Fri Sep 11, 2026 | 10:43 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

सर्दियों में मूली को बिना गैस और ब्लोटिंग की समस्या के कैसे खाएं? एक्सपर्ट से जानें

सर्दियों में अक्सर लोग मूली खाने के बाद गैस और ब्लोटिंग की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में आइए लेख में बिना ब्लोटिंग और गैस के मूली कैसे खाएं?

How To Eat Mooli Without Gas And Bloating In Winter In Hindi: कई लोग सर्दियों में मूली खाना तो पसंद करते हैं। इसका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद माना जाता है। मूली में अच्छी मात्रा में फाइबर, पोटैशियम, विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं, साथ ही, इसमें कैलोरीज लो होती हैं, जो पाचन को दुरुस्त करने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर को स्तर को नियंत्रित करने, शरीर को हाइड्रेट रखने, वजन कम करने, हार्ट को हेल्दी रखने और शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद मिलती है, लेकिन कई लोगों को मूली का सेवन करने के कारण अधिक गैस या ब्लोटिंग होने की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसके कारण लोग मूली खाने से बचने लगते हैं? ऐसे में अक्सर लोगों के मन में सवाल उठता है कि क्या मूली को खाने से होने वाली ब्लोटिंग और गैस की समस्या से कैसे बचा जा सकता है? ऐसे में आइए इस लेख में जयपुर में स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानिए सर्दियों में मूली को बिना गैस और ब्लोटिंग की समस्या के कैसे खाएं?

सर्दियों में मूली को बिना गैस और ब्लोटिंग की समस्या के कैसे खाएं? - How To Eat Radish In Winter Without Gas And Bloating?

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, मूली में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं, लेकिन गैस और ब्लोटिंग की समस्या से बचने के लिए मूली को सीमित मात्रा में खाना जरूरी है। इसका सेवन अधिक मात्रा में करने से बचें। गैस और ब्लोटिंग से बचने के लिए कई तरीकों से खाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: मर्दों के लिए बेहद फायदेमंद है मूली, प्रजनन स्वास्थ्य के साथ बॉडी टोनिंग में भी मददगार

how to eat mooli without gas and bloating in winter in hindi ॉ1

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन बताती हैं कि मूली को स्टीम करके या सॉटे करके खाने से फाइबर को सॉफ्ट करने और कॉप्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स को तोड़ने में मदद मिलती है, जो गैस का कारण बनता है। इसके अलावा, मूली के अचार को या इसको फर्मेंट करके खाया जा सकता है, जो गट में गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देने और पाचन को दुरुस्त रखने में मदद मिलती है। इसके अलावा, इसको अदरक के साथ खाने से ब्लोटिंग को कम करने में मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें- सफेद या लाल: सेहत के लिए कौन-सी मूली होती है ज्यादा फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें

ब्लोटिंग और गैस की समस्या से बचने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए मूली को कई तरीकों से खाया जा सकता है।

  • मूली अदरक का सूप पिएं
  • मूली की सलाद खाएं
  • मूली के परांठे खाएं
  • मूली का अचार खाएं
  • मूली को फर्मेंट करके खाएं
  • मूली को स्टीम करके खाएं
  • मूली को रोस्ट करके खाएं

निष्कर्ष

मूली को खाने के कारण होने वाली ब्लोटिंग और गैस की समस्या से बचने के लिए मूली को स्टीम करके खाएं, सॉटे करें, भूनकर खाएं, फर्मेंट करके, मूली के अचार, मूली अदरक सूप, मूली की सलाद, मूली के परांठे और मूली को रोस्ट करके खाया जा सकता है, लेकिन ध्यान रहे, मूली का सेवन सीमित मात्रा में करें। इससे किसी भी तरह की परेशानी या एलर्जी होने पर इसका सेवन करने से बचें और पाचन संबंधी समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • मूली खाने से कौन सी बीमारी दूर होती है?

    मूली में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने, ब्लड प्रेशर के स्तर को नियंत्रित रखने, गैस, एसिडिटी, कब्ज, पीलिया, मोटापे, पाचन संबंधी समस्याओं से राहत, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, लिवर को डिटॉक्स करने, वजन कम करने, शरीर को हाइड्रेट रखने, स्किन और बालों को हेल्दी रखने देने में मदद मिलती है।
  • 1 दिन में कितनी मूली खानी चाहिए?

    मूली में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करना स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से राहत देने में सहायक है। ऐसे में 1 दिन में आधा से 1 कप मूली का सेवन किया जा सकता है। इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें। इसका अधिक सेवन करने से लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • ब्लोटिंग से कैसे छुटकारा पाएं?

    ब्लोटिंग की समस्या से राहत के लिए नियमित एक्सरसाइज करें, गुनगुना पानी पिएं, पर्याप्त पानी पिएं, फाइबर से भरपूर फूड्स खाएं, ज्यादा नमक खाने से बचें, कार्बोनेटेड ड्रिंक्स का सेवन करें। इससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचाव करने में मदद मिलती है। 

Read Next

Moringa Vs Wheatgrass: सेहत के लिए किसका सेवन है ज्यादा फायदेमंद, जानें एक्सपर्ट की राय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 09, 2026 20:26 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Jan 09, 2026 20:26 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content