क‍ि मूली के पत्तों में मूली की जड़ की तुलना में प्रोटीन, मिनरल्स, डाइटरी फाइबर और विटामिन C अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। मूली के पत्तों में मौजूद फेनोलिक एसिड, फ्लेवोनॉइड्स और ग्लूकोसाइनोलेट्स में एंटीमाइक्रोबियल गुण पाए गए हैं। इसके अर्क ने कुछ बैक्टीरिया जैसे E. coli के खिलाफ गतिविधि दिखाई।

साल 2026 में Scientific Reports में प्रकाश‍ित एक स्‍टडी में बताया क‍ि मूली के पत्तों में ब्लड शुगर कंट्रोल करने के गुण हो सकते हैं। इसमें मौजूद अल्फा-एमाइलेज और अल्फा-ग्लूकोसिडेज एंजाइम का ब्‍लड शुगर पर अच्‍छा प्रभाव देखा गया।

मूली के पत्तों का सेवन करने के फायदे

moli-ke-patte-khane-ke-faydemoli-ke-patte-khane-ke-fayde

  1. मूली के पत्तों में कैलोरी कम और पानी की मात्रा अधिक होती है। इसलिए ये वजन को संतुलित रखने में मदद कर सकते हैं।
  2. मूली के पत्तों में मौजूद फाइबर मल त्याग की प्रक्र‍िया को आसान बनाता है और कब्ज की परेशानी को कम करने में मदद कर सकता है।
  3. मूली के पत्तों से बनी सब्जी खाने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है। इससे पाचन को सुधारने और शरीर में पानी की कमी पूरी करने में भी मदद मिल सकती है।
  4. संतुलित भोजन के साथ मूली के पत्तों का सेवन करने से इनमें मौजूद फाइबर भोजन के बाद ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ने से रोकने में मदद कर सकता है।
  5. वहीं, इसमें मौजूद पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट बीपी को सामान्य रखने और दिल की सेहत को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- सर्दियों में मूली को बिना गैस और ब्लोटिंग की समस्या के कैसे खाएं? एक्सपर्ट से जानें

मूली के पत्तों की सब्जी बनाने की विधि

सामग्री:

  • मूली के ताजे पत्ते
  • जीरा
  • हल्दी
  • नमक
  • सरसों का तेल

बनाने की विधि:

  • सबसे पहले मूली के पत्तों को अच्छी तरह पानी से 2-3 बार धो लें, ताकि उसमें लगी मिट्टी और गंदगी निकल जाए।
  • अब पत्तों को बारीक काट लें।
  • एक कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें। इसमें जीरा डालें और चटकने दें।
  • इसमें हल्दी, धनिया पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
  • अब कटे हुए मूली के पत्ते डालें और धीमी आंच पर पकाएं।
  • बीच-बीच में चलाते रहें और पत्तों को नरम होने तक पकाएं। पानी सूखने पर गैस बंद कर दें।

मूली के पत्तों की सब्जी बनाते समय इसमें लहसुन और अपनी पसंद के मसाले मिला सकते हैं। इन्हें कम तेल में हल्का पकाना बेहतर है। पकाने से पहले पत्तों को अच्छी तरह धोना जरूरी है। इसे दाल या साबुत अनाज के साथ खाने से भोजन अधिक पौष्टिक बन सकता है।

यह भी पढ़ें- प्रेगनेंसी में मूली खाने के 5 फायदे, कुछ नुकसान और जरूरी सावधानियां

क‍िन लोगों को मूली के पत्तों से परहेज करना चाह‍िए?

जो लोग ब्‍लड थ‍िनर्स लेते हैं, थायराइड या किडनी की बीमारी से परेशान हैं, उन्हें अधिक मात्रा में हरी पत्तेदार सब्जियां खाने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन K और मिनरल्स की मात्रा पर ध्यान ऐसे लोगों के ल‍िए जरूरी होता है।

न‍िष्‍कर्ष:

मूली के पत्तों से बनी सब्‍जी में कैलोरी कम होती है इसल‍िए इसे वेट लॉस डाइट में शाम‍िल कर सकते हैं। मूली के पत्तों में मौजूद पानी से शरीर को हाइड्रेशन म‍िलता है। इसमें मौजूद फाइबर से मल त्‍याग की प्रक्र‍िया आसान बनती है और कब्‍ज से राहत म‍िलती है। इसे खाने से पाचन सुधर सकता है और पेट लंबे समय तक भरा रहता है। संतुल‍ित डाइट में इसे शाम‍िल करने से ब्‍लड शुगर मैनेजमेंट और बीपी कंट्रोल करने में भी मदद मि‍ल सकती है। यह हड्ड‍ियों की सेहत और इम्‍यून‍िटी को भी सपोर्ट करता है। इसे हेल्‍दी डाइट का ह‍िस्‍सा बना सकते हैं। अगर आप ब्‍लड थि‍नर्स ले रहे हैं, थायराइड या क‍िडनी की बीमारी है, तो अध‍िक मात्रा में मूली जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां खाने से पहले डॉक्‍टर से सलाह लें।

image credit: squarespace, gstatic.com

FAQ

  • क्या डायबिटि‍क मरीज मूली खा सकते हैं?

    हां, डायबिटीज के मरीज मूली खा सकते हैं। इसमें कार्ब्स और कैलोरी कम होती है। इसमें फाइबर होने के कारण इसे संतुलित डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।
  • क्या मूली खाने से बीपी कंट्रोल रहता है?

    मूली में पोटैशियम पाया जाता है, जो शरीर में सोडियम के संतुलन और सामान्य बीपी को बनाए रखने में मदद करता है। बीपी कंट्रोल करने के ल‍िए नमक का सेवन सीम‍ित करें और डॉक्‍टर की सलाह से दवाओं का सेवन करें। 

Read Next

इन सर्दियों में हफ्ते में 1 दिन जरूर खाएं बथुआ का साग, हड्डियों से लेकर बालों तक मिलेंगे ये 7 फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 20, 2026 15:54 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dt Swetha A